इंदौर। देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के गर्ल्स होस्टल्स मे अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई, भूत बनकर डराने पर एक छात्रा निलंबित, 20 को चेतावनी

देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के अलग-अलग गर्ल्स हाेस्टल्स की 20 छात्राओं काे अनुशासनहीनता के मामले में चेतावनी जारी की गई है। एक छात्रा को निलंबित कर दिया है। निलंबित छात्रा के खिलाफ भूत बनकर रात में डराने की शिकायत है। प्राेक्टाेरियल बाेर्ड के सदस्यों ने कहा कि होस्टल में ऐसी अनुशासनहीनता नहीं चलेगी।

5 छात्राओं काे कहा है कि वे दाेबारा अनुशासन ताेड़ेंगी तो उन्हें भी हाेस्टल से बाहर किया जाएगा। बताया जा रहा है कि निलंबित छात्रा रात 2 बजे उठकर परिसर में बैठ जाती थी। सुबह जल्दी उठकर शाेर मचाती थी। कभी कहती थी कि मैं बीमार व्यक्ति काे ठीक कर सकती हूं। उससे जुड़े कुछ वीडियो छात्राओं ने दिए थे। चेतावनी के बाद भी सुधार नहीं करने पर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रा को बाहर कर दिया गया है।

कुछ छात्राओं पर लेट नाइट आने का आरोप

हाेस्टलाें में रहने वाली छात्राओ‌ं के लिए कड़े नियम हैं। रात में तय समय पर होस्टल पहुंचने, हंगामा या विवाद से बचने और नशे से दूर रहने की सख्त गाइडलाइन है, लेकिन कुछ छात्राओं पर रात में देरी से आने, बात-बात पर हंगामा करने जैसे आराेप भी थे। फिलहाल उन्हें समझाइश दी गई है। यदि उन्होंने फिर भी सुधार नहीं किया तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *