उत्तराखंड में केमिकल डिवाइस के साथ पांच लोग गिरफ्तार, भोपाल के दो युवक शामिल; जांच जारी

 

आरोपी देहरादून में पूर्व आयकर आयुक्त के फ्लैट पर ठहरे हुए थे।

भोपाल के दो युवçकों को देहरादून में उत्तराखंड पुलिस ने केमिकल डिवाइस के साथ गिरफ्तार किया है। इनके साथ उत्तरप्रदेश और दिल्ली के 3 युवक भी पकड़े गए हैं। केमिकल डिवाइस में रेडियोएक्टिव सब्सटेंस तो नहीं है, इसकी जांच के लिए बुलंदशहर (उत्तरप्रदेश) से रेडिएशन इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम बुलाई गई।

जांच में रेडियोएक्टिव पदार्थ नहीं मिला, लेकिन केमिकल होने की पुष्टि जरूर हुई। शनिवार को डिवाइस को आगे की जांच के लिए मुंबई स्थित भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र भेजा गया है।

युवक डिवाइस को बेचने के लिए देहरादून आए हुए थे। डील करोड़ों रुपए में होना थी। तीन अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए उत्तरप्रदेश के नोएडा और सहारनपुर में दबिशें दी जा रही हैं।

जैद अली भोपाल के जहांगीराबाद इलाके का रहने वाला है।

पूर्व आयकर आयुक्त के फ्लैट में ठहरे हुए थे

उत्तराखंड पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को जाखन स्थित ब्रुक एंड वुड्स सोसाइटी में पूर्व आयकर आयुक्त श्वेताभ सुमन के फ्लैट से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने अपना फ्लैट किराए पर दिया हुआ था। पुलिस को गुरुवार को सूचना मिली थी कि कुछ बाहरी लोग रेडियोएक्टिव डिवाइस लेकर आए हैं। खरीद-फरोख्त की बात कर रहे हैं।

एसपी अजय सिंह ने बताया, ‘राजपुर थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एक डिवाइस मिली। इस पर रेडियोग्राफी कैमरा निर्मित विकिरण और आइसोटोप प्रौद्योगिकी बोर्ड भारत सरकार परमाणु ऊर्जा विभाग भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र नवी मुंबई लिखा हुआ था।

एक काले रंग का बॉक्स मिला। इसे फ्लैट से पकड़े गए लोगों ने रेडियोएक्टिव पावर आर्टिकल बताया। इसे खोलने पर रेडिएशन का खतरा होने की बात कही। ऐसे में कमरे को सील करते हुए मौके पर एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया था। आगे की जांच की जा रही है।

इन आरोपियों को पकड़ा गया

जैद अली, जहांगीराबाद, भोपाल

अभिषेक जैन, कोलार, भोपाल

सुमित पाठक, आगरा, उत्तर प्रदेश

तबरेज आलम, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश

सरवर हुसैन, नई दिल्ली

जैद अली भोपाल के जहांगीराबाद इलाके का रहने वाला है।

पूर्व आयकर आयुक्त के फ्लैट में ठहरे हुए थे

उत्तराखंड पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को जाखन स्थित ब्रुक एंड वुड्स सोसाइटी में पूर्व आयकर आयुक्त श्वेताभ सुमन के फ्लैट से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने अपना फ्लैट किराए पर दिया हुआ था। पुलिस को गुरुवार को सूचना मिली थी कि कुछ बाहरी लोग रेडियोएक्टिव डिवाइस लेकर आए हैं। खरीद-फरोख्त की बात कर रहे हैं।

एसपी अजय सिंह ने बताया, ‘राजपुर थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एक डिवाइस मिली। इस पर रेडियोग्राफी कैमरा निर्मित विकिरण और आइसोटोप प्रौद्योगिकी बोर्ड भारत सरकार परमाणु ऊर्जा विभाग भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र नवी मुंबई लिखा हुआ था।

एक काले रंग का बॉक्स मिला। इसे फ्लैट से पकड़े गए लोगों ने रेडियोएक्टिव पावर आर्टिकल बताया। इसे खोलने पर रेडिएशन का खतरा होने की बात कही। ऐसे में कमरे को सील करते हुए मौके पर एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया था। आगे की जांच की जा रही है।

पकड़े गए सभी लोग पूर्व आयकर आयुक्त के फ्लैट पर ठहरे हुए थे। एसडीआरएफ ने भी फ्लैट पर पहुंचकर जांच की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *