एबी डिविलियर्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ जड़ा आतिशी अर्धशतक,मैच के बाद दिया हैरान करने वाला बयानI

मिस्‍टर 360 के नाम से मशहूर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्‍टार बल्‍लेबाज एबी डिविलियर्स ने सोमवार को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ तूफानी पारी खेली और फैंस को अपना दीवाना बना दिया। एबी डिविलियर्स ने केवल 33 गेंदों में नाबाद 73 रन की पारी खेली और विशाल रिकॉर्ड की बराबरी भी की। डिविलियर्स की आतिशि पारी की बदौलत आरसीबी ने शारजाह में पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट खोकर 194 रन का विशाल स्‍कोर बनाया। जवाब में केकेआर की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 112 रन ही बना सकी। एबीडी को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
डिविलियर्स ने इस मैच में कप्तान विराट कोहली के साथ मिलकर 100 की अटूट साझेदारी निभाई। यह दोनों बल्लेबाजों द्वारा निभाई गई 10वीं शतकीय साझेदारी रही। ऐसा करते ही 10 बार शतकीय साझेदारी करने वाली कोहली और एबी पहली जोड़ी बन गई। मैच के बाद एबी ने कहा कि उनको अपनी पारी पर हैरानी हुई।

डिविलियर्स अपनी अर्धशतकीय पारी से काफी हैरान हुए उन्होंने कहा, “अपने प्रदर्शन के काफी खुश हूं। पिछले मैच में मैं खाता भी नहीं खोल पाया था, यह एहसास बहुत ही डरावना था। मैं बहुत खुश हूं कि आज योगदान कर पाया। आज तो मैं अपने आप से ही हैरान रह गया। मुझे यह पता था कि विकेट बल्लेबाजी करने के लिए काफी अच्छा है। ये मालूम था कि 145-150 रन के आस पास का स्कोर काफी नहीं रहेगा। इसी वजह से मैंने और ज्यादा रन बनाने का फैसला लिया था लेकिन 195 रन तक पहुंचना वकई हैरानी करने वाला रहा। उनके पास सच में बहुत ही अच्छा गेंदबाजी आक्रमण है।”

“अंतर बहुत ही कम है और आपको अपने अंदर की ऊर्जा के हर पल का फायदा उठाना होता है। जैसा कि विराट ने कहा मेरी आंखों में एक बिजली थी। मुझे विकेट के पीछे ग्लब्स पहनकर उतने में हमेशा ही मजा आता है। यह कहना चाहूंगा कि इसको लेकर वाकई काफी उत्साहित था। इस विचार पर पहले ही विराट के साथ चर्चा हो चुकी थी। एक विकेटकीपर के तौर पर आपकी नजर हर मैच में काफी अच्छी होनी चाहिए। यह एकदम से ही अलग हुनर होता है। यह निर्भर करता है लेकिन इसके लिए मैंने वाकई काफी कड़ी मेहनत की है। जो कुछ भी करता हूं उसमें सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं ऐसी कुछ आदत रही है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *