सारा अली खान का ये लुक फैंस को नहीं कर पाया इंप्रेस, बोले ‘महंगी वाली नटराज पेंसिल’

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी खूबसूरत तसवीरों की वजह से खबरों में छाई रहती है. वहीं एक्ट्रेस के कुछ ऐसे लुक भी है, जिसके कारण उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया. ऐसा ही एक लुक इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ था, जिसमें वो लाल साड़ी में नजर आई थी. इस लुक में एक्ट्रेस फैंस को इंप्रेस नहीं कर पाई थी.

दरअसल, एक मैगजीन फोटोशूट के लिए सारा अली खान ने स्टाइलिश लाल साड़ी पहनी थी। इसका यूनीक पॉइंट रफल्स और टेल डिजाइन थी। पूरी साड़ी में रेड, येलो और पिंक कलर के छोटे रफल्स ऐड किए गए थे, वहीं शोल्डर पर यह बड़े आकार में थे। सारा के बालों को बैक कॉम्ब कर मेसी लुक दिया गया था और फिर उसे पोनी में टाई किया गया था। ऐक्ट्रेस के मेकअप को न्यूड टोन रखते हुए आईज को विंग्ड आईलाइनर से हाईलाइट किया गया था।

किसी ने कहा ‘नटराज पेंसिल’ तो किसी ने ‘पंछी’:-सारा की ये तस्वीरें सामने आई, तो लोगों को लुक कुछ खास पसंद नहीं आया। उन्होंने इसे ‘बेकार’ बताते हुए जमकर बुराई की। सोशल मीडिया यूजर्स तो इसका मजाक बनाने से भी बाज नहीं आए। उन्होंने लाफिंग इमोजी के साथ ही सारा के साड़ी लुक की ‘नटराज पेंसिल’ से तुलना कर दी। एक यूजर ने ये तक कह दिया कि इस साड़ी को कोई आम व्यक्ति पहन ले, तो उसका मजाक उड़ जाएगा। वहीं एक अन्य ने सारा के लुक को पंछी से भी कंपेयर कर दिया।
गौरतलब है कि सारा ने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म में सारा के साथ सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में थे. फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसन्द किया गया था. वहीं, फिल्मों की बात करें तो सारा उनकी पिछली फिल्‍म ‘लव आज कल 2’ थी जिसमें सारा अभिनेता कार्तिक आर्यन संग दिखी थी. फिल्‍म में सारा अली खान और कार्तिक के अलावा रणदीप हुड्डा और आरुषी शर्मा नजर आए थे.

बताते चलें कि सारा अली खान जल्द ही फिल्म ‘कुली नंबर 1’ में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में सारा अली खान के साथ वरुण धवन मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे. इसके अलावा, सारा अली खान जल्द ही ‘अतरंगी रे’ में भी नजर आयेंगी. आनंद एल राय की इस फिल्म में सारा के साथ अक्षय कुमार और साउथ सुपर सुपरस्टार धनुष मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *