
सैमसंग इलेक्ट्रोनिक्स के चेयरमैन ली कुन-ही (Lee Kun-hee) का रविवार को 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. कंपनी ने एक आधिकारिक बयान जारी कर ली के निधन की पुष्टि की. कंपनी ने जानकारी देते हुए कहा, ‘बड़े दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि सैमसंग इलेक्ट्रोनिक्स के चेयरमैन ली कुन ही का 25 अक्टूबर को निधन हो गया है. उन्होंने सैमसंग को दुनिया की सबसे श्रेष्ठ इलेक्ट्रोनिक्स कंपनियों में से एक बनाया था. उनकी विरासत हमेशा रहेगी.’ली को साल 2014 में हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद से वह अस्वस्थ रहने लगे थे. उनके बेटे वाइस चेयरमैन ली जाय-योंग ने कंपनी को संभाला.
दुनिया की 12वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी दक्षिण कोरिया के बिजनेस में सैमसंग का बोलबाला है। कंपनी का कुल कारोबार दक्षिण कोरिया की GDP के पांचवें हिस्से के बराबर है। इससे पता चलता है कि यह कंपनी दक्षिण कोरिया की आर्थिक मजबूती में भड़ी भूमिका निभाती है।
ली को साल 2017 में रिश्वत देने और पूर्व राष्ट्रपति पार्क-ज्यून-ह्ये (Park Geun-hye) से जुड़े अपराध में दोषी करार दिया गया था और पांच साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। एक साल बाद ही उन्हें रिहा कर दिया गया था।