जबलपुर डुमना एयरपोर्ट पर बारिश से हुआ हादसा, बिल्डिंग का रूफ टॉप कार पर गिरा; बाल-बाल बचा चालक – देखें VIDEO

डुमना एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा हुआ है. जबलपुर एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का रूफ टॉप मामूली बारिश में ही धराशाई हो गया है. रूफ का हिस्सा गिरने से नीचे खड़ी एक हॉन्डा सिटी कार चकनाचूर हो गई है और उसमें सवार कार चालक बाल-बाल बचा है बताया जा रहा है कि कार जबलपुर के ही एक इनकम टैक्स अधिकारी की है, जो एयरपोर्ट पहुंचे थे. गनीमत ये रही कि जब रूफ का हिस्सा कार पर गिरा तब कार चालक उससे दूर जा चुका था. घटना की जानकारी लगते ही सुरक्षा अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंचे हैं.

एयरपोर्ट के निर्माण कार्य पर उठे सवाल

मामूली बारिश से ही जबलपुर एयरपोर्ट के एंट्रेस पर बनी रूफ डिजाइन पानी भरने से धराशायी हो गई. गनीमत ये रही कि उस वक्त कोई नीचे नहीं था, वरना किसी की जान भी जा सकती थी. वहीं इस हादसे ने एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं.
साल 2024 में बनकर तैयारी हुआ डुमना एयरपोर्ट

इसी साल की शुरुआत में जबलपुर की नई एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग तैयार हुई. चुनाव के ठीक पहले इसका इनॉगरेशन हुआ. इसे शहर और पूरे महाकौशल की शान माना जाने लगा. मगर यह दुर्घटना व्यवस्थाओं पर एक दाग बनकर उभरा है. फिलहाल इस घटना पर एयरपोर्ट अधिकारियों का बयान आना बाकी है. जैसे ही उनका पक्ष आता है इस आर्टिकल में अपडेट किया जाएगा.
सीएम ने की थी नामकरण की घोषणा

450 करोड़ रु की लागत से तैयार हुई नई टर्मिनल बिल्डिंग के बाद हाल ही में सीएम मोहन यादव ने इसके नामकरण की घोषणा भी की थी. सीएम ने दो दिन पहले ही ऐलान किया था कि जबलपुर का डुमना एयरपोर्ट वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर जाना जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *