इन संकेतों को माइग्रेन अटैक से पहले पहचानें, नहीं तो बढ़ सकती है परेशानी

सिरदर्द होना एक आम समस्या है जो लगभग हर किसी को कभी न कभी होती ही है। माइग्रेन भी एक प्रकार का सिरदर्द ही है, लेकिन यह आम सिरदर्द से बिल्कुल अलग है। इसमें होने वाला सिरदर्द काफी तकलीफदेह होता है। ऐसा लगता है जैसे सिर के अंदर कोई जोर-जोर से हथौड़े मार रहा है। असल में माइग्रेन नसों से संबंधित एक गंभीर समस्या है, जो सिर के दोनों तरफ या आधे हिस्से में हो सकती है। किसी-किसी का माइग्रेन अटैक महज कुछ घंटों का ही होता है, लेकिन कुछ लोगों को यह कई दिनों तक प्रभावित करता है।

मूड स्विंग यानी बार-बार मूड बदलना
ऐसा देखने में आया है कि कुछ लोगों में माइग्रेन अटैक से कुछ दिन या कुछ घंटे पहले उदासी या चिड़चिड़ापन आ जाता है। हालांकि यह भी संभव है कि कुछ बहुत ज्यादा खुशी या उत्साह महसूस करते हों।

कम या ज्यादा नींद आना
माइग्रेन अटैक से पहले कुछ लोगों को थकान महसूस होती है, जिसकी वजह से उन्हें कम या फिर ज्यादा नींद आती है। माइग्रेन से पीड़ित लोगों को इस संकेत को समझने की जरूरत है। इससे वो शायद इसके अटैक को रोक सकते हैं।

पाचन तंत्र प्रभावित हो जाना
माइग्रेन के अटैक से पहले हो सकता है कि आपका पाचन तंत्र प्रभावित हो जाए यानी आपको कब्ज या फिर दस्त की समस्या हो सकती है। माइग्रेन से पीड़ित लोगों को इस संकेत पर ध्यान देने की जरूरत है।

आंखों में धुंधलापन आना
कई लोगों में जैसे-ेजैसे माइग्रेन अटैक का समय नजदीक आते जाता है, वैसे-वैसे आंखों में धुंधलापन भी छाने लगता है। इसके अलावा तेज रोशनी भी आंखों को प्रभावित कर सकती है। माइग्रेन पीड़ितों को इस संकेत को समझना चाहिए। इससे हो सकता है कि वो उसके अटैक को रोक पाएं।

माइग्रेन अटैक से पहले इन संकेतों को पहचानें, नहीं तो बढ़ सकती है परेशानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *