बदरीनाथ हाईवे पर पाताल गंगा के पास भयंकर भूस्खलन, भरभराकर गिरने लगा पहाड़; यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें – देखें VIDEO

जोशीमठ (Joshimath) । उत्तराखंड (Uttarakhand) में मॉनसूनी बरसात (Rain) से आसमान से जमकर आफत बरस रही है। ऋषिकेश-बदरीनाथ नेशनल हाईवे (Rishikesh-Badrinath National Highway) पर पातालगंगा के पास पहाड़ी से भूस्खलन (Landslide) के बाद सड़क बंद हो गई। पहाड़ी से बड़े बोल्डर गिरने से यात्रियों की जान आफत में आ गई थी।

 

विदित हो कि बदरीनाथ हाईवे पर मंगलवार को भी जोशीमठ के पास भूस्खलन हुआ था। भूस्खलन के बाद बदरीनाथ धाम की ओर दर्शन करने को जा रहे भक्तजन और दर्शन के बाद वापस लौट रहे तीर्थ यात्री बुरी तरह से फंस गए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि भूस्खलन की वजह से किसी भी यात्री की जान नहीं गई। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार दोपहर 12:39 बजे पर पातालगंगा पर अचानक ऊंची पहाड़ी भरभराकर गिर गई। पहाड़ी के एक हिस्से के टूटने की वजह से बड़े-बड़े बोल्डर, पत्थर और मलबा सडक पर आ गिरा।

पहाड़ी टूटने की वजह से हाईवे को भी नुकसान पहुंचा। पहाड़ी के टूटने की वजह से धूल के गुबार से यात्री भी सहम गए। राहत की बात रही कि भूस्खलन की वजह से कोई भी गाड़ी या यात्री इसकी चपेट में नहीं आया।

 

पिछले दो दिनों से जाशीमठ में मौसम साफ होने पर भूस्खलन का सिलसिला जारी रहा। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी ने बताया कि पातालगंगा और जोशीमठ के पास हाईवे पर गिरे बोल्डरों और पत्थरों को हटाने के लिए राहत कार्य चलाया जा रहा है।

पातालगंगा में भी छह घंटे बंद रहा हाईवे

 

पहाड़ों में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद पहाड़ खिसकने का सिलसिला जारी है। एक ओर जहां पिछले 40 से अधिक घंटे से भी जोगीधारा के समीप चट्टान खिसकने से बदरीनाथ हाईवे बंद है,जिससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। पातालगंगा के पास भारी मलबा आने से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। पातालगंगा के पास जहां चट्टान खिसकी है वहां पर ऑल वैदर सड़क परियोजना द्वारा ओपन टनल भी बनाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *