निर्मला सीतारमण ने की ये बड़ी घोषणा

कोरोना वायरस वैक्‍सीन अब चुनावी वादों का हिस्‍सा बन चुकी है। बिहार में भाजपा में वादा किया है कि हर एक शख्‍स को मुफ्त में टीका लगेगा। केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र जारी करते हुए यह वादा दोहराया। उन्‍होंने कहा कि जैसे ही ICMR कोरोना की किसी वैक्‍सीन को मंजूरी देता है और बड़े पैमाने पर उसका उत्‍पादन शुरू होता है, बिहार में हर व्‍यक्ति का मुफ्त में टीकाकरण होगा। उन्‍हाेंने कहा कि मैं बहुत गर्व महसूस कर रही हूं कि चुनाव में मुझे संकल्प पत्र जारी करने का मौका मिला।

चल रहा है वैक्‍सीन का ट्रायल:-निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश में कोविड-19 के चार प्रकार के वैक्‍सीन बनाए गए हैं। उनका विभिन्‍न प्रकार का ट्रायल चल रहा है। वैक्‍सीन का पहले क्लिनिकल फिर जानवरों पर ट्रायल किया जाएगा। इसके बाद फिर से क्लिनिकल ट्रायल के बाद ही मनुष्‍यों पर इसका प्रयोग किया जाएगा और प्रभाव का अध्‍ययन और आकलन किया जाएगा। इसके बाद देश में वैक्‍सीन का बड़े स्‍तर पर उत्‍पादन शुरू किया जाएगा।

बिहार और पीएम की जमकर तारीफ:-उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों की राजनीति में अच्छी पकड़ होती है। उन्होंने कहा कि हमने संकल्प पत्र में भरोसा को आधार रखते जारी किया है। सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश से किए हर वादे को पूरा किया है।

कोरोना काल में गरीबों तक पहुंचने का दावा:-कोरोना काल में भी गरीबों को राशन और उनके खातों में पैसे पहुंचाने में हम कहीं पीछे नहीं रहे। प्रधानमंत्री पिछले 6 साल में गरीब के लिए जितने भी वादे किए पूरा किया। चाहे वो गांव की प्रगति हो या फिर महिलाओं को स्वावलंबी बनाए जाने की बात हो।

बता दें कि भाजपा ने पांच सूत्र, एक लक्ष्य और 11 संकल्प की थीम दी है। आत्मनिर्भर बिहार का नारा दिया है। साथ ही भाजपा है तो भरोसा है का नया नारा और वीडियो सांग भी जारी किया गया। संकल्‍प पत्र जारी करने के मौके पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अलावा केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह और बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल व केंद्र के अन्य बड़े नेता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *