केबीसी में अमिताभ बच्चन ने पूछा MP के लोकपथ एप के बारे में सवाल, मंत्री ने अमिताभ बच्चन को दिया धन्यवाद

केबीसी में लोकपथ एप के बारे में प्रश्न पूछते अमिताभ बच्चन।‎

मप्र की सड़कों पर गड्ढों की सूचना देने के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा शुरू किए गए लोकपथ एप्लीकेशन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल गई है। हाल ही में चर्चित टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में इस एप्लीकेशन को लेकर फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने एक प्रतिभागी से सवाल किया है।

ये प्रतिभागी मप्र के नरसिंहपुर जिले के रचित बेल्थरिया थे, जिन्होंने इस सवाल का सही जवाब दिया। पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने केबीसी में मप्र के नवाचार को स्थान देने के लिए फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन को धन्यवाद दिया हैं।

उन्होंने कहा कि महज 6 महीने में इस एप्लीकेशन ने प्रदेश के साथ-साथ देश स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर ली है। इससे मप्र की सड़कों की गुणवत्ता ओर अच्छी हुई है। क्योंकि आम लोग भी सड़क पर गड्ढा देखते ही उसकी रिपोर्ट सीधे विभाग को भेज सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *