आज का राशिफल एवं पंचांग

।। ? ।।
??जय श्री राम??
       ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्………………….2077
शक संवत्…………………….1942
मास………………..(अधिक)अश्विन
पक्ष…………………………….कृष्ण
तिथी…………………………सप्तमी
संध्या 05.44 पर्यंत पश्चात अष्टमी
रवि………………………दक्षिणायन
सूर्योदय……….प्रातः 06.21.46 पर
सूर्यास्त……….संध्या 06.06.41 पर
सूर्य राशि……………………….कन्या
चन्द्र राशि……………………..मिथुन
गुरु राशि………………………….धनु
नक्षत्र……………………………आर्द्रा
रात्रि 12.20 पर्यंत पश्चात पुनर्वसु
योग…………………………….परिघ
रात्रि 01.१३ पर्यंत पश्चात शिव
करण…………………………….बव
संध्या 05.44 पर्यंत पश्चात बालव
ऋतु……………………………..शरद
दिन…………………………शुक्रवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
09 अक्तूबर सन 2020 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक…………………9
? शुभ रंग……………आसमानी
⚜ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 11.50 से 12.36 तक ।
?‍? राहुकाल (अशुभ) :-
प्रात: 10.46 से 12.13 तक ।
? दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।
? उदय लग्न मुहूर्त –
कन्या
04:41:11 06:57:45
तुला
06:57:45 09:17:43
वृश्चिक
09:17:43 11:36:40
धनु
11:36:40 13:41:02
मकर
13:41:02 15:23:38
कुम्भ
15:23:38 16:51:20
मीन
16:51:20 18:16:31
मेष
18:16:31 19:51:59
वृषभ
19:51:59 21:47:50
मिथुन
21:47:50 24:02:48
कर्क
24:02:48 26:23:31
सिंह
26:23:31 28:41:11
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.51 से 09.18 तक लाभ
प्रात: 09.18 से 10.45 तक अमृत
दोप. 12.12 से 01.40 तक शुभ
सायं 04.34 से 06.02 तक चंचल
रात्रि 09.07 से 10.40 तक लाभ ।
?  आज का मंत्र :-
॥ ॐ कुसुमप्रियायै नम: ॥
? संस्कृत सुभाषितानि –
अश्वस्य लक्षणं वेगः मदो मातङ्ग लक्षणम् ।
चातुर्यं लक्षणं नार्याः उद्योगः पुरुष लक्षणम् ॥
अर्थात :-
घोडे का लक्षण वेग है, हाथी का कद, नारी की चतुराई, और पुरुष का लक्षण उद्योग है ।
? आरोग्यं सलाह :-
मांसपेशियों में ऐंठन का घरेलू उपचार :-
1. शरीर में पानी की कमी न होने दें :
डिहाइड्रेशन की वजह से मांसपेशियों को ऐंठन हो सकता है। डिहाइड्रेशन को रोकने के लिए, सुनिश्चित करें कि आप अपने शरीर के आकार के आधार कितना दिन में पानी पीते हैं। यदि मौसम बहुत गर्म है, पसीना आ रहा है, आप व्यायाम कर रहे हैं या शराब पी रहे हैं, सुनिश्चित करें कि हाइड्रेटेड रहने के लिए आप कितना पानी पी रहे हैं।
2. सेब का सिरका :
स्वास्थ्य के लिहाज से सेब का सिरका बहुत ही उपयोगी है। यह न केवल वजन घटाने बल्कि रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा यह ब्लड शुगर को स्थिर करने, त्वचा के स्वास्थ्य को बढ़ाने और एसिडिटी के लक्षणों से राहत देने काम करता है। पोटेशियम में उच्च होने के नाते, कच्चे और अनफ़िल्टर्ड सेब के सिरके की मदद से आप मांसपेशियों में ऐंठन को कम कर सकते हैं। कम पोटैशियम लगातार मांसपेशियों की ऐंठन के सामान्य कारणों में से एक है। इसके अलावा, सेब के सिरके में कई पोषक तत्व होते हैं जो शरीर में पानी के संतुलन को नियंत्रित करने में मदद करता हैं, इस प्रकार यह डिहाइड्रेशन को रोकता है।
3. काला नमक :
मांसपेशियों में ऐंठन का इलाज करने के लिए काले नमक का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। काले नमक में मैग्नीशियम मांसपेशियों में आराम और उपचार को बढ़ावा देता है। इसके लिए आप बाथ टब गर्म पानी से भरें। फिर उसमें एक कप काला नमक डालें और अच्छी तरह से मिला लें फिर 20 मिनट के लिए इसे छोड़ दें और नहा लें।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
समय की अनुकूलता का लाभ लें। कारोबारी लाभ बढ़ेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी न करें।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
विचारों की स्पष्टता न होने से उलझनें रहेंगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। नौकरी में स्थानांतरण या परिवर्तन संभव है। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। धन की तंगी होगी। बेकार बातों पर ध्यान न दें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक-ठीक चलेगा।
? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। कोई बुरी खबर मिल सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। डूबी हुई रकम प्राप्त होने के योग हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। आय में वृद्धि होगी। दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सामाजिक कार्य करने की इच्छा रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। योजना फलीभूत होगी। मनमाफिक स्थानांतरण या पदोन्नति हो सकती है। कार्यस्थल पर सुधार होगा। दूर से अच्‍छी खबर मिल सकती है।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। कोई रुका काम बन सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। बिना वजह कहासुनी हो सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि की संभावना है। यात्रा यथासंभव टालें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। धैर्य रखें।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट से आशातीत लाभ होगा। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। तनाव व चिंता में कमी होगी। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। समय अनुकूल है। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
भूमि व भवन आदि के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी में चैन रहेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। शत्रु पस्त होंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। सभी कार्य पूर्ण होंगे।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
शैक्षणिक व शोध कार्य मनोनुकूल रहेंगे। किसी प्रबु‍द्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। व्यापार ठीक चलेगा।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
लोगों की अपेक्षाएं बढ़ेंगी। हताशा का अनुभव होगा। मन की बात किसी को न बतलाएं। संवेदनशीलता बढ़ेगी। प्रियजनों के साथ बेवजह रिश्तों में खटास आ सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। अपरिचित व्यक्तियों पर अंधविश्वास न करें।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
अपेक्षित कार्य समय पर पूरे होंगे। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। सुख के साधन जुटेंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। मेहनत का फल प्राप्त होगा। कारोबारी लाभ बढ़ेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड मनोनुकूल लाभ देंगे।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आत्मसम्मान बना रहेगा। अच्छी खबर प्राप्त होगी। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार – व्यवसाय ठीक चलेगा। भूले-बिसरे साथी तथा रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।
☯️ आज का दिन सभी के लिए मंगलमयी हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ?
।।  सुप्रभातम्  ।।
                ।।  संस्था  जय  हो  ।।
        ।।  दैनिक  राशि  –  फल  ।।
        आज दिनांक 09 अक्टूबर 2020 शुक्रवार संवत् 2077 मास द्वितीय आश्विन ( अधिक ) कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि सायं 05:50 बजे तक रहेगा पश्चात् अष्टमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:23 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:04 बजे होगा । आद्रा नक्षत्र मध्य रात्रि 12:27 बजे तक रहेगा पश्चात् पुनर्वसु नक्षत्र आरंभ होगा । आजका चंद्रमा मिथुन राशि मे दिन रात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 10:48 से 12:15 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:52 से 12:38 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करे । जय हो ।
                 ज्योतिषाचार्य
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
         श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245, एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार, एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351
                    आज का राशिफल
          मेष :~ आज आपका दिन मिश्रफलदायी है । आपको आज नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी एवं नए कार्य प्रारंभ कर पाएँगे । आज आप के मन में परिवर्तन शीघ्र आएँगे , जिससे आपका मन कुछ दुविधाग्रस्त रहेगा । आज नौकरी एवं व्यवसाय में आपको स्पर्धात्मक व्यवहार का सामना करना पडेगा । किसी निश्चित हेतु के लिए कार्य करने कि प्रेरणा मिलेगी ।
          वृषभ :~ हाथ में आया हुआ अवसर अनिर्णायकता के कारण आज गँवा सकते हैं और उसका लाभ नहीं ले पाएंगे । आज कोइ भी नया कार्य का प्रारंभ नही करे । वाद – विवाद या चर्चा में आपके हठीले स्वभाव से घर्षण होगा । आज आप वाक्चातुर्य से किसी को रिझा सकते हैं । भाई – बहनों में प्रेम रहेगा ।
          मिथुन :~ आज के दिन की शुरुआत प्रफुल्लित मन और स्वस्थ चित्त से होगा । आज मित्र या परिवार के सदस्यों के साथ भोजन का आनंद उठा सकते हैं। सुंदर वस्त्र धारण करेंगे। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन लाभदायी है । खर्च पर संयम रखें । मन से नकारात्मक विचारों को दूर रखे । आपके किसी प्रियजन या मित्र से मिले उपहार से प्रफुल्लित रहेंगे ।
          कर्क :~ आज आप मानसिक अस्वस्थ रहेंगे । किसी एक निश्चय पर नहीं पहुंच पाएँगे और असमंजस के कारण मानसिक कष्ट होगा । सम्बंधियों के साथ अनबन होगी । पारिवारिक कार्यों मे खर्च होगा । झगडे , मारामारी से दूर रहे । मुसीबतों का तत्काल निवारण करें । अकस्मात से संभले । अविचारी व्यवहार से दूर रहे । आरोग्य एवं धन हानि हो सकती है ।
          सिंह :~ आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा । फिर भी दुविधापूर्ण मानसिकता से सामने आया अवसर गँवा देंगे । आपका मन विचारो में खोया रहेगा । नए कार्यों का आरंभ न करें । स्त्री मित्रों से भेंट होगी तथा उनसे लाभ भी होगा । दोस्तों के साथ प्रवास – पर्यटन होगा , जो लाभदायी होगा । व्यापार में लाभ होगा । धनप्राप्ति के योग हैं ।
          कन्या :~ आज का दिन आपके हेतु शुभफलदायी होगा । नए कार्यों का आयोजन आज सफल होगा । व्यापारी तथा वैतनिक कर्मचारीयों के लिए लाभप्रद दिन है । उनकी पदोन्नति की संभावना है । उपरी अधिकारियों से लाभ होगा । धन , मान – सन्मान मिलेगा । पिता से लाभ होगा । परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा । तंदुरस्ती अच्छी रहेगी । सरकारी कार्य संपन्न होंगे । सरकार से लाभ होगा ।
          तुला :~ आज आप बौद्धिक तथा लेखन के कार्यों में सक्रिय रहेंगे । नए कार्य के प्रारंभ के लिए दिन अच्छा है । लंबे प्रवास या धार्मिक स्थल की मुलाकात करने का प्रसंग होगा । व्यवसाय में लाभ मिलेगा । विदेश में रहते मित्र या स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे । व्यवसाय या नौकरी पर सहकर्मीयों की ओर से सहयोग कम रहेगा । स्वास्थ्य संभाले । संतानों के विषय में दुविधा रहेगी ।
          वृश्चिक :~ आज का दिन सावधानी से बिताए । नए कार्यों का प्रारंभ न करें एवं क्रोध पर संयम रखें । राजकीय गुनाह से सम्बंधित तथा सरकारी प्रवृतियों से दूर रहे । नए सम्बंध स्थापित करने से पहले गंभीरता से विचार करें । अधिक खर्च होने से हाथ तंग रहेगा । ईश्वर की आराधना तथा नाम – स्मरण से लाभ होगा ।
          धनु :~ आज आपका दिन सुखपूर्वक एवं आनंद से बितेगा । आज आप मनोरंजन के दुनिया की सैर करेंगे । पार्टी , पिकनिक , प्रवास , सुंदर भोजन तथा वस्त्रपरिधान आज के दिन की विशेषता रहेगी । विचार – परिवर्तन शीघ्र हो सकता है । लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है । बौद्धिक तथा तार्किक विचार – विनिमय होगा । भागीदारी से लाभ होगा । सम्मान और ख्याति मिलेगी ।
          मकर :~ आज आप व्यापार में विस्तार हो सकता है । इस दिशा में आप कदम आगे बढ़ाऐगें । धन की लेनदेन में सरलता रहेगी । घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा । आवश्यक कारणों मे खर्च होगा । नौकरी में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा । व्यापारियों को कानूनी परेशानी हो सकती है । विदेश व्यापार बढेगा । शत्रुओं पर विजय मिलेगी । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।
          कुंभ :~ आज कोई भी नए कार्य का प्रारंभ न करें । आज आपके विचारो में परिवर्तन शीघ्र ही आएँगे । महिलाएं अपने वाणी पर संयम रखें । यात्रा को टालें । संतान की चिंता रहेगी । लेखनकार्य या सृजनात्मक कृतियों की रचना करने के लिए दिन अच्छा है । बौद्धिक चर्चा में भाग लेंगे । आकस्मिक खर्च है । पेट से सम्बंधित व्याधियों से सावधान रहें ।
          मीन :~ आज का दिन अरुचिकर घटनाओ के कारण उत्साहजनक नहीं रहेगा । घर परिवार मे वादविवाद होगा । माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है , जिससे चिंता होगी । आपका मन प्रफुल्लित नहीं रहेगा । शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है , जिसके कारण अनिद्रा सताएगी । महिलाओं के साथ व्यवहार में सावधानी बरतें । धन और कीर्ति की हानि हो सकती है । नौकरी करनेवालों को नौकरी में चिंता रहेगी । स्थायी संपत्ति , वाहन आदि के दस्तावेज में सावधानी रखें । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *