
यशवंत सागर में तैरती हुई लाश मिली, कल से गुमशुदा था मृतक
देपालपुर । आज दोपहर 12 बजे के लगभग यशवंत सागर डैम में तैरती हुई लाश मिली है। लाश देख रहागीरो ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पुलिस ने लाश को बहार निकलवाया जानकारी के अनुसार मृतक रावजी बाजार इंदौर का रहवासी है नाम मोहम्मद आरिफ पिता अब्दुल गफ्फार है। परिजन ने कल रावजी बाजार थाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थीं।
इस संबंध में देपालपुर थाना प्रभारी रणजीत सिंह बघेल से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि मृतक कल से गुमशुदा था हमने मामला दर्ज कर लिया है विवेचना कर आगे की कार्रवाई की जाएगी

