एमपी। केस बैंक के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी करने के आरोप में इंदौर के CA, डॉक्टर, बैंक मैनेजर पर CBI में FIR

सीबीआई भोपाल ने इंदौर के सीए मयूर गर्ग, सीए गौरव बड़जात्या के साथ डॉक्टर प्रिया सिसौदिया और केनरा बैंक सियागंज इंदौर के सीनियर मैनेजर रजत खंडेलवाल पर केस दर्ज किया है। यह केस बैंक के साथ 3.50 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोपों में दर्ज हुआ है।

इन धाराओं में दर्ज किया गया केस

सीबीआई भोपाल ने धारा 420, 468, 471 और 120 बी में केस दर्ज किया है। यह केस डीजीएम भोपाल सुबोध कुमार की शिकायत पर सीबीआई ने दर्ज किया है। यह शिकायत जून माह में की गई थी। इसमें तथ्यों की जांच के बाद यह केस दर्ज कर लिया गया है।

यह है मामला

 

शिकायत में बताया गया है प्रिया सिसौदिया जो फर्जी एमबीबीएस डिग्री धारी है उन्होंने चंद्रावतीगंज के कमलश्री अस्पताल को 30 बेड से बढ़ाकर 100 बेड करने के लिए टर्म लोन की मांग की थी। इसमें सीए एमजीपीए एंड कंपनी ग्रुप के सीए गौरव बड़जात्या और मयूर गर्ग ने मिलकर मार्जिन मनी में फर्जी इजाफा कर इसे 4.65 करोड़ कर दिया। बैंक की 3.50 करोड़ की राशि एनपीए हो गई है। यह राशि इन सभी ने मिलकर सांठगांठ से ली थी इसमें सीनियर बैंक मैनेजर केनरा बैंक सियागंज के रजत खंडेलवाल भी इन सभी के साथ मिले हुए थे।

पत्नी के खाते में राशि ली

इसमें बताया गया है कि विधि शर्मा जो मयूर गर्ग की पत्नी है उसके खाते में राशि जमा हुआ है। इसी तरह बैंक मैनेजर रजत खंडेलवाल की पत्नी रक्षा खंडेलवाल के खाते में ही राशि का ट्रांसफर हुआ है। राशियों के ट्रांजेक्शन से इन सभी की मिलीभगत सामने आई है। इसलिए इन पर यह केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *