इंदौर आबकारी विभाग की कार्यवाही

 

 

विधानसभा उपनिर्वाचन को देखते हुए आबकारी विभाग द्वारा देपालपुर में प्रभावी कार्रवाई*
#######——–############

विधानसभा उपचुनाव सांवेर को मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय के आदेशानुसार, सहायक आयुक्त आबकारी राज नारायण सोनी के निर्देशन में तथा नियंत्रण कक्ष प्रभारी श्री राजीव द्विवेदी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा पर नियंत्रण लगाने हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है।जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय द्वारा गठित विभिन्न दल लगातार कार्यवाही कर रहे हैं

 

इंदौर जिले में विधानसभा निर्वाचन को देखते हुए इंदौर जिले की सभीआबकारी वृत की टीमें सक्रिय रहीं।
जिला उड़नदस्ता की आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री शालिनी सिंह व देपालपुर adeo श्री कमल सिकरवार व वृत्त प्रभारी श्री मनोहर खरे द्वारा संयुक्त अभियान में आरोपी- देवकरण मकवाना s/o रमेशचन्द उम्र 37 वर्ष नि. ग्राम रलायता थाना गौतमपुरा के रिहायशी मकान से तलाशी पश्चात
19 पेटी देशी मदिरा जप्त हुई जिसका बाज़ार मूल्य 95000 रूपए है। जप्त मदिरा 171लीटर होने से मौक़े पर गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध एम पी एक्साइज एक्ट 1915की धारा 34(1) क (2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
इस कार्रवाई में आरक्षक सतेज कोपरगांवकर सुरेश चौगण एवं मुकेश रावत व पटेल की अग्रणी भूमिका रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *