
।। ? ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
? ««« आज का राशिफल एवं पञ्चांग »»»⚜
कलियुगाब्द………………………5122
विक्रम संवत्……………………..2077
शक संवत्………………………..1942
मास……………………………….अश्विन
पक्ष………………………………..शुक्ल
तिथी…………………………..प्रतिपदा
रात्रि 09.10 पर्यंत पश्चात द्वितीया
रवि…………………………दक्षिणायन
सूर्योदय………….प्रातः 06.24.51 पर
सूर्यास्त…………संध्या 05.59.47 पर
सूर्य राशि………………………..कन्या
चन्द्र राशि…………………………तुला
गुरु राशी……………………………धनु
नक्षत्र……………………………..चित्रा
प्रातः 11.47 पर्यंत पश्चात स्वाति
योग…………………………..विष्कुम्भ
रात्रि 09.24 पर्यंत पश्चात प्रीती
करण………………………….किस्तुघ्न
प्रातः 11.05 पर्यंत पश्चात बव
ऋतु……………………………….शरद
दिन…………………………….शनिवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
17 अक्तूबर सन 2020 ईस्वी ।
? शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ |
घटस्थापना मुहूर्त :-
चौघड़िया एवम स्थिर लग्नानुसार श्रेयस्कर ।
शैलपुत्री पूजन (प्रथम दिवस) :-
मां दुर्गा के नौ रुपों में पहला रुप है शैलपुत्री का। नवरात्र के पहले दिन घट स्थापना के साथ देवी के इसी रुप की पूजा की जाती है । मां का यह रुप सौम्य और भक्तों को प्रसन्नता देने वाला है। ऐसी मान्यता है कि देवी पार्वती पूर्व जन्म में दक्ष प्रजापति की पुत्री सती थी। दक्ष के यज्ञ कुंड में जलकर देवी सती ने जब अपने प्राण त्याग दिए तब महादेव से पुनः मिलन के लिए इन्होंने पर्वतराज हिमालय की पुत्री के रुप में जन्म लिया। पर्वतराज हिमालय की पुत्री होने के कारण यह हैमवती और उमा नाम से जानी जाती हैं। पर्वत को शैल भी कहा जाता है इसलिए माता का प्रथम रुप शैलपुत्री के नाम से जाना जाता है।
☸ शुभ अंक………………………8
? शुभ रंग………………………हरा
⚜ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 11.48 से 12.34 तक ।
?? राहुकाल :-
प्रात: 09.19 से 10.45 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त –
कन्या
04:09:38 06:26:10
तुला
06:26:10 08:46:11
वृश्चिक
08:46:11 11:05:08
धनु
11:05:08 13:09:29
मकर
13:09:29 14:52:06
कुम्भ
14:52:06 16:19:48
मीन
16:19:48 17:44:59
मेष
17:44:59 19:20:27
वृषभ
19:20:27 21:16:17
मिथुन
21:16:17 23:31:16
कर्क
23:31:16 25:51:58
सिंह
25:51:58 28:09:38
? दिशाशूल :-
पूर्वदिशा – यदि आवश्यक हो तो अदरक या उड़द का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.53 से 09.19 तक शुभ
दोप. 12.11 से 01.37 तक चर
दोप. 01.37 से 03.03 तक लाभ
दोप. 03.03 से 04.29 तक अमृत
संध्या 05.55 से 07.29 तक लाभ
रात्रि 09.03 से 10.37 तक शुभ ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ शं शैलपुत्री देव्यै: नम: ॥
॥ ध्यान मंत्र ॥
वन्दे वांच्छित लाभाय चंद्रार्धकृतशेखराम् ।
वृषारूढ़ां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम् ॥
? संस्कृत सुभाषितानि –
अलसस्य कुतो विद्या ह्यविद्यस्य कुतो धनम् ।
अधनस्य कुतो मित्रममित्रस्य कुतः सुखम् ॥
अर्थात :-
आलसी इन्सान को विद्या कहाँ से ? विद्याविहीन को धन कहाँ से ? धनविहीन को मित्र कहाँ से ? (और) मित्रविहीन को सुख कहाँ से ?
? आरोग्यं सलाह :-
नवदुर्गा के औषधि रूप :
प्रथम रूप शैलपुत्री माना गया है। इस भगवती देवी शैलपुत्री को हिमावती हरड़ कहते हैं। यह आयुर्वेद की प्रधान औषधि है जो सात प्रकार की होती है। हरीतिका (हरी) जो भय को हरने वाली है। पथया – जो हित करने वाली है। कायस्थ – जो शरीर को बनाए रखने वाली है। अमृता (अमृत के समान) हेमवती (हिमालय पर होने वाली)।चेतकी – जो चित्त को प्रसन्न करने वाली है। श्रेयसी (यशदाता) शिवा – कल्याण करने वाली ।
हरड़ के घरेलू उपयोग :-
1) हरड़ के टुकड़ों को चबाकर खाने से भूख बढ़ती है |
2) छोटी हरड़ को पानी में घिसकर छालों पर प्रतिदिन तीन बार लगाने से मुहं के छाले नष्ट हो जाते हैं | इसको आप रात को भोजन के बाद भी चूंस सकते हैं |
3) छोटी हरड़ को पानी में भिगो दें | रात को खाना खाने के बाद चबा चबा कर खाने से पेट साफ़ हो जाता है और गैस कम हो जाती है |
4) कच्चे हरड़ के फलों को पीसकर चटनी बना लें | एक -एक चम्मच की मात्रा में तीन बार इस चटनी के सेवन से पतले दस्त बंद हो जाते हैं |
5) हरड़ का चूर्ण एक चम्मच की मात्रा में दो किशमिश के साथ लेने से एसीडिटी ठीक हो जाती है |
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। बेवजह विवाद हो सकता है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी में अधिकारी अधिक की अपेक्षा करेंगे। कामकाज में अधिक ध्यान देगा पड़ेगा। दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। समय पर काम नहीं होने से तनाव रहेगा। गुस्से पर काबू रखें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देंगे। निवेश शुभ फल देगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। खोई हुई वस्तु मिल सकती है। पहले किए गए प्रयास का लाभ अब मिलेगा। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आनंद और उल्लास के साथ जीवन व्यतीत होगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। आय में सुगमता रहेगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता बढ़ेगी। चोट व रोग से हानि संभव है।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। व्यावसायिक प्रवास हो सकता है। काम में अनुकूलता रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी चिंता बनी रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा। लाभ होगा।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। धनहानि की आशंका बन सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। कोई बड़ा खर्च अचानक सामने आ सकता है। व्यवस्था में मुश्किल होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। गुस्से पर काबू रखें। आय बनी रहेगी।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
धन प्राप्ति सु्गम होगी। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। कोई नई समस्या आ सकती है। शारीरिक कष्ट भी आशंका है, लापरवाही न करें। पहले किसी व्यक्ति को दिए गए कर्ज की वसूली हो सकती है। व्यावसायिक प्रवास सफल रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यकारी नए अनुबंध हो सकते हैं। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। आर्थिक वृद्धि के लिए नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। शारीरिक शिथिलता रहेगी।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
जीवनसाथी को भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। किसी अनहोनी की आशंका रह सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लापरवाही न करें। कोर्ट व कचहरी तथा सरकारी कामों में अनुकूलता रहेगी। गृहस्थ जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
शारीरिक हानि की आशंका बनती है। किसी व्यक्ति के व्यवहार से दिल को ठेस पहुंच सकती है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कोई पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। आय में निश्चितता रहेगी, धैर्य रखें।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सुख के साधन जुटेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सरकारी कामकाज में अनुकूलता रहेगी। स्थिति नियंत्रण में रहेगी। किसी लंबे मनोरंजक प्रवास का कार्यक्रम बन सकता है। आंखों का विशेष ध्यान रखें। चोट व रोग से बचें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जोखिम न उठाएं।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कार्य के प्रति उत्साह रहेगा। जल्दबाजी न करें। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना सफल रहेगी। कुबुद्धि हावी रह सकती है इसलिए कोई भी निर्णय सोम-समझकर करें। बड़ा लाभ हो सकता है। प्रमाद न करें।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |
।। शुभम भवतु ।।
???? भारत माता की जय ??

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 17 अक्टूबर 2020 शनिवार संवत् 2077 मास द्वितीय आश्विन ( अधिक ) कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रात्रि 09:14 बजे तक रहेगी पश्चात् द्वितीया तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:26 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:00 बजे होगा । चित्रा नक्षत्र प्रातः 11:50 बजे तक रहेगा पश्चात् स्वाति नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा तुला राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 09:21 से 10:47 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:50 से 12:36 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो उडद का सेवन कर यात्रा आरंभ करे । जय हो ।
–: विशेष :–
शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ |
घटस्थापना मुहूर्त :-
सर्वश्रेष्ठ अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:50 से 12:36 बजे तक रहेगा ।
शैलपुत्री पूजन (प्रथम दिवस) :-
मां दुर्गा के नौ रुपों में पहला रुप है शैलपुत्री का। नवरात्र के पहले दिन घट स्थापना के साथ देवी के इसी रुप की पूजा की जाती है । मां का यह रुप सौम्य और भक्तों को प्रसन्नता देने वाला है। ऐसी मान्यता है कि देवी पार्वती पूर्व जन्म में दक्ष प्रजापति की पुत्री सती थी। दक्ष के यज्ञ कुंड में जलकर देवी सती ने जब अपने प्राण त्याग दिए तब महादेव से पुनः मिलन के लिए इन्होंने पर्वतराज हिमालय की पुत्री के रुप में जन्म लिया। पर्वतराज हिमालय की पुत्री होने के कारण यह हैमवती और उमा नाम से जानी जाती हैं। पर्वत को शैल भी कहा जाता है इसलिए माता का प्रथम रुप शैलपुत्री के नाम से जाना जाता है । जय हो ।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्री
श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245, एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा । प्रवास और सुरुचिपूर्ण भोजन का भी योग है । कोई खोई हुई वस्तु आज मिल सकती है । फिर भी अपने विचारों और आवेश को अंकुश में रखे । विदेशी व्यापार मे सफलता और लाभ होगा । बौद्धिक चर्चा में विवाद टालकर समाधानकारी व्यवहार अपनाए ।
वृषभ :~ आज दिनभर आनंद रहेगा । अपने कार्य में व्यवस्थितरुप से आगे बढेंगे और योजनानुसार कार्य भी करेंगे । अपूर्ण कार्यो को सफलतापूर्वक पूर्ण करेंगे । कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा । मानसिक आनंदित रहेंगे । आप का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।
मिथुन :~ आज का दिन मध्यम रहेगा । नए कार्य का प्रारंभ न करे । जिसके कारण मन में उद्वेग रहेगा । पेट में अजीर्णता रहने के कारण स्वास्थ्य भी कुछ नरम – गरम रहेगा । खर्च कुछ अधिक होगा । फिर भी विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है । संभव हो तो वाद – विवाद टाले , जिससे मनमुटाव उपस्थित न हो । अपमान अथवा मानभंग से संभले ।
कर्क :~ आज आप संभलकर चले । शारीरिक और मानसिक कष्ट होगा । छाती में पीडा अथवा अन्य विकार से भी कष्ट होगा । घर में सदस्यों के साथ उग्र चर्चा या वाद – विवाद से भी मन दुख रहेगा । धन का अधिक से अधिक खर्च होगा । सामाजिक मानहानि न हो इसका ध्यान रखे । अनिद्रा से परेशानी होगी ।
सिंह :~ कार्य सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलने से आप के मन में प्रसन्न रहेगा । भाई – बहनों के साथ संबंधो में मीठास रहेगी । मित्रो और स्नेहीजनो के साथ किसी रमणीय पर्यटनस्थल पर घूमने – फिरने जा सकते है । आज आपका आरोग्य अच्छा रहेगा । आर्थिक लाभ होगा । मानसिक उद्वेगरहित रहेंगे । भाग्यवृद्धि है । नए कार्य प्रारंभ के लिए आज का दिन शुभ है ।
कन्या :~ आपका आज का दिन शुभ रहेगा । वाणी की मधुरता से दूसरे लोगों के मन पर अपनी सकारात्मक छाप छोडेगें । पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा । फिर भी वाणी पर संयम से वाद – विवाद की संभावना कम होगी । आर्थिक कार्य आज सुखपूर्वक होंगे ।
तुला :~ आपके हर कार्य आत्मविश्वासपूर्वक होगा । आर्थिक योजनाएं सरलतापूर्वक बनेगी । शारीरिक तथा मानसिक प्रसन्नता रहेगी । वस्त्राभूषण और आनंद – प्रमोद मे खर्च होगा । वैचारिक दृढता रहेगी । सृजनात्मक प्रवृत्तियों में मन लगेगा ।
वृश्चिक :~ आज मौज – शौक और मनोरंजन मे खर्च होगा । स्वास्थ्य की शिकायत रहेगी । मन मे चिंता रहेगी । दुर्घटना से बचे । कुटुंबीजनों और सगे – सम्बंधियों के साथ गलतफहमी या अनबन होगी । कोर्ट – कचहरी कार्यों में सावधानी रखें । संयमित व्यवहार अनर्थ होने से बचा लेंगे ।
धनु :~ आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने से पारिवारिक जीवन में भी सुख – संतोष रहेगा । आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ मिलेगा । मनपसंद साथी के साथ सुखद क्षण बितेगा । मित्रों के साथ रमणीय स्थानों में पर्यटन होगा । पत्नी तथा पुत्र द्वारा लाभ प्राप्ति होगी ।
मकर :~ व्यवसाय में धन , मान तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । व्यापार हेतु भागदौड़ और वसूली हेतु प्रवास से लाभ होगा । उच्च पदाधिकारी खुश होने से पदोन्नति होगी । सरकार , मित्र तथा सम्बंधियों से लाभ होगा । गृहस्थ जीवन में आनंद होगा । संतान की प्रगति से संतोष होगा ।
कुंभ :~ शारीरिक से रुप से अस्वस्थ रहने पर भी मानसिक स्वस्थता रहेगी । आज काम मे उत्साह कम रहेगा । नौकरी में उच्च पदाधिकारियों से संभलकर रहे । मौज – शौक तथा घूमने – फिरने के पीछे खर्च होगा । संतान की चिंता रहेगी । प्रतिस्पर्धियों से चर्चा में न उतरें । विदेश से समाचार मिलेंगे ।
मीन :~ आकस्मिक धनलाभ का योग हैं । मानसिक तथा शारीरिक श्रम के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है । सर्दी , सांस की तकलीफ , खाँसी औऱ पेट दर्द जोर पकड़ेंगे । खर्च में वृद्धि होगी । जलाशय से दूर रहे । विरासत सम्बंधी लाभ है । ईश्वर भक्ति और आध्यात्मिक विचार आपके कष्ट को कम करेंगे ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।