वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया का दिल्ली एयरपोर्ट पर फैंस ने किया भव्‍य स्‍वागत, 11 बजे होगी पीएम मोदी से मुलाकात – देखे VIDEO

Team India Returned India T20 WC 2024 Champions LIVE: टी20 विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम  गुरुवार को दिल्ली (Team India Landed in Delhi by Air India Special Plane) पहुंची. एयरपोर्ट पर फैन्स से विश्व विजेता खिलाड़ियों को जोरदार स्वागत मिला है. अब भारतीय खिलाड़ी  दिल्ली के ITC मौर्या होटल पहुंच चुके हैं. जहां विश्व विजेता खिलाड़ियों का जमकर स्वागत किया गया है. बता दें कि आज विश्व विजेता खिलाड़ी पीएम मोदी से मुलाकात भी करने वाले हैं. इसके बाद टीम इंंडिया के खिलाड़ी मुंबई रवाना होंगे. बता दें कि हवाई अड्डे और  होटल में जहां भारतीय खिलाड़ी ठहरेंगे वहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है. भारतीय टीम आज सुबह छह बजकर15  मिनट पर नई दिल्ली पहुंची थी. भारतीय टीम श्रेणी चार के तूफान के कारण 3 दिन बारबाडोस में फंसे रहने के बाद अंतत: बुधवार को ग्रांटली एडम्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से विशेष विमान के जरिए दिल्ली पहुंची है.

 

 

विश्व विजेता भारतीय खिलाड़ियों का उत्साह देखते बनता है

 

 

 

ITC मौर्या होटल में हार्दिक पंड्या और विराट कोहली

 

ITC मौर्या होटल में विश्राम कर रहे हैं विश्व विजेता खिलाड़ी, कुछ देर में पीएम से मुलाकात करेंगे भारतीय खिलाड़ी

दिल्ली के ITC मौर्या होटल में भारतीय खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत

दिल्ली के ITC मौर्या होटल पहुंचे विश्व विजेता भारतीय खिलाड़ी

ITC मौर्या होटल पहुंचे विश्व विजेता खिलाड़ी

 

ITC मौर्या होटल में विश्व विजेता खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया है. फैन्स भारत माता की जय के नारे लगाकर भारतीय खिलाड़ियों का स्वागत कर रहे हैं.

Team India Return From Barbados, होटल के लिए रवाना हुए विश्व विजेता खिलाड़ी

भारतीय टीम के खिलाड़ी अब होटल के लिए रवाना हो गए हैं. ITC मौर्या में भी भारतीय खिलाड़ियों के स्वागत के लिए खास इंतजाम किया गया है.

Team India Return From Barbados: भारतीय टीम के खिलाड़ी बस में सवार हुए

भारतीय टीम, उसका सहयोगी स्टाफ, खिलाड़ियों के परिवार और कुछ बोर्ड अधिकारी यात्रा करने वाले मीडिया दल के सदस्यों के साथ फ्लाइट में सवार हैं

विश्व विजेता खिलाड़ी बस में बैठ चुके हैं

रोहित शर्मा के साथ जायसवाल

आईटीसी मौर्य होटल में विश्व विजेता खिलाड़ियों के स्वागत के लिए खास इंतजाम किया गया है

आईटीसी मौर्य दिल्ली में भारतीय खिलाड़ियों के स्वागत के लिए खास इंतजाम किया गया है.

 

 

 

टीम इंडिया का आज का पूरा शेड्यूल:

टीम इंडिया का आज का पूरा शेड्यूल: -सुबह 6.20 बजे नई दिल्ली पहुंचें. –

सुबह 11 बजे पीएम नरेंद्र मोदी से मिलेंगे.

-शाम 4 बजे मुंबई पहुंचेंगे.

-ओपन बस परेड शाम 5 बजे से 7 बजे तक चलेगा.

-शाम 7.30 बजे तक वानखेड़े में अभिनंदन कार्यक्रम होगा.

कार्यक्रम में टीम को 125 करोड़ रुपये मिलेंगे.

-इसके बाद खिलाड़ी अपने-अपने होटल के लिए रवाना हो जाएंगे.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *