तेंदुए को पहाड़ी भोटिया कुत्ते से भिड़ना पड़ा महँगा, कई बार उठा-उठाकर पटका — देखें VIDEO

Dog and Leopard Fight: तेंदुए को बंधे हुए पहाड़ी भोटिया कुत्ते से भिड़ना पड़ा महँगा

तेंदुआ भी जंगल में एक ‘डॉन’ टाइप जानवर समझा जाता है। लेकिन इस बार पहाड़ी कुत्ते से मुकाबला करना उसे महंगा पड़ गया है।

सोशल मीडिया पर तेंदुए और पहाड़ी कुत्ते की लड़ाई का वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें पहाड़ी कुत्ता तेंदुआ की सारी हेकड़ी निकाल देता है। उसके सामने लेपर्ड 1 सेकंड भी नहीं टिक पाता है। पहाड़ी कुत्तों को खतरनाक समझा जाता है।

हालांकि, उनके नस्ल की गुणवत्ता, उनके माता-पिता की वंशावली पर निर्भर करती है। इस पहाड़ी कुत्ते को भोटिया कुत्ते भी कहते है। यह हिमालयी शीपडॉग की एक प्रजाति है। जिसे वफादार, ताकतवर, और शांत स्वभाव का समझा जाता है। लेकिन यह जितने शांत होते है, टाइगर और लेपर्ड जैसे जानवरों को देखकर उतने ही आक्रमक हो जाते है। वायरल वीडियो में आपको इस कुत्ते का खूंखार रूप देखने को मिलेगा।

इस वीडियो में चैन से बंधे एक पहाड़ी कुत्ते को लेपर्ड से भिड़ते हुए देखा जा सकता है। इस पूरी क्लिप में यह कुत्ता एक बार भी तेंदुए को अपने ऊपर हावी नहीं होने देता। जैसे ही तेंदुआ फाइट बैंक करने की कोशिश करता है, वह उसे और बुरी पटखनी देता है। करीब 17 सेकंड में यह कुत्ता, तेंदुए को कई बार उठा-उठाकर पटकता है।

क्लिप के अंत में एक दूसरा कुत्ता लेपर्ड को उस कुत्ते से दूर खींचकर ले जाता है। इसी के साथ यह थ्रिलिंग क्लिप खत्म हो जाती है। क्लिप में दिख रहा तेंदुआ देखने में बच्चा जैसा दिखता है। बताते चलें कि इस पहाड़ी कुत्ते का उपयोग वहां रहने वाले लोग भेड़-बकरियों की सुरक्षा के लिए किया करते है।

X पर इस वीडियो को @askbhupi नाम के यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा- बाघ तेंदुआ का शिकारी पहाड़ी भोटिया कुत्ता, यह तो बांध कर रखा था वरना तेंदुए को फाड़ कर रख देता। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 6 लाख 70 हजार से ज्यादा व्यूज और 1 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वही कई यूजर्स ने इस कुत्ते की पावर देख कमेंट सेक्शन में उसकी तारीफ भी की हैं।

पहाड़ी कुत्ते को लेपर्ड से मुकाबला करता देख यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- पहाड़ी कुत्ते की बात ही अलग होती है, इन्हें देखने भर से किसी के भी होश हवा हो सकते है। दूसरे यूजर ने कहा कि ये पहाड़ी कुत्ता तिब्बती मास्टिफ नस्ल का है। तीसरे यूजर ने लिखा कि यह तिब्बती मास्टिफ जैसा दिखता है। साथ ही तेंदुआ अभी उतना बड़ी भी नहीं है। चौथे यूजर ने मौज लेते हुए कहा कि आज कल कुत्तों को बढ़िया खाना मिल रहा है और तेंदुए की हालत खराब है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *