मुंबई में हो सकता है आतंकी हमला, खुफिया विभाग के इनपुट के बाद अलर्ट जारी

भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में बड़े आतंकी हमले हो सकते हैं। हमले की आशंका के इनपुट खुफिया विभाग ने मुंबई सरकार को दिए हैं। खुफिया विभाग के पत्र के बाद अब मुंबई में अलर्ट जारी कर दिया गया है।बताया जा रहा है कि ये आतंकी हमला ड्रोन, लाइट एयरक्राफ्ट, एरियल मिसाइल या फिर पेरा ग्लाइडर्स से हो सकता है। आतंकी वीआईपी इलाके को अपना निशाना बना सकते हैं। खुफिया अलर्ट के बाद मुंबई में ड्रोन लाइट एयरक्राफ्ट्स और पैरा ग्लाइडिंग पर 30 अक्टूबर से लेकर 28 नवंबर तक रोक लगा दी गई है।

खुफिया विभाग के पत्र के बाद मुंबई में अलर्ट किया गया है। पत्र में कहा गया है कि इनपुट को ध्यान में रखते हुए किसी फी फ्लवाइंग ऑब्जेक्ट को उड़ाने पर बैन लगाया गया है। शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। आदेश में कहा गया है कि अगले 30 दिनों तक यह आदेश लागू रहेगा। वहीं मुंबई पुलिस के डीसीपी चैतन्य ने लोगों के लिए एक अपील जारी की है। उन्होंने अपील में कहा है कि लोगो को आतंकी हमले के आदेश को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। लोग डरें नहीं बस सतर्क रहें।

आशंका ये जताई जा रही है कि त्योहारों के दौरान मुंबई में रिमोट से कंट्रोल किए जाने वाले एयरक्राफ्ट या एयर मिसाइल के जरिए भीड़भाड़ वाले इलाकों में आतंकी हमला हो सकता है। जानकारों की माने तो मौजूदा वक्त में पाकिस्तान और आतंकी संगठन न केवल राजनीतिक अस्थिरता बल्कि त्योहारों में खलल डालने के लिए किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। माना जा रहा है कि आतंकी भीड़-भाड़ वाली जगह को निशाना बना सकते हैं।

दरअसल पिछले हफ्ते खूफिया सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने भारत में हमलों की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और अल-बद्र को दी है। इन संगठनों के आतंकियों को विशेष ट्रेनिंग देकर रावलकोट, खुईरेट्टा, समानी और सियालकोट के लांच पैड्स पर भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *