
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक क्लब के बाउंसरों ने जमकर मारपीट की। दरअसल, पार्टी में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। पार्टी कर रहे दो युवकों को क्लब के बाउंसरों ने जमकर पीटा। इसका वीडियो भी सामने आया है। बीते एक सप्ताह में पांचवीं बार बाउंसरों के मारपीट की घटना सामने आई है। यह पूरा मामला रोमियो लेन क्लब है।
भोपाल के बंसल वन में एक स्कूल की फ्रेशर पार्टी चल रही थी। इस दौरान किसी बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इसके बाद क्लब के बाउंसरों ने पार्टी कर रहे दो युवकों को जमकर पीटा, फ्रेशर पार्टी में पहुंचे स्टूडेंट के साथ मारपीट की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बाउंसरों ने पुलिस को सूचना दिए बैगर ही स्टूडेंट की बेरहमी से पिटाई कर दी। यह पहला मामला नहीं है, पिछले एक सप्ताह में पांचवीं बार बाउंसरों ने मारपीट की है। इस तरह बाउंसरों द्वारा मारपीट किस हद तक जायज है ? अब देखने वाली बात होगी कि इस मामले में पुलिस कब तक और क्या कार्रवाई करती है।