
।। ?️ ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्………………….2077
शक संवत्…………………….1942
मास………………………….आश्विन
पक्ष…………………………….शुक्ल
तिथी………………………त्रयोदशी
दोप 03.16 पर्यंत पश्चात चतुर्दशी
रवि……………………..दक्षिणायन
सूर्योदय…….प्रातः 06.30.39 पर
सूर्यास्त…….संध्या 05.51.30 पर
सूर्य राशि……………………..तुला
चन्द्र राशि……………………..मीन
गुरु राशि……………………….धनु
नक्षत्र………………..उत्तराभाद्रपद
प्रातः 11.49 पर्यंत पश्चात रेवती
योग…………………………..हर्षण
रात्रि 02.31 पर्यंत पश्चात वज्र
करण……………………….तैतिल
दोप 03.16 पर्यंत पश्चात गरज
ऋतु…………………………..शरद
दिन………………………..गुरुवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
29 अक्तूबर सन 2020 ईस्वी ।
⚜ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 11.47 से 12.32 तक ।
?? राहुकाल :-
दोपहर 01.34 से 02.58 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
तुला
05:39:00 07:58:47
वृश्चिक
07:58:47 10:17:49
धनु
10:17:49 12:22:11
मकर
12:22:11 14:04:47
कुम्भ
14:04:47 15:32:29
मीन
15:32:29 16:57:40
मेष
16:57:40 18:33:08
वृषभ
18:33:08 20:28:59
मिथुन
20:28:59 22:43:57
कर्क
22:43:57 25:04:40
सिंह
25:04:40 27:22:20
कन्या
27:22:20 29:39:00
? दिशाशूल :-
दक्षिणदिशा – यदि आवश्यक हो तो दही या जीरा का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक…………………..2
? शुभ रंग……………..केसरिया
✡ चौघडिया :-
प्रात: 10.45 से 12.09 तक चंचल
दोप. 12.09 से 01.33 तक लाभ
दोप. 01.33 से 02.57 तक अमृत
सायं 04.22 से 05.46 तक शुभ
सायं 05.46 से 07.22 तक अमृत
रात्रि 07.22 से 08.57 तक चंचल |
? आज का मंत्र :-
।। ॐ सहस्राक्षाय नमः ।।
? सुभाषितानि :-
सकलापि कला कलावतां विकला धर्मकलां विना खलु ।
सकले नयने वृथा यथा तनुभाजां कनीनिकां विना ॥
अर्थात :-
जैसे इन्सान की आँखें कीकी के बिना निस्तेज है, वैसे हि धर्म की कला के बिना सभी कला व्यर्थ है ।
? आरोग्यं :-
एक्जिमा के घरेलू उपचार :-
2. सेब का सिरका –
वजन घटाने, हृद्य रोग, बदहज़मी, लिवर डीटॉक्स जैसे अन्य रोगों में अपने अनगिनत फायदों के लिए मशहूर सेब का सिरका त्वचा रोग में बहुत ही गुणकारी है। सेब का सिरके में कुछ एसिड होते हैं जो खुजली और सूजन से छुटकारा दिलाने में सहायता करती है। इसमें मौजूद कई विटामिन और खनिज त्वचा को पोषण देंगे और शुष्कता को कम करने में सहायता करते हैं। यह एक प्राकृतिक एस्ट्रिजेंट है। इसके लिए आप पानी में मिलाकर सेब के सिरके को पतला करें और प्रभावित क्षेत्र पर लागू करने के लिए कॉटन बॉल का उपयोग करें।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जीवनसाथी पर आपसी मेहरबानी रहेगी। जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है। व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में सुकून रहेगा। मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। निवेश लाभप्रद रहेगा। कार्य बनेंगे। घर-बाहर सुख-शांति बने रहेंगे।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक-ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। चोट व रोग से बाधा संभव है। स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है। प्रतिद्वंद्विता रहेगी। दूसरों के काम में दखलंदाजी न करें।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आय में कमी तथा नौकरी में कार्यभार रहेगा। बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है। दु:खद समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी। व्यवसाय से संतुष्टि नहीं रहेगी। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। घर-बाहर अशांति रहेगी। कार्य में रुकावट होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी न करें।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
संतुष्टि रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। अपना प्रभाव बढ़ा पाएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्य की समस्याएं दूर होंगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। कर्ज में कमी होगी। जोखिम व जमानत के कार्य न करें।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
व्यवसाय में जल्दबाजी से काम न करें। चोट व दुर्घटना से बचें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। वस्तुएं संभालकर रखें।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जुए, सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। निवेश शुभ रहेगा। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
नौकरी में नोकझोंक हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। थकान महसूस होगी। अपेक्षित कार्यों में विघ्न आएंगे। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी। व्यवसाय में कमी होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
नेत्र पीड़ा हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। बगैर मांगे किसी को सलाह न दें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। अज्ञात भय व चिंता रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। धनार्जन होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
सुख के साधन जुटेंगे। नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। घर-बाहर सहयोग व प्रसन्नता में वृद्धि होगी।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। मातहतों का सहयोग मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। पूजा-पाठ व सत्संग में मन लगेगा। आत्मशांति रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। दूसरे के काम में दखल न दें।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
स्वास्थ्य पर खर्च होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। छोटी सी गलती से समस्या बढ़ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्र व संबंधी सहायता करेंगे। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा। आय बनी रहेगी। जोखिम न लें।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। शुभम भवतु ।।
???? भारत माता की जय ??

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 29 अक्टूबर 2020 गुरुवार संवत् 2077 मास द्वितीय आश्विन ( शुद्ध ) शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि दोपहर 03:16 बजे तक रहेगी पश्चात् चतुर्दशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:36 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:44 बजे होगा । उत्तरा भाद्रपदा नक्षत्र दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा पश्चात् रेवती नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मीन राशि मे दिन रात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 01:32 से 02:56 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त प्रातः 011:45 से 12:30 बजे तक रहेगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जीरा का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियाँ रहेंगी । मन दुविधा से निर्णय नहीं ले सकेंगे । पैसे की लेन – देन या आर्थिक व्यवहार न करे । शारीरिक और मानसिक बेचैनी रहेगी । धार्मिक कार्यों मे खर्च होगा । विदेश में बसने वाले स्नेहीजनों का समाचार मिलेगा ।
वृषभ :~ व्यापार में वृद्धि होने के साथ व्यापार के सौदे लाभदायक साबित होंगे । आय में वृद्धि होगी । बुजुर्गों तथा मित्र मंडल से लाभ और सुखद क्षणों का अनुभव मिलेगा । पर्यटन होगा । महिला वर्ग की तरफ से लाभ और मान – सम्मान होगा। संतानों का शुभ समाचार मिलेगा ।
मिथुन :~ शारीरिक और मानसिक सुख मिलेगा । नौकरी – व्यवसाय में आपके परिश्रम का पुरा लाभ मिलेगा । अधिकारी वर्ग के प्रोत्साहन से उत्साह बढ़ेगा । सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी । कौटुंबिक माहौल आनंदमय रहेगा । पिता से लाभ होगा । सरकारी कार्य पूर्ण होने में सरलता रहेगी ।
कर्क :~ आज आपकी भाग्य वृद्धि के साथ आकस्मिक धन लाभ होगा । विदेश जाने के इच्छुक लोगों के प्रयास सफल होंगे । तथा विदेश से अच्छे समाचार आएँगे । धार्मिक कार्यों या यात्रा मे खर्च होगा । पारिवारिक सदस्यों और पदाधिकारियों के साथ सुखमय दिन गुजरेगा । नौकरी पेशावालों को भी लाभ मिलेगा ।
सिंह :~ आज आप स्वास्थ्य का ध्यान रखे । स्वास्थ्य मे खर्च हो सकता है । निषेधात्मक विचार आपको गलत मार्ग पर न ले जाए । पारिवार मे मनमुटाव होगा । अनैतिक कार्य से बदनामी है । इष्टदेव का नाम स्मरण और आध्यात्मिक विचार आपका मार्गदर्शन करेंगे ।
कन्या :~ सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे । मनोरंजन में भाग लेंगे । वस्त्राभूषण और वाहन की खरीदी होगी । व्यापार में भागीदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे । धन लाभ होगा ।
तुला :~ आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और बीमार व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा । घर में सुख – शांति के वातावरण में आप समय व्यतीत करेंगे । कार्य में सफलता और यश से उत्साह बढ़ेगा । नौकरी में लाभदायक समाचार मिलेगा और सहकर्मियों का साथ मिलेगा ।
वृश्चिक :~ आज प्रवास न करे । स्वास्थ्य से चिंतित रहेंगे । संतानों की समस्याएँ होंगी । स्वाभिमान भंग न हो ध्यान रखें । हालाकि आर्थिक के लिए समय अच्छा है । बौद्धिक चर्चा या वाद – विवाद में भाग न ले । शेयर – सट्टे से हानि है ।
धनु :~ आज आपको अत्यधिक संवेदनशीलता के कारण मानसिक तनाव हो सकता है । मन में उठनेवाली दुविधाओं से मानसिक उचाट होगा । स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा । माता की तबीयत का ध्यान रखे । अनिद्रा सताएगी । जलाशयों से बचकर रहे ।
मकर :~ आज आप रणनीति में शत्रुओं को परास्त करेंगे । नए कार्यों के आरंभ के लिए तैयार रहें । सफलता मिलेगी । आप हर कार्य तन – मन से करेंगे । व्यापार – धंधे में लाभ होगा । शेयर – सट्टे में लगाए पैसे लाभ दिलवाएँगे । मित्रों , स्वजनों और भाई – बहनों के साथ मेल – जोल रहेगा । मन की उलझन हल होगी । विद्यार्थियों को ज्वलंत सिद्धि मिलेगी ।
कुंभ :~ मन में दुविधाओं से आप कोई ठोस निर्णय नहीं कर सकेंगे । महत्त्वपूर्ण निर्णय न लें । वाणी पर संयम नहीं रहने से पारिवार मे मनमुटाव हो सकता है । धार्मिक कार्यों मे खर्च होगा । स्वास्थ्य खराब होगा । विद्यार्थियों के लिए मध्यम समय है ।
मीन :~ आनंद – उत्साह और तन – मन की प्रसन्नता आपमे आज चेतना और स्फूर्ति का संचार करेंगे । नए कार्य में सफलता मिलेगी । धार्मिक मांगलिक प्रसंगों में जाएँगे । मन दुविधा की स्थिति में निर्णय स्थगित रखे । परिवार के साथ मिष्टान्न भोज लेंगे । प्रवास होगा। ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।