फिर तेरी कहानी याद आई… कौशल किशोर चतुर्वेदी


Warning: Undefined variable $post in /home2/a1785fee/public_html/wp-content/themes/newscard/functions.php on line 276

Warning: Attempt to read property "ID" on null in /home2/a1785fee/public_html/wp-content/themes/newscard/functions.php on line 276

Warning: Undefined variable $variable in /home2/a1785fee/public_html/wp-content/themes/newscard/functions.php on line 292

फिर तेरी कहानी याद आई…

1993 में रिलीज हुई महेश भट्ट की इसी नाम की फिल्म की चर्चा आज हम इसके संगीत के चलते कर रहे हैं। इस फिल्म के संगीतकार अनु मलिक हैं, जिनका आज जन्मदिन है। फिर तेरी कहानी याद आई 1993 की महेश भट्ट द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। मुख्य भूमिका उनकी बेटी पूजा भट्ट ने निभाई है। राहुल रॉय मुख्य अभिनेता हैं। पूजा बेदी और अवतार गिल ने फिल्म में सहायक भूमिका निभाई।
अनु मलिक भारतीय संगीतकार और गायक हैं। इन्होंने संगीत निर्माण का कार्य 1977 में शुरू किया। वह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार विजेता संगीत निर्देशक हैं, जो मुख्य रूप से हिन्दी फिल्म उद्योग में काम करते हैं। 1990 के दशक में वह कई सफल फिल्मों के गाने संगीतबद्ध कर चुके हैं। वह सरदार मलिक के पुत्र हैं। संगीत निर्देशक के रूप में, उन्होंने फिल्मों के विभिन्न शैलियों के लिए संगीत बनाया है। हालाँकि वह 1977 से सक्रिय हैं लेकिन वह फिर तेरी कहानी याद आई, बाज़ीगर, और जानम जैसे फिल्मों के कारण चोटी के संगीतकारों में शामिल हुए। हंटरवाली 77 नामक फिल्म से इन्होंने अपने संगीत निर्देशक का सफर शुरू किया।
मलिक स्थापना के बाद से टेलीविजन शो इंडियन आइडल को जज कर रहे थे, लेकिन उन्होंने अक्टूबर 2018 में इस पद से इस्तीफा दे दिया। उनकी प्रमुख सफल फिल्मों में ऊपर वर्णित के अलावा मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी (1994), अकेले हम अकेले तुम (1995), विरासत (1997), बॉर्डर (1997), इश्क (1997), जानम समझा करो (1999), बादशाह (1999), जोश (2000), रिफ्यूजी (2000), हर दिल जो प्यार करेगा (2000), फिज़ा (2000), मुझे कुछ कहना है, अक्स, अजनबी, यादें, अशोका, मैं हूँ ना (2004), फ़िदा (2004) और मर्डर (2004) शामिल हैं। उनके हालिया काम में कमबख़्त इश्क़, शूटआऊट ऍट वडाला, यमला पगला दीवाना और दम लगा के हईशा के लिए संगीत शामिल है।
अनु मलिक ने अंजु से शादी की और इनके दो पुत्र हैं, जिसमें से एक का नाम अनमोल मलिक है और दूसरे का नाम अरमान मलिक है । यह उगली और पगली नामक फिल्म के ताली नामक गाने के कारण जानी जाती हैं। 2018 में अनु मलिक पर यौन उत्पीड़न के गम्भीर आरोप लगे जिसके कारण उन्हें इंण्डियन आयडल की निर्णायक समिति से हटा दिया। 1990 की दशक में अलीशा चिनॉय सबसे पहले अनु मलिक पर यौन उत्पीड़न के गम्भीर आरोप लगा चुकी हैं। उनका समर्थन शैरन प्रभाकर ने भी किया था।
तो अनु मलिक एक भारतीय फिल्म संगीतकार और गायक हैं। अनु मलिक हिंदी सिनेमा के मशहूर गायकों में से एक हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा को कई बेहतरीन और सुपरहिट गाने दियें हैं और विवादों से उनका गहरा नाता भी रहा है…उन्हें जन्मदिन की बधाई सभी संगीत प्रेमियों की ओर से…।

कौशल किशोर चतुर्वेदी

कौशल किशोर चतुर्वेदी मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार हैं। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में पिछले ढ़ाई दशक से सक्रिय हैं। दो पुस्तकों “द बिगेस्ट अचीवर शिवराज” और काव्य संग्रह “जीवन राग” के लेखक हैं। स्तंभकार के बतौर अपनी विशेष पहचान बनाई है।

वर्तमान में भोपाल और इंदौर से प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र “एलएन स्टार” में कार्यकारी संपादक हैं। इससे पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में एसीएन भारत न्यूज चैनल में स्टेट हेड, स्वराज एक्सप्रेस नेशनल न्यूज चैनल में मध्यप्रदेश‌ संवाददाता, ईटीवी मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ में संवाददाता रह चुके हैं। प्रिंट मीडिया में दैनिक समाचार पत्र राजस्थान पत्रिका में राजनैतिक एवं प्रशासनिक संवाददाता, भास्कर में प्रशासनिक संवाददाता, दैनिक जागरण में संवाददाता, लोकमत समाचार में इंदौर ब्यूरो चीफ दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। नई दुनिया, नवभारत, चौथा संसार सहित अन्य अखबारों के लिए स्वतंत्र पत्रकार के तौर पर कार्य कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *