
इंदौर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट के लेट होने पर आधी रात को यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। शनिवार रात 8.50 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6E552 इंदौर से मुंबई जानी थी लेकिन रात 12.10 बजे तक नहीं गई। इंडिगो स्टाफ ने भी पहले से यात्रियों को इसकी जानकारी भी नहीं दी।
देरी के पीछे भी अलग-अलग कारण बताए। बाद में ये फ्लाइट देर रात 2.16 बजे मुंबई पहुंची। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट लेट होने की वजह से यात्री और इंडिगो स्टाफ में बहस हुई।
यात्री टाइमिंग की सही जानकारी नहीं देने पर सवाल खड़े करते रहे। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें यात्री और इंडिगो स्टाफ बहस करते दिख रहे हैं।