
मंत्री का सम्मान कर मंच से नीचे उतरने के बाद पूर्व विधायक को कुछ लोगों ने पीट दिया।
उज्जैन के महिदपुर में शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी के पूर्व विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष रहे बहादुर सिंह चौहान की कुछ कार्यकर्ताओं ने पिटाई कर दी। इस दौरान वहां हंगामा मच गया। विवाद बढ़ता देख प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल और सांसद अनिल फिरोजिया ने बीच-बचाव किया।
मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मंच पर मंत्री का स्वागत कर नीचे उतरे चौहान के साथ कुछ लोग धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं। प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल शुक्रवार को महिदपुर में स्वास्थ्य केंद्र और ग्रिड के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनके स्वागत के लिए कई जगह मंच बनाए गए थे।
पुलिस ने कांगेस कार्यकर्ताओं पर केस किया दर्ज
इधर, देर रात भाजपा के पूर्व विधायक से मारपीट के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। कांग्रेस विधायक महेश परमार ने बताया कि इनमें पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणछोड़ त्रिवेदी, झारडा का सरपंच नागुलाल मालवीय, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भरत शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमल सिंह लाड़ला और महिदपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गजराज सिंह शामिल है। उन्होंने कहा की पूर्व भाजपा विधायक ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठा केस दर्ज कराया है। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी शनिवार दोपहर को 1.30 बजे एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे।
घटनाक्रम की 5 तस्वीरें देखिए-



मंत्री का स्वागत कर मंच से उतरते ही पिटाई
महिदपुर में डेयरी कारोबारी सुभाष ठाकुर ने प्रभारी मंत्री के स्वागत के लिए मंच बनवाया था। मंच पर बीजेपी ग्रामीण जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला, बीजेपी नेता प्रताप सिंह आर्य सहित अन्य लोग मौजूद थे। इस दौरान मंच पर फूलों की बड़ी माला से प्रभारी मंत्री का स्वागत किया गया।
स्वागत होते ही सबसे पहले बहादुर सिंह चौहान मंच से उतरे। तभी वहां मौजूद कुछ लोगों ने घेरकर उनकी पिटाई कर दी। पूर्व विधायक को पिटते देख कार्यकर्ताओं में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद मंत्री के प्रोटोकॉल में खड़े पुलिसकर्मी और अन्य सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाला और चौहान से मारपीट कर रहे युवकों को पकड़ा।
कार्यकर्ताओं को अपशब्द कहने पर विवाद
मंच पर मौजूद प्रताप सिंह आर्य ने बताया कि पूर्व विधायक बहादुर सिंह कुछ कार्यकर्ताओं को गलत शब्द बोलने लगे थे। इससे कार्यकर्ताओं को गुस्सा आ गया और उन्होंने पूर्व विधायक की पिटाई कर दी। मंच पर मौजूद रहे भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला ने कहा- मैं मंच पर ही था, लेकिन मेरे सामने कोई मारपीट नहीं हुई। हम मंच से उतरकर कार में बैठकर चले गए थे।
मामले में दैनिक भास्कर ने सांसद अनिल फिरोजिया से जानकारी लेनी चाही तो उनका फोन उनके सहयोगी ने उठाया। कहा कि सांसद जी अभी कार्यक्रम में हैं। डेढ़ घंटे बाद फ्री होंगे। वहीं, घटनाक्रम पर बहादुर सिंह चौहान से उनका पक्ष लेने कई बार फोन लगाया लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।
प्रभारी मंत्री के सामने समर्थकों ने निकाले डंडे
बीजेपी के स्थानीय नेताओं ने बताया कि बहादुर सिंह चौहान का महिदपुर में काफी विरोध है। यहां स्थानीय गुट के कारण कई बार विवाद की स्थिति बनी है। आज भी चौहान की पिटाई के बाद उनके समर्थक और बीजेपी के श्याम सिंह, प्रताप सिंह आर्य और विक्की यादव के समर्थक आपस में भिड़ गए। इस दौरान मंत्री के सामने ही डंडे निकाले गए।
कांग्रेस ने X पर लिखा- भाजपा में वर्चस्व की लड़ाई
