
ऐपल ऐप स्टोर से Google Pay ऐप हटा लिया गया है. वजह साफ नहीं है, लेकिन आईफोन के ऐपल ऐप स्टोर में Google Pay ऐप नहीं दिख रहा है. हालांकि आईफोन में पहले से इंस्टॉल किया गया Google Pay ऐप काम कर रहा है, लेकिन ट्रांजैक्शन में दिक्कतें आ रही हैं.कंपनी का कहना है कि जब तक इस प्लेटफॉर्म पर इस ऐप की वापसी नहीं हो जाती, तब तक एप्पल यूजर्स को ट्रांजैक्शन करने में परेशानी आएगी। गूगल ने अपने बयान में कहा कि Google Pay को ऐप स्टोर से कुछ प्रॉब्लम को फिक्स करने के लिए हटाया गया है।
कंपनी ने कहा, कुछ iOS यूजर्स को Google Pay ऐप में ट्रांजैक्शन फेलियर की दिक्कत हो रही थी, जिसके चलते इसे हटाया गया है। हमारी टीम इसे ठीक करने के लिए काम कर रही है। जैसे ही दिक्कतें दूर होती हैं, ये वापस ऐपल प्ले स्टोर पर यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। गूगल ने कहा है कि जब Google Pay ऐप स्टोर में वापस आ जाएगा तब इसका अपडेट दिया जाएगा। हालांकि एप्पल ने यह साफ नहीं किया है कि समस्या क्या थी और इससे कितने यूजर्स प्रभावित हुए हैं। गूगल ने भी उम्मीद जताई कि जल्दी ही यह ऐप फिर से ऐप स्टोर पर वापस आ जाएगा।
पहले भी हटाया गया है ऐप:-एपल ने कहा, प्रभावित यूजर मदद के लिए गूगल पे सपोर्ट से संपर्क कर सकते हैं। कंपनी ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा कि ह ऐप कुछ समय के लिए ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं रहेगा। लेकिन, यूजर्स को जल्द ही नया ऐप अपडेट मिल जाएगा। ऐसा पहली बार नहीं है जब यूजर्स को इस तरह की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कुछ सप्ताह पहले भी Google Pay ऐप को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया था। कई यूजर्स ने ट्वीटर पर इसकी शिकायत की थी। इसमें कुछ तकनीकी खामी थी, जिसे गूगल ने बाद में ठीक कर दिया था और प्ले स्टोर पर ऐप की वापसी हुई थी।