देश के हर नागरिक को लगेगी कोरोना वैक्सीन- पीएम मोदी

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई के लिए देशवासियों की तारीफ की है. पीएम मोदी ने कहा, ‘कोरोना वैक्सीन को लेकर इस समय देशभर में बहस तेज हो चुकी है. मैं भारत के हर नागरिक को बता दूं कि कोरोना की वैक्सीन हर किसी को उपलब्ध कराई जाएगी और कोई भी इससे पीछे नहीं छूटेगा.’

कोरोना संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में सरकार के वक्त पर लिए गए फैसलों और लोगों की मदद से काफी जान बच पाई हैं, लॉकडाउन लगाने और फिर अनलॉक की प्रक्रिया में जाने की टाइमिंग पूरी तरह से सही थी.
इकनॉमिक टाइम्स को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा कि वह पूरे देश को आश्वस्त करना चाहते हैं कि जब भी कोरोना वैक्सीन उपलब्ध होगी, हर देशवासी का टीकाकरण किया जाएगा। किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा। हर देशवासी के टीकाकरण के पीएम मोदी के इस आश्वसन से कोरोना वैक्सीन के फ्री टीकाकरण की खबरों को फिर बल मिल गया है। माना जा रहा है कि सरकार हेल्थ स्कीम के तहत यह टीकाकरण अभियान चला सकती है।

 

इन लोगों को प्राथमिकता
ईटी को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं देश को आश्वस्त करना चाहता हूं कि कोरोना की वैक्सीन जब भी बनेगी, हर किसी का टीकाकरण किया जाएगा। किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। हां, इस टीकाकरण अभियान के शुरुआत में कोरोना के खतरे के सबसे नजदीक मौजूद लोगों को शामिल किया जाएगा। इसमें कोरोना से जंग लड़ रहे फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल होंगे।’

 

एक्सपर्ट्स की राय के अनुसार होगा वैक्सीनेशन
पीएम ने कहा कि वैक्सीन पर बना नैशनल एक्सपर्ट ग्रुप ने इस पर काम कर रहा है। पीएम ने कहा, ‘हम यह पता होना चाहिए कि वैक्सीन बनने की प्रक्रिया अभी चल रही है। ट्रायल हो रहे हैं। एक्सपर्ट अभी यह कह सकने की स्थिति में नहीं हैं कि वैक्सीन कैसी होगी, हर व्यक्ति को कितने डोज दिए जाने होंगे या फिर यह एक बार दिया जाना होगा कि समय-समय पर। एक्सपर्ट की राय के मुताबिक ही हम देश में वैक्सीनेशन की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

सरकार की यह है तैयारी
पीएम मोदी ने कोरोना वैक्सीन को लेकर सरकार की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि 28 हजार से ज्यादा कोल्ड चेन पॉइंट्स कोरोना वैक्सी को स्टोर करेंगे और देश के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई चेन का हिस्सा होंगे। आखिर छोर पर मौजूद हर नागरिक को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य, जिला और स्थानीय स्तर पर इस अभियान को समर्पित टीमें वैक्सीन अभियान का हिस्सा होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *