इंदौर। शहर का खराब ट्रैफिक बदनुमा दाग है – ट्रैफिक सुधारने के लिए मैं भी चौराहे पर खड़ा रहूंगा– कैलाश विजयवर्गीय; देखें VIDEO

इंदौर। शहर का खराब ट्रैफिक बदनुमा दाग है – ट्रैफिक सुधारने के लिए मैं भी चौराहे पर खड़ा रहूंगा– कैलाश विजयवर्गीय

निगेटिय मानसिकता से बाहर आएं-महापौर

महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव के कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने के मौके पर आज शहर की सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक सुधारने की एक सार्थक पहल प्रारंभ की गई है। इसके तहत यातायात मित्र अभियान प्रारंभ किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में शहर के जागरूक लोगों वकीलों डॉक्टरों छात्र-छात्राओं पत्रकारों और अन्य लोगों को जोड़ा गया है। यह सभी मिलकर शहर के यातायात को सुगम बनाने के लिए काम करेंगे। आज इस अभियान के शुभारंभ मौके पर नगरीय विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर शहर ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल की हैं लेकिन यहां का खराब ट्रैफिक बदनुमा दाग है। उन्होंने कहा कि 1 साल में हम इंदौर के ट्रैफिक को सुधारने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि शहर के ट्रैफिक को सुधारने के लिए मैं स्वयं भी यातायात मित्रों के साथ चौराहे पर खड़े होने के लिए तैयार हूं। वहीं महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि कोई काम असंभव है इस नेगेटिव मानसिकता से बाहर आएं। हमने एनआरआई सम्मेलन के दौरान शहर के यातायात को सुगम करके बताया है। उन्होंने कहा कि हम खुद सड़कों पर आएंगे तो निश्चित ही ट्रैफिक सुधरेगा। श्री भार्गव ने पुलिस विभाग से अपेक्षा की की ट्रैफिक पुलिस एनफोर्समेंट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *