महेश भट्ट पर रिश्तेदार लवीना लोध ने लगाए गंभीर आरोप

आलिया भट्ट के पिता और मशहूर बॉलीवुड डायरेक्टर महेश भट्ट एक बार फिर से बहुत बड़े बवाल में फँसते दिख रहे हैं। महेश भट्ट की रिश्तेदार, एक्ट्रेस-मॉडल लवीना लोध ने सोशल मीडिया पर एक महा-विस्फोटक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होने भट्ट परिवार और उनके रिशतेदारों पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। वर्षा लोध के नाम से भी पहचाने जाने वालीं लवीना ने वीडियो में बताया कि उनकी शादी महेश भट्ट के भांजे सुमित सभरवाल से हुई थी लेकिन अब उन्होने डिवोर्स फ़ाइल कर दिया है क्योंकि उन्हें पता चला है कि सुमित ड्रग्स सप्लाई करते हैं। लवीना का कहना है कि जबसे उन्होने डिवोर्स के लिए अपलाई किया है भट्ट परिवार और उनके रिश्तेदार, उन्हें परेशान कर रहे हैं।

पति सुमित सभरवाल के खिलाफ दायर किया तलाक का केस’
लवीना लोध ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने कहा, ‘मैंने महेश भट्ट के भांजे सुमित सभरवाल के साथ शादी की थी, मैंने उनके खिलाफ तलाक का मामला दर्ज किया है क्योंकि मुझे पता चला गया था कि वह सपना पब्बी और अमायरा दस्तूर जैसी ऐक्ट्रेसेज को ड्रग्स सप्लाई करते हैं। इन सभी बातों की जानकारी महेश भट्ट को है। इंडस्ट्री में सबसे बड़े डॉन महेश भट्ट हैं और वह पूरा सिस्टम ऑपरेट करते हैं। अगर आप उनके मुताबिक नहीं चलते हैं तो वह आपका जीना हराम कर देते हैं।’

‘महेश भट्ट ने कई लोगों की जिंदगी बर्बाद कर दी’
लवीना लोध ने आगे कहा, ‘महेश भट्ट ने कितने लोगों को काम से निकाल कर जिंदगी बर्बाद कर दी है। वह एक फोन कॉल करते हैं और लोगों की नौकरी चली जाती है। जब से मैंने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है, वह मेरे घर में घुसने की कोशिश कर रहे हैं और मुझे घर से निकालने की कोशिश कर रहे हैं। जब मैं पुलिस स्टेशन एनसी लिखाने जाती हूं तो कोई मेरी एनसी नहीं लेता है और अगर एनसी लिख भी देती हूं तो उस पर कोई ऐक्शन नहीं होता है।’

‘महेश भट्ट बहुत शक्तिशाली और प्रभावशाली’
लवीना लोध ने आखिर में कहा, ‘अगर कल कोई हादसा मेरे साथ या मेरी फैमिली के साथ होता है तो उसके लिए महेश भट्ट, मुकेश भट्ट, सुमित सभरवाल, साहिल सहगल और कुमकुम सहगल जिम्मेदार होंगे। लोगों को पता तो चलना चाहिए कि बंद दरवाजों के पीछे क्या कर सकते हैं क्योंकि महेश भट्ट बहुत शक्तिशाली और प्रभावशाली हैं।’

लवीना लोध ने फिल्म ‘कजरारे’ से की थी बॉलिवुड में एंट्री
बता दें कि लवीना लोध ने साल 2010 में ऐक्टर, सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘कजरारे’ से बॉलिवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म का डायरेक्शन महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट ने किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *