
इरोज नाऊ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर अपने कुछ विवादित पोस्ट को लेकर आलोचनाओं का शिकार हो गई है. ट्विटर पर अभी इरोज नाऊ को बायकॉट करने की मांग की जा रही है. नवरात्रि को लेकर एरोज नाऊ ने सलखान खान, कैटरीना कैफ और रणबीर सिंह की तस्वीर के साथ पोस्ट किया था. इन तस्वीरों पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने आपत्ति जताई है.कंगना ने नवरात्रि के दौरान हिंदू धर्म की आस्था को चोट पहुंचाते इन वन लाइनर्स पर जमकर गुस्सा निकाला। एक्ट्रेस ने सारे OTT प्लेटफॉर्म को पोर्न हब करार दिया है।
कंगना ने 4 ट्वीट
हमें कम्युनिटी के देखने लायक सिनेमा को सुरक्षित रखना है। व्यक्तिगत देखने के लिए सेक्सुअलाइज कंटेंट की तुलना में दर्शकों के बड़े हिस्से को रोमांचित करना ज्यादा कठिन है। कलाकारों का डिजिटलीकरण बड़े संकट से जूझ रहा है। सारे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म एक पोर्न हब के अलावा कुछ नहीं हैं। शर्म की बात है।
दूसरे ट्वीट में वे लिखती हैं- इतना ही नहीं इंटरनेशनल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के कंटेंट का नेचर भी वही है, जो सेक्सुअल डिजायर को बढ़ावा देता है। उनकी टीमों से किसी और तरह के कंटेंट को पाना बहुत मुश्किल है।

यह स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स की गलती नहीं है। जब आप हेडफोन लगाकर पर्सनल स्पेस में ये चीजें देखते हैं, क्योंकि आपको तुरंत संतुष्टि चाहिए। लेकिन यह तब महत्वपूर्ण है जब पूरे परिवार, बच्चों, पड़ोसियों के साथ फिल्में देखते हैं, तब यह कम्युनिटी एक्सपीरियंस होना चाहिए।

समुदाय को देखना हमारी जागरूकता को बढ़ाता है, जब हम जानते हैं कि कोई देख रहा है। हम वह बनना चाहते हैं जो हम चाहते हैं। हम कॉन्शियस चॉइस बनाते हैं। दिमाग और भावनाओं पर सेंसरशिप बहुत महत्वपूर्ण हैं और हमारा कॉन्शस भी सेंसर हो सकता है।

बॉयकॉट इरोज नाउ हुआ ट्रेंड तो मांगी माफी
प्रोडक्शन कंपनी की इस हरकत के बाद सोशल मीडिया पर बॉयकॉट इरोज नाउ ट्रेंड करने लगा। इसके बाद कंपनी ने अपनी पोस्ट के लिए माफी मांगी। कंपनी ने लिखा- हम हर धर्म की इज्जत करते हैं। किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का हमारा कोई इरादा नहीं था। हमने वह पोस्ट डिलीट कर दिया है और हम उसके लिए माफी मांगते हैं।
