इंदौर में खुलेआम गुंडागर्दी का वीडियो वायरल — सड़क पर घेरकर बाइक सवार को जमकर पीटा, पुलिसकर्मी के बेटे और परिवार पर मारपीट का शक – देखे VIDEO

इंदौर के एरोड्रम इलाके में खुलेआम गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। दिख रहा है कि सड़क पर घेरकर एक शख्स को पीटा जा रहा है। गन भी लहराई गई। पीड़ित हाथ जोड़कर माफी भी मांगता रहा, बावजूद उसे पीटते जा रहे हैं। इनमें महिलाएं भी दिख रही हैं। घटना 21 अगस्त की रात का है, जो 22 अगस्त को वायरल हो गया। हालाकिं इस मामले में DCP के संज्ञान के बाद 4 आरोपियों को पकड़कर उन पर प्रतिंबाधत्मक धाराओं में कारवाई की गई है।

इंदौर में सड़क पर मारपीट करने के वीडियो सामने आए हैं। पुलिस जांच कर रही है।

प्रारंभिक जानकारी मिली है कि सड़क पर गन लहराते दिख रहा युवक इंदौर के ही एक पुलिसकर्मी का बेटा है। उसका नाम राहुल गुर्जर है। पुलिस अभी जांच की बात कह रही है।

इंदौर डीसीपी जोन-1 विनोद मीणा के मुताबिक, वीडियो एरोड्रम के 60 फीट रोड का है। एरोड्रम पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।

60 फीट रोड पर बाइक सवार को पीटते युवक। चाय दुकान पर बैठी महिलाओं से विवाद के बाद बात बढ़ गई।

चाय दुकान पर घर की महिलाओं से हुआ था विवाद

पुलिसकर्मी का बेटा राहुल और उसके परिवार की महिलाएं चाय दुकान चलाती हैं। यहां पर आए बाइक सवार से महिलाओं का विवाद हो गया। इसके बाद सबने मिलकर उसे पीट दिया और पीटते हुए सड़क पर ले आए। गन भी लहराई। पहले भी महिलाओं के विवाद हुए थे, तब पुलिस ने समझाइश दी थी लेकिन राहुल नहीं माना। इस मामले में पुलिस ने कारवाई करते हुए एअर पिस्टल जब्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *