
।। ? ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………….5122
विक्रम संवत्……………………2077
शक संवत्………………………1942
मास…………………………….अश्विन
पक्ष………………………………शुक्ल
तिथी……………………………सप्तमी
प्रातः 06.57 पर्यंत पश्चात अष्टमी
रवि………………………..दक्षिणायन
सूर्योदय……….प्रातः 06.27.23 पर
सूर्यास्त……….संध्या 05.55.29 पर
सूर्य राशि………………………..तुला
चन्द्र राशि…………………………धनु
गुरु राशि………………………….धनु
नक्षत्र………………………उत्तराषाढ़ा
रात्रि 01.22 पर्यंत पश्चात श्रवण
योग………………………………धृति
रात्रि 01.21 पर्यंत पश्चात शूल
करण………………………….वणिज
प्रातः 06.57 पर्यंत पश्चात विष्टि
ऋतु……………………………..शरद
दिन………………………….शुक्रवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
23 अक्तूबर सन 2020 ईस्वी ।
? त्रिरात्रोत्सव आरंभ :-
? सप्तम कालरात्रि –
कालरात्रि माता : मां दुर्गा का सप्तम स्वरूप :-
माँ दुर्गा के सातवें रूप को “माँ कालरात्रि” के नाम से पूजा जाता है। माँ कालरात्रि का वर्ण रात्रि के समान काला है परन्तु वे अंधकार का नाश करने वाली हैं। दुष्टों व राक्षसों का अंत करने वाला माँ दुर्गा का यह रूप देखने में अत्यंत भयंकर लेकिन शुभ फल देता है इसलिए माँ “शुभंकरी” भी कहलाई जाती हैं। माँ कालरात्रि के ब्रह्माण्ड के समान गोल नेत्र हैं। अपनी हर श्वास के साथ माँ की नासिका से अग्नि की ज्वालाएं निकलती रहती हैं। अपने चार हाथों में खड्ग, लोहे का अस्त्र, अभयमुद्रा और वरमुद्रा किये हुए माँ अपने वाहन गर्दभ पर सवार हैं।
☸ शुभ अंक…………………..5
? शुभ रंग……………आसमानी
⚜ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 11.48 से 12.33 तक ।
?? राहुकाल (अशुभ) :-
प्रात: 10.45 से 12.10 तक ।
? दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।
? उदय लग्न मुहूर्त –
तुला
06:02:39 08:22:32
वृश्चिक
08:22:32 10:41:29
धनु
10:41:29 12:45:50
मकर
12:45:50 14:28:26
कुम्भ
14:28:26 15:56:09
मीन
15:56:09 17:21:20
मेष
17:21:20 18:56:48
वृषभ
18:56:48 20:52:38
मिथुन
20:52:38 23:07:36
कर्क
23:07:36 25:28:19
सिंह
25:28:19 27:45:59
कन्या
27:45:59 30:02:39
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.54 से 09.19 तक लाभ
प्रात: 09.19 से 10.45 तक अमृत
दोप. 12.10 से 01.35 तक शुभ
सायं 04.25 से 05.50 तक चंचल
रात्रि 09.00 से 10.35 तक लाभ ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ कालरात्र्यै नम: ॥
॥ ध्यान मंत्र ॥
एकवेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता, लम्बोष्टी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यक्तशरीरिणी।
वामपादोल्लसल्लोहलताकण्टकभूषणा, वर्धनमूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयंकरी॥
? संस्कृत सुभाषितानि –
यथा गजपतिः श्रान्तः छायार्थी वृक्षमाश्रितः ।
विश्रम्य तं द्रुमं हन्ति तथा नीचः स्वमाश्रयम् ॥
अर्थात :-
जैसे थका हुआ हाथी छांव लेने वृक्ष का आश्रय लेता है, और विश्राम के बाद वृक्षका नाश करता है वैसे नीच मानव खुदको आश्रय देनेवाले का नाश करता है ।
? आरोग्यं सलाह :-
सप्तम कालरात्रि (नागदौन) –
दुर्गा का सप्तम रूप कालरात्रि है जिसे महायोगिनी, महायोगीश्वरी कहा गया है। यह नागदौन औषधि के रूप में जानी जाती है। सभी प्रकार के रोगों की नाशक सर्वत्र विजय दिलाने वाली मन एवं मस्तिष्क के समस्त विकारों को दूर करने वाली औषधि है। इस पौधे को व्यक्ति अपने घर में लगा ले तो घर के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। यह सुख देने वाली एवं सभी विषों की नाशक औषधि है। इस कालरात्रि की आराधना प्रत्येक पीड़ित व्यक्ति को करना चाहिए।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
घर परिवार खुशी का माहौल रहेगा । योजनाएं फलीभूत हो सकती हैं परंतु तत्काल लाभ नहीं मिलेगा । नौकरी में सुख चैन बना रहेगा । नवीन व्यापारिक अनुबंध हो सकते हैं ।प्रसन्नता एवं उत्साह में अभिवृद्धि होगी । ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च हो सकता है । निवेश के कार्य शुभ रहेंगे । कारोबार में वृद्धि होगी ।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
कारोबार मन के अनुकूल चलेगा । नौकरी पेशे में प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी । किसी प्रभावशाली व्यक्तित्व से संपर्क बनेगा । कोर्ट कचहरी की अड़चन दूर होगी एवं किसी बड़ी समस्या से निजात मिल सकती है । पराक्रम एवं प्रतिष्ठा में अभिवृद्धि होगी । घर बाहर परिवार में प्रसन्नता का वातावरण बनेगा । पूजा पाठ तंत्र-मंत्र इत्यादि में रुचि रहेगी।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
व्यवसाय ठीक चलेगा धन हानि की आशंका है । स्वास्थ्य पर खर्च करना पड़ेगा । लापरवाही से बचें ।क्रोध एवं उत्तेजना पर नियंत्रण रखना पड़ेगा । कार्य करते समय चोट लग सकती है । ग्रहणीया गृह कार्य में जल्दी बाजी से बचें ।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
व्यवसाय लाभप्रद रहेगा । निवेश आदि विचार करने के पश्चात करें । कानूनी बाधाएं दूर होंगी । उत्साह एवं प्रसन्नता में अभिवृद्धि होगी परंतु प्रमाद ना करें । किसी लंबी यात्रा की योजना बन सकती है । विवाह के इच्छुक लोगों को जीवनसाथी मिलने का भी योग है ।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
प्रमाद से बचें । घर परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा । रोजी रोजगार में वृद्धि होगी । धर्मपत्नी का सहयोग प्राप्त होगा । परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि विषयों में सफलता प्राप्त हो सकती है । धन प्राप्ति का कार्य सुगमता से होगा । संपत्ति के बड़े सौदे लाभ दे सकते हैं, जिससे उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा ।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा । मनोरंजक यात्रा के योग हैं । लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं । किसी मांगलिक आनंद उत्सव में सम्मिलित होने का अवसर भी प्राप्त हो सकता है । शैक्षणिक एवं शोध कला इत्यादि रचनात्मक कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे । सुस्वाद भोजन का आनंद प्राप्त होगा ।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
मेहनत अधिक करना पड़ेगी । लाभ में कमी होगी । स्वास्थ्य का ध्यान रखें । विवाद आदि विषयों को बढ़ावा ना दें । वाणी का संयम रखना पड़ेगा । जमानत व जोखिम के कार्य टाल देवें । शोक समाचार प्राप्त हो सकता है । व्यर्थ बातों में समय ना नष्ट करें । व्यापार व्यवसाय आदि ठीक रहेगा ।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा । शेयर बाजार से लाभ हो सकता है । किसी लंबी व्यवसाय की यात्रा की योजना बन सकती है परंतु जोखिम एवं जमानत के कार्य टालना पड़ेंगे । थोड़े ही प्रयास से कार्य सिद्धि होगी एवं कार्य में अपना पूर्ण ध्यान दे पाएंगे ।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
लाभ के अवसर हाथ आएंगे । उत्साह एवं प्रसन्नता में अभिवृद्धि होगी । पूर्व में चल रहे विवादों का खात्मा होगा । व्यापार निवेश नौकरी अनुकूल होंगे । दूर से अच्छे समाचार प्राप्त हो सकते हैं । समय अनुकूल है । अच्छे समाचार प्राप्त होंगे । कोई बड़ा काम तथा लंबी यात्रा की योजना बन सकती है । घर में मेहमानों का आगमन होगा । क्रोध ना करें, विवाद से बचें ।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
जोखिम व जमानत के कार्य टालें । पारिवारिक सहयोग मिलेगा । प्रसन्नता बनी रहेगी । जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें । नवीन वस्त्र आदि पर व्यय हो सकता है । परीक्षा साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी । बेरोजगारी दूर होकर रोजगार की व्यवस्था बन सकती है ।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
धन हानि के योग हैं । जोखिम ना लें । आर्थिक परेशानी रहेगी । व्यय में वृद्धि होगी । कुसंगति से हानि हो सकती है । लापरवाही ना करें । स्वास्थ्य कमजोर रहेगा । कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखें । लेन-देन में जल्दबाजी ना करें । किसी अपने के व्यवहार से आत्म सम्मान को ठेस पहुंच सकती है ।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
बुद्धिमत्ता का प्रयोग कर कार्यों को संपादित करें । रुके काम पूर्ण हो सकते हैं । प्रमाद ना करें । बाहर पूछ परख रहेगी । डूबी हुई रकम भी प्राप्त हो सकती है । कारोबार में वृद्धि संभव है । निवेश शुभ रहेगा एवं लाभ के अवसर हाथ आ सकते हैं । यात्रा शुभ फलदायक रहने वाली है ।
☯️ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 23 अक्टूबर 2020 शुक्रवार संवत् 2077 मास द्वितीय आश्विन ( शुद्ध ) शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि प्रातःकाल 06:57 बजे तक रहेगी पश्चात् अष्टमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:31 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:50 बजे होगा । उत्तरा षाढा नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात् 01:29 बजे तक रहेगा पश्चात् श्रवण नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा धन राशि मे प्रातः 07:03 बजे तक भ्रमण करते हुए मकर राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 11:51 से 12:36 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:51 से 12:36 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करे । जय हो ।
–: विशेष :–
कालरात्रि माता :
माँ दुर्गा के सातवें रूप को “माँ कालरात्रि” के नाम से पूजा जाता है । माँ कालरात्रि का वर्ण रात्रि के समान काला है परन्तु वे अंधकार का नाश करने वाली हैं । दुष्टों व राक्षसों का अंत करने वाला माँ दुर्गा का यह रूप देखने में अत्यंत भयंकर लेकिन शुभ फल देता है इसलिए माँ “शुभंकरी” भी कहलाई जाती हैं । माँ कालरात्रि के ब्रह्माण्ड के समान गोल नेत्र हैं । अपनी हर श्वास के साथ माँ की नासिका से अग्नि की ज्वालाएं निकलती रहती हैं । अपने चार हाथों में खड्ग , लोहे का अस्त्र , अभयमुद्रा और वरमुद्रा किये हुए माँ अपने वाहन गर्दभ पर सवार हैं ।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार, एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ व्यावसायिक स्थल पर आज ऊपरी अधिकारियों के साथ प्रेम से कार्य संपन्न करे , उग्र चर्चा में न उतरें आप के लिए हितकारी रहेगा । आज भाग्य साथ नहीं दे रहा है ऐसा लगेगा । कार्य सफलता भी शीघ्र नहीं मिलेगी परंतु मध्याहन के बाद परिस्थिति में सुधार होगा । ऊपरी अधिकारी की प्रसन्न होंगे । पदोन्नति की संभावना है । योजनानुसार आर्थिक लाभ भी मिलेगा ।
वृषभ :~ शारीरिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पडेगा । नए कार्य का प्रारंभ आज न करे । साथ में वाणी और व्यवहार पर संयम बरते । खान – पान में ध्यान रखे । व्यवसायिक में विध्न आएंगे । उच्च अधिकारियों के साथ संघर्षों को टाले । साथ – साथ प्रतिस्पर्धीयों के साथ वाद – विवाद या उग्र चर्चा न हो ध्यान रखे । कार्य सफलता में विलंब हो सकता है ।
मिथुन :~ आज आपके लिए आनंद – प्रमोद का दिन है । मित्रों के साथ प्रवास – पर्यटन होगा । अच्छे खान – पान और अच्छे वस्त्रालंकार उपलब्ध होंगे । मध्याहन के बाद आप कुछ अधिक ही भावुक रहेंगे । इससे मन की व्यथा में वृद्धि भी हो सकती है । खर्च में वृद्धि होगी । अनैतिक तथा निषेधात्मक कार्यों से दूर रहे ।
कर्क :~ व्यवसायिक वातावरण अनुकूल रहेगा । पारिवारिक वातावरण भी अनुकूल रहेगा । प्रतिस्पर्धी अधिक लाभ नहीं ले पाएगा । शारीरिक और मानसिक स्वस्थता रहेंगी । बौद्धिक चर्चा में अपने तार्किक विचारों का आदान-प्रदान होगा । सामाजिक सम्मान मिलेगा । भागीदारों से भी लाभ होगा ।
सिंह :~ प्रणय – प्रसंग के लिए आज अनुकूल है । फिर भी क्रोध पर संयम रखे । पेट रोग से शारीरिक कष्ट हो सकता है । लेकिन मध्याहन के बाद परिवार में आनंद और उल्लास रहेगा । मानसिक प्रसन्नता और स्फूर्ति होगी । व्यवसाय से लाभ हो सकता है । सहकार्मियों का सहयोग मिलेगा । प्रतिस्पर्धि परास्त होंगे ।
कन्या :~ आज शारीरिक स्फूर्ति तथा मानसिक और चेतनाशक्ति का आप में अभाव रहेगा । सामाजिक अपमान न हो ध्यान रखे । धनहानि हो सकती है । क्रोध पर संयम रखे । कार्य सफलता न मिलने से निराशा होगी । संतानों की चिंता सताएगी ।
तुला :~ नए कार्य का शुभारंभ के लिए आज का दिन अच्छा है । प्रिय व्यक्ति से भेंट आनंददायी रहेगी । भाग्यवृद्धि होगी । सामाजिक मान – सम्मान प्राप्त होगा । परंतु मध्याहन के बाद आप के मन पर उदासी रहेगी । शारीरिक अस्वस्थता रहेगी । पारिवार मे क्लेश रहेगा । स्थावर संपत्ति के विषय में सावधानी रखे ।
वृश्चिक :~ निर्धारित कार्य संपन्न न होने से हताशा होगी । किसी भी महत्वपूर्ण कार्य अथवा उसके विषय में निर्णय न ले । पारिवारिक क्लेश अधिक रहेगा । परंतु मध्याहन के बाद परिवारजनों तथा भाई – बहनों के साथ आनंद पूर्वक समय बिताएंगे । प्रतिस्पर्धीयों को पराजित कर पाएँगे । शारीरिक और मानसिक रूप से आज स्वस्थ रहेंगे । प्रवास होगा ।
धनु :~ आज का दिन आप के लिए शुभ प्रद है । कार्यसिद्धि और लक्ष्मी प्राप्ति होगी । शारीरिक और मानसिक से उत्साही तथा प्रफुल्लित रहेंगे , इसलिए प्रत्येक कार्य करने में उत्साह रहेगा । कहीं यात्रा की संभावना है । मध्याहन के बाद आप दुविधाग्रस्त रहेंगे । घर में तथा व्यवसायिक स्थल पर कार्यभार रहेगा। अधिक खर्च या निरर्थक खर्च हो सकता है ।
मकर :~ वाणी और व्यवहार मे भ्रांति न हो इसका ध्यान रखे । क्रोध बढ़ जाने से किसी के साथ उग्र चर्चा या विवाद न हो । मन में व्यग्रता रहेगी । इसलिए आध्यात्मिकता का आश्रय मन को शांति देगा । मध्याहन के बाद स्फूर्ति और उल्लास का वातावरण रहेगा । पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद और शांत रहेगा । शुभ प्रसंग में जा सकते है ।
कुंभ :~ आज हर तरह से लाभदायक है । सामाजिक क्षेत्र में आप सक्रिय रहेंगे और उसमे मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी । परंतु मध्याहन के बाद घर का वातावरण कलुषित होगा । शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है , इसलिए आवेश संयम में रखे । धन खर्च न हो इसका ध्यान रखे ।
मीन :~ आज का दिन हर तरह से लाभदायक है । किसी परोपकार का कार्य आप के द्वारा होगा । व्यापार – वृद्धि करेंगे । उच्च अधिकारीगण आप के कार्य की प्रशंसा करेंगे । व्यापार हेतु प्रवास होगा । पिता और बडों के आशीर्वाद और उनसे लाभ भी मिलेगा । आय में वृद्धि हो सकती है । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।