रतलाम। 13 साल की बच्ची के साथ चाची की क्रूरता का वीडियो वायरल —जमीन पर पटका, पैरों के बीच दबाकर दनादन मारे थप्पड़ – देखे VIDEO

 

रतलाम में 13 साल की बच्ची के साथ उसकी चाची ने बेरहमी से मारपीट की। चाची ने बच्ची को जमीन पर पटका, उसे पैरों के बीच दबाया। फिर दनादन थप्पड़ मारे। महिला ने बच्ची पर बदतमीजी करने का आरोप भी लगाया।

पुलिस के मुताबिक, 2 मिनट 48 सेकंड का यह वीडियो दो-तीन महीने पुराना है। बुधवार को वीडियो सामने आने के बाद बच्ची के नाना ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

वीडियो बच्ची की दादी ने बनाया है। इसमें दिख रहा है कि बच्ची पलंग और दीवार के बीच जमीन पर गिरी है। चाची चीखते हुए उसे पीट रही है। बच्ची कह रही है कि मुझे उठने दो। मेरा दम घुट रहा है। बच्ची की दादी ने भी चाची से उसे छोड़ने के लिए कहा लेकिन वह नहीं मानी।

कहा- बनाओ वीडियो, कोई दिक्कत नहीं है

वीडियो में चाची बच्ची से कह रही है- बुला ले तेरे डैडी को। मैं मेरी औलाद की भी नहीं सुनती। दादी से चाची ने कहा- बनाओ वीडियो, कोई दिक्कत नहीं है।

इस दौरान बच्ची उसे छोड़ने की गुहार लगाती रही। दांतों से हाथ पर काटकर चाची के चंगुल से छूटने की कोशिश भी की। लेकिन महिला उसे सबक सिखाने की बात कहते हुए पीटती रही।

नाना ने की थाने में शिकायत

बच्ची के नाना बुधवार को डीडी नगर थाने पहुंचे और शिकायती आवेदन दिया। इसमें बताया- मेरी बेटी की शादी रतलाम में हुई थी। उसे दो जुड़वां बेटियां हैं। तलाक के बाद तय हुआ कि एक बेटी पति और दूसरी पत्नी के पास रहेगी।

मुझे वीडियो के जरिए मेरी नातिन के साथ अमानवीय तरीके से मारपीट की जानकारी मिली। मैंने हरियाणा में रह रही अपनी बेटी को बताया। वह उसे लेने आ रही है। बेटी को ले जाने में पुलिस उसकी मदद करे। मारपीट करने वाली चाची के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

पुलिस बोली-जांच के बाद कार्रवाई करेंगे

डीडी नगर थाने के टीआई रवींद्र दंडोतिया ने कहा- वीडियो 2 से 3 महीने पुराना है। आवेदन पर बच्ची के घर जाकर बातचीत की है। फिलहाल वह ठीक है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *