एमपी। कॉलेज में प्राचार्य के खिलाफ छात्राओं का प्रदर्शन: पुतला फूंकने के साथ FIR दर्ज, छात्राओं का आरोप – जींस-टॉप पहनकर आने और साथ में रील्स बनाने के लिए कहते प्राचार्य…देखें VIDEO

एबीवीपी से जुड़े छात्रों ने प्राचार्य के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। छात्राओं ने थाने में एफआईआर भी कराई।

मंदसौर में पीएम एक्सीलेंस पीजी कॉलेज के प्राचार्य राजकुमार वर्मा के खिलाफ छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं ने कहा कि प्राचार्य आरसी वर्मा उनसे जींस-टॉप पहनकर आने और साथ में रील्स बनाने के लिए कहते हैं। वे गीता पढ़ने से भी रोकते हैं। छात्राओं ने प्राचार्य के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

इसे लेकर शनिवार को एबीवीपी से जुड़े छात्रों ने प्रदर्शन कर प्राचार्य का पुतला फूंका। उन्होंने हाईवे पर करीब तीन घंटे तक चक्काजाम लगाया। इससे सड़क के एक तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, एडिशनल एसपी गौतम सोलंकी मौके पर पहुंचे। वहां पुलिस बल तैनात किया। समझाइश के बाद प्रदर्शनकारी छात्र माने।

इधर, इस मामले में प्राचार्य का पक्ष जानने के लिए  ने कॉल किया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। वायडी नगर थाना प्रभारी गोपाल मंगोलिया ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर प्राचार्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

एबीवीपी ने कहा-मर्यादा भूल गए प्राचार्य

एबीवीपी छात्र संयोजक विजय ने कहा कि कॉलेज के प्राचार्य अपनी मर्यादा भूल गए हैं। छात्राओं से नृत्य करवाना चाहते हैं। वे हिंदू धर्म के पवित्र ग्रंथ गीता को पढ़ने के लिए मना करते हैं।

छात्रा ने की ड्रेस कोड लागू करने की मांग

एक अन्य छात्रा निशा जैन ने कहा, जींस टॉप पहनना गलत नहीं है लेकिन प्राचार्य ने जिस अंदाज में बोला है वह गलत है। वे अकसर कहते हैं कि गीता नहीं पढ़ना चाहिए। गीता का ज्ञान नहीं बांटना चाहिए यह हमारे धर्म के खिलाफ है। उन्हें हमारे सनातन के बारे में गलत बोलने का कोई अधिकार नहीं है। हम चाहते हैं कि कॉलेज में ड्रेस कोड लागू हो, ताकि जो बाहरी तत्व आते हैं उनका भी पता लगाया जा सके।

एसडीएम ने कहा-प्राचार्य की बातों से बच्चे आहत

मंदसौर एडीएम एकता जायसवाल ने कहा कि बताया गया है कि एक दिन पहले कॉलेज में मीटिंग हुई थी, जिसमें प्राचार्य ने कोई ऐसी टिपण्णी की है जिससे बच्चे आहत हुए हैं। चक्काजाम के चलते रूट डायवर्ट करवा दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *