
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक एक नए फीचर पर काम कर रही है, जिसके जरिए यूजर्स को अपने पड़ोसियों के बारे में और भी बेहतर तरीके से जानने में मदद मिलेगी. कंपनी फिलहाल इसकी टेस्टिंग कर रही है. इस फीचर को Neighborhoods के नाम से लॉन्च किया जा सकता है. इस खास फीचर की मदद से कंपनी नेक्स्टडोर को टक्कर देने की तैयारी में है.
नए फीचर की चल रही है टेस्टिंग:-सोशल मीडिया कंसल्टेंट मैट नवारा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। इसमें बताया गया है कि अभी फेसबुक का नया फीचर टेस्टिंग की शुरुआती स्टेज में है। इस पोस्ट में जो स्क्रीनशॉट दिख रहा है उस प्रोडक्ट को नेबरहुड्स (Neighborhoods) कहा जा रहा है। इसमें यूजर्स अपना पता भरकर एक यूनिक नेबरहुड्स प्रोफाइल बना सकते हैं। इस पर कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया कि, यह सच है कि फेसबुक कनाडा के कैलगरी (Calgary) मार्केट में नए फीचर की टेस्टिंग कर रही है।
कैसा है नया फीचर?
इस फीचर में प्रत्येक नेबरहुड्स यूजर्स खुद के मिनी सोशल नेटवर्क के रूप में काम करते हैं। लोग इससे पड़ोस में हो रही घटनाओं को भी पोस्ट करते हैं, जिसमें क्राइम या कोई अन्य घटनाएं शामिल हैं। इस फीचर के जरिए यूजर्स सामान बेचने और अन्य के लिए भी पोस्ट कर सकते हैं।
पहले से ज्यादा हो रहा है फेसबुक का यूज:-मैट द्वारा किए गए पोस्ट में दिख रहे फोटो में फेसबुक ने अपने यूजर्स को याद दिलाया है कि नए फीचर्स के अंदर ‘कम्युनिटी स्टैंडर्ड्स’ को भी लागू किया गया है। कंपनी यूजर्स को ‘कीप इट क्लीन’ और ‘बी इनक्लूजिव’ रहने के लिए भी प्रोत्साहित कर रही है।
फेसबुक के प्रवक्ता ने कहा कि यूजर्स, स्थानीय लोगों के साथ जुड़ने के लिए पहले से कहीं ज्यादा फेसबुक का यूज कर रहे हैं। इसको और आसान बनाने के लिए नेबरहुड्स फीचर को लाया जा रहा है। इस फीचर से फेसबुक एप में यूजर्स के लिए खास स्पेस दिया जा रहा है। फिलहाल हम एक लिमिटेड टेस्टिंग कर रहे हैं। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, इससे पहले भी फेसबुक ने एप के जरिए लोगों को और बेहतर बातचीत के लिए प्रेरित किया है, जिसमें प्राइवेट ग्रुप और मैसेजिंग एप शामिल हैं।
सबसे पहले नेक्स्टडोर ने लाया था यह फीचर:-मार्केट में नेबरहुड्स जैसे फीचर की पॉपुलैरिटी सोशल नेटवर्क कंपनी नेक्स्टडोर की वजह से है। क्योंकि फेसबुक से पहले नेक्स्टडोर ने ही 2008 में इस आइडिया पर सोशल नेटवर्क की शुरुआत की थी। कंपनी ने इससे करीब 470 मिलियन डॉलर की फंडिंग भी जुटाई थी।