ऋतिक रोशन ने खरीदी नई प्रॉपर्टी:क़ीमत जानकार हो जाएँगे हैरान

ऋतिक रोशन के लिए साल 2019 काफी अच्छा रहा था। उनकी कमबैक फिल्म सुपर 30 और वॉर ब्लॉकबस्टर रही थी। वहीं, इस साल ऋतिक ने दो नए अपार्टमेंट्स खरीदे हैं। इन दोनों अपार्टमेंट्स की कीमत 97.50 करोड़ रुपए बताई जा रही है। ये दोनों अपार्टमेंट तीन फ्लोर में फैले हुए हैं और इसमें से एक पेंटहाउस है। ऋतिक दोनों को एक करने की प्लानिंग में हैं।

बिल्डर ने ओपन टू-द स्काई टैरेस की पेशकश की:-मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, ऋतिक ने ये फ्लैट्स समीर भोजवानी नाम के बिल्डर से खरीदे हैं। समीर ने उन्हें 6500 वर्गफीट के ओपन टू द स्काई टैरेस, 10 पार्किंग स्लॉट और एक्सक्लूसिव लिफ्ट की पेशकश की है। ऋतिक की यह डील कुछ महीने पहले हो गई थी, जिसे हाल ही में पेमेंट के बाद क्लोज किया गया।

15वें और 16वें फ्लोर पर हैं फ्लैट्स:-ऋतिक के दोनों फ्लैट्स बिल्डिंग के 15वें आर 16वें फ्लोर पर हैं। 15वें फ्लोर का फ्लैट 27,534.85 वर्गफीट में फैला हुआ है, जिसके लिए ऋतिक ने 67.50 करोड़ रुपए चुकाए हैं। जबकि 16वें फ्लोर के फ्लैट का एरिया 11,165 वर्गफीट है, जो ऋतिक को 30 करोड़ रुपए में पड़ा।

अभिनेता ने दोनों फ्लैट्स का रजिस्ट्रेशन अलग-अलग कराया है। दोनों के लिए उन्होंने 1.95 करोड़ रुपए की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई है। फिलहाल, यह बिल्डिंग निर्माणाधीन है और इसमें किसी तरह की सुविधा मौजूद नहीं है।

कृष 4 में आएंगे नजर:-ऋतिक रोशन फिलहाल जुहू के प्राइम बीच हाउस में किराए के मकान में रह रहे हैं। ऋतिक रोशन इसके लिए हर महीने 8.25 लाख रुपए किराया देते हैं। ऋतिक सोशल मीडिया पर अपार्टमेंट की फोटोज शेयर करते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन फिल्म कृष 4 में नजर आने वाले हैं। ये कृष का फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग है। कृष 3 साल 2013 में रिलीज हुई थी। इसमें प्रियंका चोपड़ा, विवेक ओबरॉय और कंगना रनौत लीड रोल में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *