हांगकांग ने एयर इंडिया और विस्तारा की उड़ानों पर 30 अक्तूबर तक रोक लगाई

हांगकांग ने एयर इंडिया और विस्तारा की उड़ानों पर 17 से 30 अक्तूबर तक रोक लगा दी है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि यह फैसला इन दोनों एयर लाइंस के कुछ यात्रियों के वहां पहुंचने के बाद कोरोना संक्रमित पाए जाने के चलते लिया गया है।हांगकांग सरकार द्वारा भारत से जाने वाली एयर इंडिया की उड़ानों पर रोक लगाए जाने का यह तीसरा मौका है। इससे पहले 20 सितंबर से 3 अक्तूबर और 18 से 31 अगस्त तक पाबंदी लगाई गई थी।

 

पहले भी लगाई थी रोक:-कोरोना संकट के समय हांगकांग ने विस्तार की उड़ानों पर पहली बार रोक लगाई है। बता दें कि जुलाई में जारी किए गए नियमों के अनुसार, भारत से जाने वाले यात्रियों को हांगकांग में एंट्री केवल तभी मिल सकती है जब उनके पास कोरोना वायरस से संक्रमित नेगेटिव प्रमाणपत्र हो। यात्रा करने के लिए हांगकांग में सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को हवाई अड्डे पर ही कोरोना वायरस का परीक्षण कराने की आवश्कता है।

एयर इंडिया ने दिया बयान:-मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एअर इंडिया के प्रवक्ता ने न्यूज पीटीआई से बारे में बातचीत ती। प्रवक्ता ने बताया कि भारत से सिर्फ उन्हीं यात्रियों को यात्रा करने की परमिशन मिलेगी जो कोरोना संक्रमित नहीं होंगे। साथ ही सभी यात्रियों की अनिवार्य जांच भी होगी। उन्होंने कहा कि हांगकांग हवाई अड्डे पर 72 घंटे पहले की गई जांच से अलग परिणाम आ सकते हैं इसलिए एयर इंडिया यात्रियों की जांच के परिणामों की जांच के लिए जिम्मेदार नहीं है।

विस्तारा एयरलाइन का नहीं आया फीडबैक:-एअर इंडिया ने बताया कि कि 17 से 30 अक्टूबर के बीच केवल चार उड़ानें ही हांगकांग के लिए चलाया जाएगा। इसके तहत एयर इंडिया सभी नियमों का पालन कर रही है। इसके बारे में यात्रियों को जानकारी देने के लिए एयर इंडिया ने बवसाइट पर जानकारी दी है। वहीं विस्तार एयरलाइन की तरफ से इस पर अभी फीडबैक नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *