सिंधिया और पायलट ग्वालियर में मिले,जानें-मुलाकात के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की ग्वालियर में मुलाकात हुई है। ये जानकारी खुद सिंधिया दी। उन्होंने बताया कि अपने पूर्व सहयोगी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट से ग्वालियर में मुलाकात की। ‘उपचुनाव में प्रचार के लिए मध्य प्रदेश आने पर उनका स्वागत है।’ पायलट कांग्रेस के प्रचार अभियान में शामिल होने के लिए ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार सुबह को ग्वालियर पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई है। सिंधिया भोपाल के लिए रवाना हो रहे थे और उसी समय पायलट ग्वालियर पहुंचे थे।

9 मार्च को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सिंधिया ने कहा, ‘‘मैं उनसे ग्वालियर में मिला और उनका स्वागत किया।’’ सिंधिया ने कहा कि ‘मध्य प्रदेश में सबका स्वागत करने की परंपरा रही है, इसलिए उनका (पायलट) का यहां स्वागत है
यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस के पक्ष में पायलट के प्रचार करने से उपचुनाव में क्या कोई फर्क पड़ेगा, सिंधिया ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को प्रचार करने का अधिकार है. मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के तहत तीन नवंबर को मतदान होगा. मतों की गणना 10 नवंबर को होगी. राजस्थान में राजनीतिक संकट से पहले पायलट से मुलाकात के सवाल पर सिंधिया ने कहा कि वह कांग्रेस के आंतरिक मामलों पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *