जयपुर के होटल से 1.45 करोड़ की चोरी, शादी समारोह से गहनों से भरा बैग चुराने वाले को MP पुलिस ने धर दबोचा

1.45 crore stolen from Jaipur hotel during wedding: मध्य प्रदेश पुलिस राज्य में अपराधियों पर नियंत्रण के लिए निरंतर सख्त कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में राजगढ़ पुलिस ने जयपुर के एक फाइव स्टार होटल (1.45 crore stolen from hotel in Jaipur) में हो रहे शादी समारोह से जेवरात और नगदी से भरा बैग चोरी करने वाली गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की.

राजगढ़ पुलिस ने घटना के सिर्फ 48 घंटे के अंदर ही एक नाबालिग और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से 1 करोड़ 45 लाख रुपये का जेवरात भी बरामद किया गया है.

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कमिश्नर ऑफ जयपुर पुलिस ने मध्य प्रदेश के एडीजी (इन्टेलिजेंस) जयदीप प्रसाद को बधाई दी.

CCTV फुटेज में एक नाबालिग और एक संदिग्ध आया था नजर
दरअसल, 8 अगस्त 2024 को सिकंदराबाद के बिजनेसमैन नरेश गुप्ता ने अपने बेटे की डेस्टिनेशन मेरिज के लिए जयपुर का एक फाइव स्टार होटल बुक किया था. आशीर्वाद समारोह के दौरान जेवरात और नगदी से भरा बैग एक नाबालिग अपने साथी के चोरी कर के भाग गया. बैग नहीं मिलने पर नरेश गुप्ता ने जयपुर पुलिस को मामले की रिपोर्ट की. जिसके बाद जयपुर पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की. इसमें एक नाबालिग और एक संदिग्ध नजर आया. जयपुर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पड़ोसी राज्यों की पुलिस को भी अलर्ट भेजा.

कावंड़ यात्रा में नजर आया संदिग्ध
जयपुर पुलिस को आरोपियों के मध्यप्रदेश में होने की सूचना मिली. जयपुर पुलिस के इनपुट पर मध्यप्रदेश पुलिस तत्काल एक्शन में आयी. मध्य प्रदेश पुलिस ने एडीजी (इन्टेलिजेंस) जयदीप प्रसाद के निर्देश पर राजगढ़ के पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सात टीमों का गठन किया. पुलिस को नाबालिग आरोपी के कावंड़ यात्रा में शामिल होने की सूचना मिली. पुलिस ने आरोपी की पहचान कर नाबालिग को पकड़ा. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दो अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *