
।। ? ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पञ्चांग »»»?
कलियुगाब्द………………………5122
विक्रम संवत्……………………..2077
शक संवत्………………………..1942
मास……………………………….अश्विन
पक्ष………………………………..शुक्ल
तिथी………………………………अष्टमी
प्रातः 06.59 पर्यंत पश्चात नवमी
रवि…………………………दक्षिणायन
सूर्योदय…………प्रातः 06.27.37 पर
सूर्यास्त…………संध्या 05.54.11 पर
सूर्य राशि………………………….तुला
चन्द्र राशि………………………..मकर
गुरु राशी…………………………..धनु
नक्षत्र……………………………श्रवण
रात्रि 02.31 पर्यंत पश्चात धनिष्ठा
योग……………………………….शूल
रात्रि 12.39 पर्यंत पश्चात गंड
करण……………………………….बव
प्रातः 06.59 पर्यंत पश्चात बालव
ऋतु……………………………….शरद
दिन……………………………शनिवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
24 अक्तूबर सन 2020 ईस्वी ।
⚜ तिथि विशेष :
दुर्गाअष्टमी, महाअष्टमी |
? माता पूजन (कुलदेवी पूजन) :-
अष्टम महागौरी पूजन (आठवां दिवस) :-
महागौरी : मां दुर्गा का अष्टम स्वरूप :-
शंख और चन्द्र के समान अत्यंत श्वेत वर्ण धारी “माँ महागौरी” माँ दुर्गा का आठवां स्वरुप हैं। भगवान शिव को पाने के लिए किये गए अपने कठोर तप के कारण माँ पार्वती का रंग काला और शरीर क्षीण हो गया था, तपस्या से प्रसन्न होकर जब भगवान शिव ने माँ पार्वती का शरीर गंगाजल से धोया तो वह विद्युत प्रभा के समान गौर हो गया। इसी कारण माँ को “महागौरी” के नाम से पूजते हैं। महागौरी की चार भुजाएं हैं जिनमें से दो अभयमुद्रा और वरमुद्रा में हैं तथा दो में त्रिशूल और डमरू धारण किया हुआ है। अपने सभी रूपों में से महागौरी, माँ दुर्गा का सबसे शांत रूप है। अष्टमी के दिन कन्या पूजन का भी विधान है।
☸ शुभ अंक………………………6
? शुभ रंग………………………हरा
⚜ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 11.48 से 12.33 तक ।
?? राहुकाल :-
प्रात: 09.20 से 10.45 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त –
तुला
05:58:42 08:18:35
वृश्चिक
08:18:35 10:37:32
धनु
10:37:32 12:41:54
मकर
12:41:54 14:24:30
कुम्भ
14:24:30 15:52:12
मीन
15:52:12 17:17:23
मेष
17:17:23 18:52:51
वृषभ
18:52:51 20:48:42
मिथुन
20:48:42 23:03:40
कर्क
23:03:40 25:24:22
सिंह
25:24:22 27:42:03
कन्या
27:42:03 29:58:42
? दिशाशूल :-
पूर्वदिशा – यदि आवश्यक हो तो अदरक या उड़द का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.53 से 09.19 तक शुभ
दोप. 12.11 से 01.37 तक चर
दोप. 01.37 से 03.03 तक लाभ
दोप. 03.03 से 04.29 तक अमृत
संध्या 05.55 से 07.29 तक लाभ
रात्रि 09.03 से 10.37 तक शुभ ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ महागौर्ये नम: ॥
॥ ध्यान मंत्र ॥
सर्वसंकट हंत्री त्वंहि धन ऐश्वर्य प्रदायनीम्।
ज्ञानदा चतुर्वेदमयी महागौरी प्रणमाभ्यहम्॥
सुख शान्तिदात्री धन धान्य प्रदीयनीम्।
डमरूवाद्य प्रिया अद्या महागौरी प्रणमाभ्यहम्॥
? संस्कृत सुभाषितानि –
स्त्रीणां हि साहचर्याध्द्ववति चेतांसि भर्तृसदृशानि ।
मधुरापि हि मूर्च्छयेत् विपविटपिसमाश्रिता वल्ली ॥
अर्थात :-
साहचर्य के कारण स्त्री का अन्तःकरण पति के जैसा बनता है; जिस प्रकार लता मधुर होते हुए भी विषवृक्ष को लिपटे रहने से विषैली बन जाती है ।
? आरोग्यं सलाह :-
अष्टम महागौरी (तुलसी) –
दुर्गा का अष्टम रूप महागौरी है। जिसे प्रत्येक व्यक्ति औषधि के रूप में जानता है क्योंकि इसका औषधि नाम तुलसी है जो प्रत्येक घर में लगाई जाती है। तुलसी सात प्रकार की होती है। सफेद तुलसी, काली तुलसी, मरुता, दवना, कुढेरक, अर्जक, षटपत्र। ये सभी प्रकार की तुलसी रक्त को साफ करती है। रक्त शोधक है एवं हृदय रोग का नाश करती है।
तुलसी सुरसा ग्राम्या सुलभा बहुमंजरी।
अपेतराक्षसी महागौरी शूलघ्नी देवदुन्दुभि:
तुलसी कटुका तिक्ता हुध उष्णाहाहपित्तकृत् ।
मरुदनिप्रदो हध तीक्षणाष्ण: पित्तलो लघु:।
इस देवी की आराधना हर सामान्य एवं रोगी व्यक्ति को करना चाहिए।
तुलसी के गुणकारी घरेलू नुस्खे :-
– जुकाम, हरारत, फ्लू व मौसमी बुखार में तुलसी, काली मिर्च व मिश्री मिलाकर पानी में पकाकर, अथवा तीनों को पीसकर गोलियाँ बना दिन में तीन-चार बार लेने से लाभ होता है।
– खाँसी में तुलसी की पत्तियों व अदरक को पीसकर शहद के साथ चाटने से लाभ पहुँचता है।
– दस्त लगने पर तुलसी के 10 पत्तों को एक माशा जीरे में पीसकर दिन में 3-4 बार चाटने से दस्त बंद हो जाते हैं।
– मुख की दुर्गंध दूर करने के लिए दिन में दो बार तुलसी के 4-5 पत्ते चबाएँ।
– घाव शीघ्र ठीक करने के लिए तुलसी पत्र व फिटकरी खूब बारीक पीसकर घाव पर छिड़कें।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
कारोबार कामकाज अनुकूल लाभ देंगे । शारीरिक कष्ट संभव है । किसी अनहोनी की आशंका बनी रहेगी । व्यवसायिक यात्रा सफल रहेगी । लाभ के अवसर हाथ आ सकते हैं । बकाया वसूली के प्रयास सफल होंगे । सेहत का ध्यान रखें । आराम के साधन प्राप्त हो सकते हैं ।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
नई योजनाओं पर कार्य कर सकेंगे । कार्यप्रणाली में सुधार होगा । समाज कार्यों में कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी । मान सम्मान बढ़ेगा । कारोबार को लेकर नए अनुबंध हो सकते हैं । मान सम्मान मिलेगा । दुष्ट जनों से दूरी बनाए रखें । निवेश में विवेक का उपयोग करें । नौकरी में भी नए कार्य कर पाएंगे । कोई पुराना रोग परेशान करेगा ।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
शारीरिक थकान हो सकती है । धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी । किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है । सफलता प्राप्त हो सकती है । व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे । लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है । नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है ।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
किसी अपने ही व्यक्ति से विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है । अपनी कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखें । व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा परंतु प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी । आय बनी रहेगी । शारीरिक हानि एवं कष्ट की संभावनाएं हैं । पुरानी व्याधि पर खर्च करना पड़ेगा ।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
किसी शारीरिक समस्या से परेशान हो सकते हैं । कचहरी के कार्यों में अनुकूलता आएगी । वैवाहिक प्रस्ताव आ सकते हैं । लाभ के अवसर भी बढ़ेंगे । प्रमाद ना करें तो धन प्राप्ति सुगम होगी । शत्रुता बढ़ सकती है अतः वाणी में नियंत्रण रखें ।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
रोजगार प्राप्ति के प्रयासों में सफलता मिलेगी । शेयर मार्केट से अनुकूल लाभ प्राप्त हो सकता है परंतु जल्दी बाजी ना करें । स्थाई संपत्ति में अभिवृद्धि के योग हैं । नए कारोबार या बड़ा सौदा बड़ा लाभ देगा । परिवार के किसी छोटे सदस्य के अध्ययन के संबंध में चिंता रह सकती है ।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
लेखन व पठन-पाठन में समय व्यतीत करें । शारीरिक कष्ट की संभावनाएं हैं । चोट व रोग से बचे । किसी मनोरंजक यात्रा का भी योग है । किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सहयोग मिल सकता है । आराम के साधनों पर खर्च हो सकता है । स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा । सफलता प्राप्त करेंगे ।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
किसी व्यक्ति से विवाद संभव है अतः वाणी पर नियंत्रण रखें । दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है । चिंता व तनाव रहेगा । कोई पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है जिससे क्लेश रहेगा । मन में दुविधा रहेगी । जल्दबाजी में निर्णय ना ले । कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है ।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
मित्रों का सहयोग कर पाएंगे । सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । व्यापार-व्यवसाय अनुकूल चलेगा । धन अर्जन होगा । दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा जिससे प्रसन्नता में अभिवृद्धि होगी । कोई बड़ा कार्य अथवा लंबे प्रवास का मन बनेगा । किसी विवाद में ना पड़े ।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी एवं निर्णय लेने की क्षमता भी बढ़ेगी । निवेश से लाभ हो सकता है । धन प्राप्ति सुगमता के भी योग हैं परंतु वाणी पर संयम रखें । शुभ समाचार प्राप्त होंगे । घर में अतिथि का आगमन होगा । किसी कानूनी फेर में ना पड़े । मस्तिष्क में पीड़ा रह सकती है ।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
बेरोजगारी दूर होकर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे । कारोबार में वृद्धि के योग हैं । लेन-देन में जल्दी बाजी ना करें । शेयर मार्केट में विवेक से निर्णय लेकर ही निवेश आदि करें । व्यावसायिक यात्रा लाभप्रद रहेगी जिससे अप्रत्याशित लाभ हो सकता है । परीक्षा साक्षात्कार आदि में सफलता के भी योग हैं ।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
अपने मन की बात को किसी को ना बताएं एवं अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखें । किसी व्यक्ति से व्यर्थ विवाद हो सकता है । लाभ होने के योग हैं परंतु जमानत और जोखिम के कार्यों को टालना पड़ेगा । अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे जिनसे चिंता एवं तनाव रहेगा ।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |
।। शुभम भवतु ।।
???? भारत माता की जय ??

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 24 अक्टूबर 2020 शनिवार संवत् 2077 मास द्वितीय आश्विन ( शुद्ध ) शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि प्रातः 09:58 बजे तक रहेगी पश्चात् नवमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:33 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:48 बजे होगा । श्रवण नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात् 02:38 बजे तक रहेगा पश्चात् धनिष्ठा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मकर राशि मे दिन रात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 09:21 से 10:51 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:53 से 12:38 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो उडद का सेवन कर यात्रा आरंभ करे । जय हो ।
–: विशेष :–
आज महाष्टमी पूजन व व्रत ( पूर्वी भारत मे ) दुर्गाष्टमी , सरस्वती विसर्जन , संयुक्त राष्ट्र संघ स्थापना दिवस । महानवमी ( व्रत व पूजा के लिए ) ,
तिथि विशेष :
दुर्गाअष्टमी, महाअष्टमी
शंख और चन्द्र के समान अत्यंत श्वेत वर्ण धारी “माँ महागौरी” माँ दुर्गा का आठवां स्वरुप हैं । भगवान शिव को पाने के लिए किये गए अपने कठोर तप के कारण माँ पार्वती का रंग काला और शरीर क्षीण हो गया था , तपस्या से प्रसन्न होकर जब भगवान शिव ने माँ पार्वती का शरीर गंगाजल से धोया तो वह विद्युत प्रभा के समान गौर हो गया । इसी कारण माँ को “महागौरी” के नाम से पूजते हैं । महागौरी की चार भुजाएं हैं जिनमें से दो अभयमुद्रा और वरमुद्रा में हैं तथा दो में त्रिशूल और डमरू धारण किया हुआ है । अपने सभी रूपों में से महागौरी, माँ दुर्गा का सबसे शांत रूप है । अष्टमी के दिन कन्या पूजन का भी विधान है ।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार, एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ घर , परिवार और संतानों के मामले में आज आपको आनंद और संतोष होगा । आज आप सगे – सम्बंधियों और मित्रों से घिरे रहेंगे । व्यापार – धंधे में प्रवास होगा और उसमें लाभ होगा । व्यवसाय में आपको लाभ , मान और प्रतिष्ठा होगी । नौकरी में पदोन्नति मिलेगी । आग , पानी और वाहन दुर्घटना से संभले । कार्यभार से थकान होगा ।
वृषभ :~ व्यापारियों के लिए आज शुभ है । वे नये आयोजनों को हाथ में लेंगे । आर्थिक लाभ भी होगा । विदेश में रहनेवाले मित्रों या स्वजनों का समाचार आपको भावविभोर करेगा । लंबी दूरी की यात्रा का योग है। तीर्थ यात्रा की मुलाकात भी संभव है । अत्यधिक काम का बोझ थकान रहेगी ।
मिथुन :~ बेकाबू क्रोध पर लगाम रखे । बदनामी और निषेधात्मक विचारों से दूर रहे । अधिक खर्च से आर्थिक तंगी होगी । पारिवार मे और सहकर्मियों के साथ मनमुटाव या विवाद होंगे , जिससे हताशा होगी । बीमार मरीज़ को नई चिकित्सा और आपरेशन न करवाए ।
कर्क :~ आज सामाजिक और व्यावसाय में आपके लिए लाभदायक होगा । मौज शौक , उत्तम आभूषण और वाहन की खरीदारी करेंगे । मौजमस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में समय बितेगा । भागीदारी में लाभ होगा । पर्यटन की भी संभावना है ।
सिंह :~ उदासीन वृत्ति और संदेह होने से आपको मानसिक परेशानी होगी । फिर भी घर में शांति का वातावरण होगा । दैनिक कार्यों में थोड़ा अवरोध आएगा । अधिक परिश्रम करने के बाद अधिकारियों के साथ वाद – विवाद में न पड़ें ।
कन्या :~ चिंता , उद्वेगपूर्ण आज आपको किसी न किसी कारण से मन में चिंता रहेगी । विशेष रूप से संतानों और स्वास्थ्य के बारे में चिंतित होंगे । पेट की शिकायत रहेगी । विद्यार्थियों को कठिनाइयाँ आएँगी आकस्मिक खर्च होगा । शेयर सट्टा से दूर रहे ।
तुला :~ आज आप अत्यधिक भावनाशील रहेंगे जिससे मानसिक अस्वस्थता रहेगी । माताजी से सम्बंध बिगड़ेंगे अथवा स्वास्थ्य की चिंता होगी । यात्रा के लिए समय अनुकूल नहीं है । कौटुंबिक और जमीन – जायदाद से सम्बंधित चर्चाओं में सावधानी रखे । पानी से संभले ।
वृश्चिक :~ कार्य सफलता , आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए अच्छा दिन है । नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं । भाई – बंधुओं का व्यवहार आज अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा । प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे । प्रियव्यक्ति के साथ मिलन होने से मन आनंद का अनुभव करेगा। लघु यात्रा होगी । स्वास्थ्य बना रहेगा ।
धनु :~ दुविधा मनःस्थिति और उलझे हुए पारिवारिक वातावरण के कारण आप परेशानी अनुभव करेंगे । निरर्थक खर्च होगा । विलंब से कार्य होगा । महत्त्वपूर्ण निर्णय नही ले । पारिवारिक गलतफहमी टाले । दूर बसनेवाले मित्र या स्नेही के समाचार या संदेश लाभदायक होंगे।
मकर :~ ईश्वर नाम स्मरण से दिन का शुभारंभ होगा । धार्मिक कार्य और पूजा पाठ होंगे । गृहस्थजीवन में आनंदमय वातावरण रहेगा । आपका हर कार्य सरलता से होगा । मित्रों , सगेसम्बंधियों से भेंट सौगात मिलेंगी , शारीरिक , मानसिक रूप से प्रफुल्लित रहेंगे । नौकरी व्यवसाय में अनुकूल परिस्थिति रहेगी । गिरने – चोट लगने से बचे ।
कुंभ :~ आज किसी का जमानती न होने तथा आर्थिक लेन – देन न करे । खर्च में वृद्धि होगी । स्वास्थ्य का ध्यान रखें । परिवार मे संघर्ष टाले । किसी के साथ गलतफहमी से झगड़ा होगा । क्रोध को नियंत्रण रखे । ऐसा न हो कि किसी का भला करने में आफत को गले लगा बैठें । दुर्घटना से बचें ।
मीन :~ आज आपके लिए लाभदायक दिन है । नौकरी व्यवसाय में आय वृद्धि होगी । बुजुर्ग वर्ग और मित्रों से कुछ लाभ होगा । नए मित्र बनेंगे , जो भविष्य के लिए लाभदायक होगी । माँगलिक अवसरों में जाएंगे । मित्रों के साथ प्रवास पर्यटन करेंगे । संतानों और पत्न से शुभ समाचार मिलेगा । आकस्मिक धनलाभ होगा । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।