इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र की 6 से अधिक दुकानों से एप्पल कंपनी से संबंधित नकली एसेसरीज उपभोक्ताओं को बेची जा रही है इसी सूचना के आधार पर इंदौर की विजयनगर थाना पुलिस ने विजयनगर क्षेत्र में मौजूद 6 दुकानों पर छापा मारा इस दौरान जांच पड़ताल में बड़ी मात्रा में एप्पल कंपनी के मोबाइल से संबंधित विभिन्न तरह की एसेसरीज जिसमें चार्जर मोबाइल कवर व अन्य एसेसरीज एप्पल कंपनी के नाम पर बेचा जा रहा था तथा इस पूरे मामले में पुलिस ने इन सभी दुकानों से बड़ी मात्रा में एप्पल कंपनी की नकली एसेसरीज जप्त की , तो पूरे ही मामले में दुकान संचालकों के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के तहत तहत भी प्रकरण दर्ज किया है, और पूरे मामले की काफी बारीकी से जांच पड़ताल भी की जा रही है वहीं जिन दुकान संचालकों के वहां पर बड़ी मात्रा में एप्पल कंपनी की नकली एसेससरी जप्त की हुई है वह दिल्ली से इन एसेसरीज को बुलवाते थे और फिर उसे इंदौर में एप्पल कंपनी के नाम से बेच दिया करते थे , फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस मोबाइल दुकान के संचालकों से पूछताछ भी कर रही है और जल्द ही पुलिस और दुकान संचालकों के खिलाफ भी इस तरह की करवाई कर सकती है।
बाइट – कृष्णा लालचंदानी एसीपी