Micromax IN जल्द भारत में करने वाला है वापसी-देखे विडीओ

भारत की स्मार्टफ़ोन बनाने वाली कंपनी Micromax जल्द देश में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कंपनी की प्लानिंग देश में जल्द एक नई स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करने की है. Micromax दिवाली से पहले अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ के साथ भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार में वापसी करने की योजना बना रही है। कंपनी के सीईओ राहुत शर्मा ने इस सीरीज़ का नाम “In” बताया और कहा कि इसमें वैल्यू फॉर मनी स्मार्टफोन शामिल होंगे, जो अच्छे प्रदर्शन और लगभग स्टॉक एंड्रॉयड अनुभव से लैस होंगे। गुरुग्राम स्थित कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में देश में अपना आखिरी फोन लॉन्च किया था, हालांकि आखिरी बड़ा लॉन्च दिसंबर 2018 में किया गया था। कुछ दिन पहले, शर्मा ने पहली बार एक वीडियो के जरिए फोन को टीज़ किया था, जहां उन्होंने इस फोन के लॉन्च के पीछे का कारण भारत-चीन सीमा विवाद और सीमा पर हुई हिंसा को बताया।

 

Micromax के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल शर्मा ने Gadgets 360 को कॉल पर बताया कि ग्राहक इस सीरीज़ को त्यौहारी सीज़न पहले मार्केट में देखेंगे।

माइक्रोमैक्स इस सीरीज़ को 7,000 रुपये से 25,000 रुपये रेंज के बीच में लाने की योजना बना रही है। Micromax, जिसने अपने शुरुआती दौर में भारत में बेहद किफायती फोन लॉन्च करने की वजह से लोकप्रियता हासिल की, इस बार 7,000 रुपये से नीचे स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना नहीं बना रही है।

शर्मा का कहना है कि कंपनी इस समय 5,000 रुपये सेगमेंट में आने की योजना नहीं बना रही है, क्योंकि यह सेगमेंट अभी छोटा होता जा रहा है। “लोग परफॉर्मेंस पर फोकस करने वाले प्रोडक्ट्स की ज्यादा तलाश कर रहे हैं,” शर्मा ने कहा।

41 वर्षीय उद्यमी ने शुक्रवार को जारी किए गए वीडियो टीज़र में दिखाया कि आगामी Micromax In सीरीज़ का रिटेल बॉक्स कैसा दिखाई देगा। हालांकि, इस वीडियो में फोन के स्पेसिफिकेशन या किसी भी फीचर को उजागर नहीं किया गया था।

शर्मा ने Gadgets 360 को बताया कि नई सीरीज़ का विकास भारत-चीन सीमा विवाद से पहले शुरू हो गया था। “आर एंड डी पहले से जारी था, लेकिन यह भी एक घटना थी, जिसने इसे आगे बढ़ाया,” उन्होंने कहा।

बाज़ार विश्लेषकों का कहना है कि चीन विरोधी भावना माइक्रोमैक्स को देश की अत्यधिक प्रतिस्पर्धी स्मार्टफोन मार्केट में वापस पैर जमाने के लिए काफी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *