आज का राशिफल एवं पंचांग

 ।। ? ।।
??जय श्री राम??
    ?? सुप्रभातम् ? ?
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्…………………..2077
शक संवत्……………………..1942
रवि……………………….दक्षिणायन
मास……………………………अश्विन
पक्ष…………………………….शुक्ल
तिथी………………………….तृतीया
दोप 02.12 पर्यंत पश्चात चतुर्थी
सूर्योदय………प्रातः 06.25.35 पर
सूर्यास्त………संध्या 05.58.34 पर
सूर्य राशि……………………….तुला
चन्द्र राशि……………………वृश्चिक
गुरु राशि…………………………धनु
नक्षत्र………………………..अनुराधा
रात्रि 03.48 पर्यंत पश्चात ज्येष्ठा
योग……………………….आयुष्मान
दोप 01.20 पर्यंत पश्चात सौभाग्य
करण……………………………गरज
दोप 02.12 पर्यंत पश्चात वणिज
ऋतु…………………………….शरद
दिन…………………………सोमवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
19 अक्तूबर सन 2020 ईस्वी ।
⚜ तृतीयं चंद्रघंटा पूजन (तृतीय दिवस) :-
चन्द्रघन्टा : मां दुर्गा का तीसरा स्वरूप :-
मां दुर्गा की तीसरी शक्ति का नाम चंद्रघंटा है। नवरात्र उपासना में तीसरे दिन इन्हीं के विग्रह का पूजन और आराधना की जाती है। इनका स्वरूप परम शांतिदायक और कल्याणकारी है। इनके मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र है। इसी कारण इन देवी का नाम चंद्रघंटा पड़ा है। इनके शरीर का रंग स्वर्ण के समान चमकीला है। इनका वाहन सिंह है। मन, वचन, कर्म एवं शरीर से शुद्ध होकर विधि-विधान के अनुसार मां चंद्रघंटा की शरण लेकर उनकी उपासना एवं आराधना में तत्पर होना चाहिए। इनकी उपासना से समस्त सांसारिक कष्टों से मुक्ति मिलती है।
⚜ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 11.48 से 12.34 तक ।
?‍? राहुकाल :-
प्रात: 07.54 से 09.20 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
तुला
06:18:25 08:38:18
वृश्चिक
08:38:18 10:57:15
धनु
10:57:15 13:01:36
मकर
13:01:36 14:44:13
कुम्भ
14:44:13 16:11:55
मीन
16:11:55 17:37:06
मेष
17:37:06 19:12:34
वृषभ
19:12:34 21:08:24
मिथुन
21:08:24 23:23:23
कर्क
23:23:23 25:44:05
सिंह
25:44:05 28:01:45
कन्या
28:01:45 30:18:25
?  दिशाशूल :-
पूर्व दिशा- यदि आवश्यक हो तो दर्पण देखकर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक………………..1
? शुभ रंग………………सफ़ेद
✡ चौघडिया :-
प्रात: 06.27 से 07.53 तक अमृत
प्रात: 09.19 से 10.45 तक शुभ
दोप. 01.36 से 03.02 तक चंचल
अप. 03.02 से 04.27 तक लाभ
सायं 04.27 से 05.53 तक अमृत
सायं 05.53 से 07.27 तक चंचल ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चन्द्रघंटायै नम: ॥
॥  ध्यान मंत्र  ॥
पिण्डजप्रवरारूढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता।
प्रसादं तनुते मह्यं चंद्रघण्टेति विश्रुता।।
? संस्कृत सुभाषितानि :-
सिंहाः सत्पुरुषाश्चैव निजदर्पोपजीविनः ।
पराश्रयेण जीवन्ति कातराः शिशवः स्रियः ॥
अर्थात :-
सिंह और सत्पुरुष आत्मसन्मान से जीनेवाले होते हैं । (जब कि) कायर, बालक, और स्त्रीयाँ (ऐसी वृत्तिवाले) पराश्रित होते हैं ।
? आरोग्यं :-
नवदुर्गा के औषधि रूप :-
तृतीय चंद्रघंटा (चन्दुसूर) –
दुर्गा का तीसरा रूप है चंद्रघंटा, इसे चनदुसूर या चमसूर कहा गया है। यह एक ऐसा पौधा है जो धनिये के समान है। इस पौधे की पत्तियों की सब्जी भी बनाई जाती है। ये कल्याणकारी है। इस औषधि से मोटापा दूर होता है। इसलिये इसको चर्महन्ती भी कहते हैं। शक्ति को बढ़ाने वाली, रक्त को शुद्ध करने वाली एवं हृदयरोग को ठीक करने वाली चंद्रिका औषधि है। अत: इस बीमारी से संबंधित रोगी को चंद्रघंटा की पूजा करना चाहिए।
चंद्रसूर वात, बलगम, और दस्त को ठीक करता है | यह बलवर्धक और पुष्टिकारी है |
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में सहकर्मी विशेषकर महिला वर्ग से लाभ होगा। विवेक से कार्य करें। सुख के साधन जुटेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। किसी बात का विरोध हो सकता है। कष्ट व भय बने रहेंगे।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। समय पर किसी कार्य का भुगतान नहीं कर पाएंगे। शत्रु कोई बड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं। वाहन व मशीनरी के कार्यों में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार-व्यवसाय साधारण रहेगा।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में मातहतों का साथ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। दुष्टजनों से सावधान रहें। शारीरिक कष्ट से बाधा तथा हानि संभव है। बेचैनी रहेगी। अज्ञात भय रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
घर-परिवार की चिंता रहेगी। चोट व रोग से बचें। कष्ट संभव है। लेन-देन में जल्दबाजी न करे। भूमि व भवन संबंधी कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। शत्रु सक्रिय रहेंगे। सावधानी आवश्यक है। रोजगार में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। यात्रा संभव है।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
किसी मांगलिक-आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। शत्रु पस्त होंगे। उनकी एक नहीं चलेगी। हल्की हंसी-मजाक से बचें। कार्यक्षेत्र में उत्साह व प्रसन्नता बनी रहेगी।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ अधिक होगी। लाभ में कमी रहेगी। परिवार के छोटे सदस्यों की अध्ययन तथा स्वास्‍थ्य संबंधी चिंता रहेगी। विवाद से क्लेश संभव है। उत्साह की कमी महसूस करेंगे। व्यापार ठीक चलेगा।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। थोड़े प्रयास से ही रुके काम बनेंगे। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। थकान व कमजोरी रह सकती है।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
अज्ञात भय रहेगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचारों की प्राप्ति से प्रसन्नता रहेगी। सुख के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम करने की इच्छा प्रबल होगी।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
अनहोनी की आशंका रह सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। वै‍वाहिक प्रस्ताव विवाह के उम्मीदवारों का इंतजार कर रहा है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
कर्ज लेना पड़ सकता है। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। कुसंगति से बचें। हानि होगी। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। राजभय रहेगा। जल्दबाजी व लापरवाही न करें। विवाद को बढ़ावा न दें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सुख के साधन जुटेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देंगे। निवेशादि शुभ रहेंगे। उत्साह में वृद्धि होगी।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
सामाजिक कार्य करने की इच्छा रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। काफी समय से लंबित कार्यों में गति आएगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। राजमान व यश में वृद्धि होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय होगा। कारोबारी नए अनुबंध हो सकते हैं। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
।।  सुप्रभातम्  ।।
                ।।  संस्था  जय  हो  ।।
        ।।  दैनिक  राशि  –  फल  ।।
        आज दिनांक 19 अक्टूबर 2020 सोमवार संवत् 2077 मास द्वितीय आश्विन ( शुद्ध ) शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि दोपहर 02:15 बजे तक रहेगी पश्चात् चतुर्थी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:28 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:56 बजे होगा । अनुराधा नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात् 03:51 बजे तक रहेगा पश्चात् ज्येष्ठा नक्षत्र आरंभ होगा । आजका चंद्रमा वृश्चिक राशि मे दिन रात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 07:57 से 09:23 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:51 से 12:37 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देखकर यात्रा आरंभ करे । जय हो ।
                 –:  विशेष  :–
                    चन्द्रघन्टा
मां दुर्गा की तीसरी शक्ति का नाम चंद्रघंटा है । नवरात्र उपासना में तीसरे दिन इन्हीं के विग्रह का पूजन और आराधना की जाती है । इनका स्वरूप परम शांतिदायक और कल्याणकारी है । इनके मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र है । इसी कारण इन देवी का नाम चंद्रघंटा पड़ा है । इनके शरीर का रंग स्वर्ण के समान चमकीला है । इनका वाहन सिंह है । मन , वचन , कर्म एवं शरीर से शुद्ध होकर विधि – विधान के अनुसार मां चंद्रघंटा की शरण लेकर उनकी उपासना एवं आराधना में तत्पर होना चाहिए । इनकी उपासना से समस्त सांसारिक कष्टों से मुक्ति मिलती है । जय हो ।
                 ज्योतिषाचार्य
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
         श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245, एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351
                    आज का राशिफल
          मेष :~ आप का आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अनूठी अनुभूति कराने वाला रहेगा । आपको गूढ़ और रहस्यमय विद्याओं तथा सम्बंधित बातों का विशेष आकर्षण रहेगा । आज आध्यात्मिक सिद्धि मिल सकती हैं । वाणी तथा नफरत की भावना पर संयम रखें । नए कार्य प्रारंभ न करें और हो सके तो प्रवास स्थगित करें ।
          वृषभ :~ आज गृहस्थजीवन में सुख शांति रहेगी । परिवारजन तथा निकट के स्नेहीजनों के साथ प्रसन्न वातावरण में भोजन का आनंद लेंगे , छोटा प्रवास होगा । विदेश में स्थित सम्बंधियो के समाचार से मन प्रसन्न होगा । लक्ष्मीजी की कृपा  होगी ।
          मिथुन :~ आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है । घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा । अधूरे कार्य संपन्न होने आप को यश और कीर्ति मिलेगी । आर्थिक लाभ होगा । खर्च बढ सकता है , परंतु खर्च निरर्थक नहीं जाए , ध्यान रखे ।
          कर्क :~ आज का दिन शांतिपूर्वक बिताए । आज आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा । पेट की पीडा़ रहेगी और मानसिक चिंता , उद्वेग रहेंगा । आकस्मिक खर्च होगा । वाद – विवाद टालें । प्रवास तथा नए कार्य को टालें ।
          सिंह :~ आज आप शारीरिक अस्वस्थता तथा मानसिक रुप से परेशान रहेंगे । घर में गलतफहमी से मन उदास रहेगा । माता के साथ मनमुटाव होगा तथा स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । सरकारी तथा संपत्ति से संबंधित महत्वपूर्ण पत्रों पर सही या मुहर लगाने में सावधानी रखें ।
          कन्या :~ किसी भी कार्य में सोच समझकर आगे बढे । भाई – बहनों के साथ प्यारभरा संबंध रहेगा । मित्रों , स्वजनों के साथ मुलाकात होगी । प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी । आर्थिक लाभ है । समाज में मान – सम्मान मिलेगा ।
          तुला :~ आज आप का मनोबल कमजोर रहेगा । इसलिए अनिर्णय की स्थिति रहेगी । नए कार्य तथा महत्वपूर्ण निर्णय न लें । परिवार मे वाद – विवाद न हो इसलिए संयम रखें । हठिलापन छोडकर समाधानकारी रवैया अपनाए ।
          वृश्चिक :~ आज का दिन आपके लिए शुभ है । शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । परिवार मे आनंदपूर्वक समय बिताएँगे । स्वजनों से भेट या उपहार मिल सकता है । शुभ समाचार मिलेंगे तथा आनंददायी प्रवास होगा ।
          धनु :~ आजका दिन आपके लिए कठिनता भरा हो सकता है । परिवार मे बहस से दुख हो सकता है । वाणी पर संयम रखे । मन के आवेश पर अंकुश रखे । अकस्मात से संभले । शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । धन खर्च होगा ।
          मकर :~ मित्रों , सम्बंधियों के भेंट से आपका दिन आनंदपूर्ण बितेगा । सामाजिक क्षेत्र , व्यापार तथा अन्य क्षेत्र में आज लाभदायी रहेगा । जीवनसाथी की खोज करने वालों को  सफलता मिलेगी । प्रवास – पर्यटन का योग है । घर में कोई शुभ प्रसंग की संभावना हैं ।
          कुंभ :~ आज का दिन शुभ है । आज प्रत्येक कार्य सरलता से होंगे । जिससे आप प्रसन्न रहेंगे । नौकरी में उच्चाधिकारियों की प्रसन्नता से पदोन्नति के योग हैं । बडों के आशीर्वाद भी आपके साथ हैं । धन प्राप्ति है । गृहस्थ – जीवन में आनंद होगा ।
          मीन :~ मन की अस्वस्थता के कारण आप आज व्यग्र रहेंगे । शरीर में थकान और आलस्य होगा । उच्चाधिकारियों के साथ सावधानीपूर्वक कार्य करे । संतान की चिंता रहेगी । आवश्यक निर्णय नही ले । व्यापारी को बाधा आ सकती है । नकारात्मकता से दूर रहे । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *