इंदौर। ओरियंटल कॉलेज के कर्मचारी पर चाकू से हमला:दो बदमाशों ने आधा दर्जन से अधिक वार किए, हालत गंभीर

इंदौर के रेवती इलाके में ओरियंटल कॉलेज के कर्मचारी को दो बदमाशों ने चाकू मार दिए। आरोपियों ने आधा दर्जन से अधिक वार किए। गंभीर हालत में कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अस्पताल पहुंची। यहां कर्मचारी के बयान लिए। इसके बाद दोनों आरोपियों पर हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धारा में केस दर्ज किया गया है। बाणगंगा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अभिषेक (20) पुत्र किरण चौहान निवासी रेवती रेंज के बयान के आधार पर करन पिता धर्मेद्र और अजय पुत्र राजू पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। अभिषेक ने अपने बयान में बताया कि वह ओरियंटल कॉलेज में नौकरी करता है। वह रेवती पहाड़ी मंदिर के पास बैठा हुआ था। तभी करण और अजय वहां बाइक से आए और पूर्व में हुए एक विवाद को लेकर अपशब्द कहने लगे।
अभिषेक वहां से चुपचाप जाने लगा तो दोनों ने मारपीट शुरू कर दी। अजय ने दोनों हाथ पकड़े और करण ने चाकू निकाल कर करीब 7 से 8 बार चाकू मारा। जिसमें गर्दन, सिर, पीठ, कंधे पर घाव लगने से अभिषेक वहीं गिर गया। दोनों उसे मृत समझकर वहीं छोड़कर चले गए। कुछ देर बाद रिश्तेदार मुकेश और मंजू ढूंढते हुए वहां पहुंचे। यहां से उठाकर एमवाय लेकर आ गए। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।
वही रात में तुकोगंज इलाके में अशोक पुत्र छोटेलाल पर भी बदमाशों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने दोनों गाल और गर्दन पर चाकू से वार किए। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *