इंदौर शहर में यातायात सुधार के लिए जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सोमवार से शहर में प्राइवेट बस संचालकों द्वारा बसों का संचालन शहर के बाहर से शुरू कर दिया गया है। इस कदम का उद्देश्य शहर के यातायात को सुगम बनाना और भीड़भाड़ को कम करना है।
विओ- यातायात को लेकर इन दिनों नगर निगम और जिला प्रशासन की करवाई से शहर में प्राइवेट बस संचालकों द्वारा बसों का संचालन शहर के बाहर से शुरू कर दिया गया है। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि अब शहर में केवल अपनगरीय बसें और सिटी बसें ही संचालित होंगी। इसके अलावा, लंबी दूरी की एआईसीटीएसएल (AICTSL) की बसों को भी शहर के बाहर से ही चलाया जाएगा। इससे न केवल यातायात का दबाव कम होगा, बल्कि शहर के प्रदूषण स्तर में भी कमी आएगी।प्रशासन द्वारा यह निर्णय लंबे समय से शहर में बढ़ते यातायात के दबाव और भीड़भाड़ को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इसके तहत, सभी प्राइवेट ट्रैवल्स को शहर से बाहर स्थानांतरित कर दिया गया है और उनकी सीलिंग की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।
इस निर्णय के बाद शहर में अपनगरीय और सिटी बसों का ही संचालन होगा, जिससे आम जनता को भी यातायात में सुविधा होगी और शहर के अंदर भीड़भाड़ में कमी आएगी।
बाइट – आशीष सिह कलेक्टर इंदौर