
कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
इंदौर के नवलखा चौराहे पर चलती कार में आग लग गई। बैक अफसर ने कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस के मुताबिक कार उत्तर प्रदेश पासिंग है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। कार निहाल कदम निवासी पलाश परिसर सिलीकॉन सिटी के पास की है। जाे मूल रूप से ग्वालियर के रहने वाले है। वह निजी बैक में अफसर है। उन्होंने बताया कि कार की लाईट के यहां से धुआं निकल रहा था। जब तक वह समझ पाते कार की आगे के हिस्से में आग लग गई । कार को जलते देख वहां भीड़ जमा हो गई। कई लोग वीडियो बनाने लगे। निहाल कदम ने फायर ब्रिगेड को कॉल कर मौके पर बुलाया। फायर कर्मियों ने 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया।
संयोगितागंज पुलिस के मुताबिक, हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। निहाल कदम ने मामले की जानकारी थाने पर दी है। उससे पूछताछ की जा रही है। कार उत्तर प्रदेश पासिंग है। कार में जब आग लगी तब निहाल उसमें अकेले सवार थे।