IPL 2020 के मिड सीजन में ट्रांसफर हो सकते हैं ये दिग्गज खिलाड़ी, देखे खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

टूर्नामेंट अब अपने चरम पर पहुंच चुका है. अबतक 21 मैच आईपीएल के 13वें सीजन में हुए हैं और इस दौरान दो सुपरओवर देखने को मिल चुके हैं. इसके अलावा कुछ ऐसे कैच खिलाड़ियों ने लपके हैं जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. आईपीएल 2020 में युवा खिलाड़ियों के अलावा अनुभवी खिलाड़ियों ने भी कमाल का परफॉर्मेंस कर इस लीग को रोमांचक बना दिया है. अब जब आईपीएल में आधे मैच हो गए हैं तो टूर्नामेंट के बीच में “मिड सीजन ट्रांसफर  को लेकर भी बातें होने लगी है. मिड सीजन ट्रांसफर( Mid -Season Transfer) को लेकर कुछ नियम भी बने हैं उस पर एक नजर. बता दें कि मिड सीजन ट्रांसफर के नियम के तहत खिलाड़ियो का ट्रांसपर तब ही होगा जब आईपीएल 2020 में 8 फ्रेंचाइजी अपने-अपने 7 मैच खेल चुकी होगी. यह नियम उन खिलाड़ियों पर ही लागु होगा जो 7 मैचों के दौरान अपने फ्रेंचाइजी की ओर से 2 या उससे कम मैच खेले होंगे. ये वो खिलाड़ी हैं जो मिड ट्रांसफर में हिस्सा ले सकते हैं.

IPL मिड सीजन ट्रांसफर( Mid -Season Transfer)
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पिछले सीज़न में अन-कैप्ड खिलाड़ियों के लिए ऐसे ट्रांसफर की अनुमति दी थी, लेकिन किसी भी फ्रैंचाइज़ी ने इसका उपयोग नहीं किया था, इस सीज़न में, बोर्ड ने कैप्ड खिलाड़ियों के लिए भी यह प्रस्ताव रखा है लेकिन कुछ नियमों के साथ.

मुंबई इंडियंसः आदित्य तारे, धवल कुलकर्णी, जयंत यादव, शेरफन रदरफोर्ड, मिचेल मैक्लेनघन, क्रिस लिन, मोहसिन खान, दिग्विजय देशमुख और प्रिस बलवंत राय। इनमें से किसी खिलाड़ी को मौका नहीं मिला है। सौरभ तिवारी भी ट्रांसफर लेने के योग्य हैं, क्योंकि उन्होंने दो मैच खेले हैं।

दिल्ली कैपिटल्स: अजिंक्य रहाणे, आवेश खान, हर्शल पटेल, इशांत शर्मा, कीमो पॉल, संदीप लामिछाने, एलेक्स कैरी, ललित यादव, डैनियल सैम्स, तुषार देशपांडे और मोहित शर्मा। आवेश खान, हर्शल पटेल, इशांत शर्मा और मोहित शर्मा एक या दो-दो मैच खेल चुके हैं।

किंग्स इलेवन पंजाबः अर्शदीप सिंह, दर्शन नालकंडे, हर्दूस विल्जोन, क्रिस गेल, हरप्रीत ब्रार, जे सुचिथ, मुजीब उर रहमान, मुरुगन अश्विन, दीपक हुड्डा, इशान पोरेल, क्रिस जॉर्डन, सिमरन सिंह और तजिंदर सिंह। इनमें से हरप्रीत ब्रार, अश्विन और जॉर्डन ने एक या दो मैच खेले हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स: रितुराज गायकवाड़, मोनू कुमार, आर साई किशोर, केएम आसिफ, कर्ण शर्मा, नारायनन जगदीशन, इमरान ताहिर, मिचेल सैंटनर और जोश हेजलवुड। इनमें से रितुराज ने 2 और कर्ण शर्मा और हेजलवुड ने एक-एक मैच खेला है।

कोलकाता नाइट राइडर्स: प्रसिद्ध कृष्णा, रिंकू सिंह, संदीप वॉरियर, सिद्धेश लाड, क्रिस ग्रीन, एम सिद्धार्थ, टॉम बैंटन, लॉकी फर्ग्सन और निखिल नाइक। इनमें से सिर्फ संदीप वॉरियर और निखिल ने एक-एक मैच खेला है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरः पार्थिव पेटल, पवन नेगी, उमेश यादव, डेल स्टेन, शाहबाज अहमद और पवन देशपांडे। ये खिलाड़ी ट्रांसफर लेने के योग्य हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद: बसिल थंपी, बिली स्टैनलेक, मोहम्मद नबी, संदीप शर्मा, शहबाज नदीम, श्रीवत्स गोस्वामी, सिद्धार्थ कौल, रिद्धिमान साहा, विजय शंकर, विराट सिंह, बावंका संदीप, फैबियन ऐलन और संजय यादव। इनमें से कुछ खिलाड़ियों ने एक या दो मैच खेले हैं।

राजस्थान रॉयल्सः मयंक मार्कंडे, मनन वोहरा, शशांक सिंह, वरुण आरोन, ओशेन थॉमस, अनिरुद्ध जोशी, एंड्रयू टाय, आकाश सिंह और अनुज रावत। इनमें से किसी खिलाड़ी को मौका नहीं मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *