इंदौर के परदेशीपुरा में एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश और उसके साथी युवती द्वारा एक व्यक्ति को चाकू मारने का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। आरोपियों काफी देर तक चोरी का आरोप लगाकर व्यक्ति को पीटते रहे। मामला इलाके के जनता क्वार्टर का है।
दरअसल युवक युवती और उसका साथी रूपए छीनने का प्रयास कर रहे थे। मामले में घायल पीड़ित थाने पहुंचा। यहां पुलिस ने नशेड़ी होने की बात करते हुए केस दर्ज करने से इनकार कर दिया। लेकिन बाद में जब अफसरों तक सीसीटीवी फुटेज पहुंचे तो चाकूबाजी की धाराओं में केस दर्ज किया है।
लाके के जनता क्वार्टर में रविवार शाम जितेन्द्र बागड़ी मोती बाबा मंदिर पर दर्शन करने पहुंचा था। उसे राकेश भोई, निधी और एक अन्य बदमाश ने रोका। उससे कहा कि वह यहां चोरी करने आया था। उसकी जेब चेक की और रूपए निकालने की कोशिश की। इसके बाद खुद को इलाके का बदमाश बताते हुए मारपीट की। आरोपियों से जितेन्द्र बागड़ी ने कहा कि वह दर्शन करने आया था। लेकिन राकेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि इलाके में चोरियां ज्यादा हो रही है। तुम चोर हो। इसके बाद निधी, राकेश भोई ने उसे चाकू मार दिए।
भागकर बचाई जान
राकेश भोई परदेशीपुरा का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। उस पर डेढ़ दर्जन अपराध दर्ज है। भीड़भाड़ वाले इलाके में वह जितेंद्र बागड़ी को मार रहा था। लेकिन कोई बचाव में नही आया। बाद में जितेंद्र ने भागकर अपनी जान बचाई। वह अपने घर पहुंचा। मां को पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद वह थाने पहुंचे तो यहां पुलिस ने राकेश और युवती निधी का नशेड़ी होने का हवाला देते हुए रवाना कर दिया।
फुटेज डीसीपी तक पहुंचे, फिर दर्ज हुआ केस
बताया जाता है कि जितेंद्र ने अपने परिचितों को जानकारी दी। इसके बाद इलाके से फुटेज निकले। जानकारी डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा तक गई। तब जाकर परदेशीपुरा थाने पर केस दर्ज हुआ। उसमें भी सामान्य मारपीट और चाकूबाजी की धाराओं में केस दर्ज किया गया।
