
।। ? ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
? ««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………….5122
विक्रम संवत्……………………2077
शक संवत्………………………1942
मास…………………………….अश्विन
पक्ष………………………………शुक्ल
तिथी………………………….चतुर्दशी
संध्या 05.46 पर्यंत पश्चात पूर्णिमा
रवि………………………..दक्षिणायन
सूर्योदय………..प्रातः 06.30.41 पर
सूर्यास्त……….संध्या 05.50.16 पर
सूर्य राशि………………………..तुला
चन्द्र राशि………………………..मीन
गुरु राशि………………………….धनु
नक्षत्र……………………………रेवती
प्रातः 06.17 पर्यंत पश्चात अश्विनी
योग……………………………….वज्र
रात्रि 03.24 पर्यंत पश्चात सिद्धि
करण………………………….वणिज
संध्या 05.46 पर्यंत पश्चात विष्टि
ऋतु……………………………..शरद
दिन………………………….शुक्रवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
30 अक्तूबर सन 2020 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक…………………6
? शुभ रंग……………आसमानी
⚜ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 11.47 से 12.32 तक ।
?? राहुकाल (अशुभ) :-
प्रात: 10.46 से 12.10 तक ।
? दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।
? उदय लग्न मुहूर्त –
तुला
05:35:04 07:54:50
वृश्चिक
07:54:50 10:13:53
धनु
10:13:53 12:18:14
मकर
12:18:14 14:00:51
कुम्भ
14:00:51 15:28:33
मीन
15:28:33 16:53:44
मेष
16:53:44 18:29:12
वृषभ
18:29:12 20:25:02
मिथुन
20:25:02 22:40:01
कर्क
22:40:01 25:00:43
सिंह
25:00:43 27:18:23
कन्या
27:18:23 29:35:04
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.57 से 09.21 तक लाभ
प्रात: 09.21 से 10.45 तक अमृत
दोप. 12.09 से 01.33 तक शुभ
सायं 04.21 से 05.45 तक चंचल
रात्रि 08.57 से 10.33 तक लाभ ।
⚜ आज का मंत्र :-
॥ ॐ शाश्वताय नम: ॥
? संस्कृत सुभाषितानि –
दानं च निजहस्तेन मातृहस्तेन भोजनम् ।
तिलकं स्वसृहस्तेन परहस्तेन मर्दनम् ॥
अर्थात :-
दान निजहाथों से, भोजन माँ के हाथों से, तिलक बहन के हाथ से और मर्दन पराये हाथों से कराना चाहिए ।
? आरोग्यं सलाह :-
एक्जिमा के घरेलू उपचार :-
3. टी ट्री ऑइल –
विभिन्न प्रकार के बैक्टीरिया, कवक, वायरस और परजीवी के खिलाफ एक मजबूत एंटीमाइक्रोबायल होने के अलावा, टी ट्री ऑइल एक्जिमा के इलाज में भी फायदेमंद है। यह त्वचा को शांत करता है और इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण एक्जिमा से लड़ने में सहायता करता है। इसके लिए आधा कप जैतून के तेल में 15 से 20 बूंदे टी ट्री ऑइल को मिलाएं और कॉटन बॉल की सहायता से प्रभावित जगह पर लगाएं।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के योग हैं। परिवार व स्नेहीजनों के साथ विवाद हो सकता है। तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। शत्रुता में वृद्धि होगी। अज्ञात भय रहेगा। थकान महसूस होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। परिवार व मित्रों के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। शारीरिक कष्ट संभव है, सावधान रहें। निवेश शुभ रहेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। तीर्थयात्रा की योजना बन सकती है।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। भागदौड़ रहेगी। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। बजट बिगड़ेगा। दूर से शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। व्यापार में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। जोखिम न उठाएं।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। किसी अपरिचित की बातों में न आएं। धनहानि हो सकती है। थोड़े प्रयास से ही काम सफल रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार में लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। संतान पक्ष से आरोग्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। हानि संभव है। भाइयों का साथ मिलेगा।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। अचानक लाभ के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार में वृद्धि से संतुष्टि रहेगी। किसी की बातों में न आएं। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। उत्साह से काम कर पाएंगे।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। व्ययसाय लाभप्रद रहेगा। कार्य पर ध्यान दें।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है, प्रयास करें। यात्रा लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। कोई राजकीय बाधा हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी गलत कार्य न करें। विवाद से बचें। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। वस्तुएं संभालकर रखें।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं। भरपूर प्रयास करें। आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। यात्रा सफल रहेगी। शारीरिक कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। नई योजना बनेगी। लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। निवेश शुभ रहेगा।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कार्य की गति धीमी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। निवेश करने का समय नहीं है। परिवार की आवश्यकताओं के लिए भागदौड़ तथा व्यय की अधिकता रहेगी। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है, धैर्य रखें।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजी झेलनी पड़ सकती है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। सुख के साधनों पर व्यय सोच-समझकर करें। निवेश करने से बचें। व्यापार ठीक चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्यवसाय धीमा चलेगा। आय बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यय होगा। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। कष्ट, भय, चिंता व तनाव का वातावरण बन सकता है। जीवनसाथी पर अधिक मेहरबान होंगे। नए संपर्क बन सकते हैं। धनार्जन होगा।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 30 अक्टूबर 2020 शुक्रवार संवत् 2077 मास द्वितीय आश्विन ( शुद्ध ) शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि सायं 05:46 बजे तक रहेगी पश्चात् पूर्णिमा तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:36 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:44 बजे होगा । रेवती नक्षत्र दोपहर 02:57 बजे तक रहेगा पश्चात् अश्विनी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मीन राशि मे दोपहर 02:57 बजे तक भ्रमण करते हुए मेष राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 10:44 से 12:08 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:44 से 12:31 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करे । जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ मनकी एकाग्रता कम रहने के कारण मन से आप दुखी रहेंगे । शारीरिक व्यग्रता होगी । धन निवेश करने वाले संभलकर चले । यह निवेश लेकिन लाभ कम ही देगा । आवश्यक दस्तावेजों पर अधिक ध्यान दे । मध्याहन के बाद कार्य करने में सरलता रहेगी । पारिवारिक वातावरण में सुधार होगा ।
वृषभ :~ व्यावहारिक कार्यों के लिए आज का दिन शुभ है । बडो – बूढ़ों और मित्रों के साथ मिलना होगा । नए मित्र भी बनेंगे जिनकी मित्रता दीर्घकाल तक रहेगी । संतानों की प्रगति से मन प्रसन्न होगा । पर्यटन या प्रवास हैं । मध्याहन के बाद शारीरिक एवं मानसिक स्वस्थता में अड़चनें आएँगी । स्वजनों के पीछे खर्च होगा । उनके साथ मतभेद भी रहेंगे । कोर्ट – कचहरी से संभलकर चले ।
मिथुन :~ व्यापारियों के लिए आज दिन शुभ है । व्यापार में वृद्धि के साथ – साथ सफलता और उगाही का धन भी मिलेगा । पिता तथा बडे – बूढ़ों से लाभ होगा । लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि रहेगी । उपरी अधिकारीयों की शुभदृष्टि व्यवसाय में सफलता और लाभ होगा । आकस्मिक धनलाभ के योग हैं ।
कर्क :~ दिन का प्रारंभ मानसिक तनाव और अशांति से होगा । शारीरिक आलस्य और शिथिलता रहेगी । पेट सम्बंधित व्याधि रहेगी । किसी भी कार्य में भाग्य साथ नहीं दे रहा है ऐसा अनुभव होगा । संतानों की चिंता रहेगी परंतु मध्याह्न के बाद मन में प्रसन्नता और शरीर में स्फूर्ति होगी । व्यापार मे उगाही का धन प्राप्त हो सकेगा । मान – प्रतिष्ठा और उच्च पद प्राप्त होगा ।
सिंह :~ आज आपके लिए मध्यम फलदायी है । आचार – विचार पर संयम बरते तथा अनैतिक कार्यों से दूर रहे । शारीरिक और मानसिक श्रम अधिक रहेगा । स्वास्थ्य में भी अस्वस्थ रहेंगे । आकस्मिक लाभ होगा । प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद – विवाद टाले । नकारात्मकता को भी अपने से दूर रखे ।
कन्या :~ कलाक्षेत्र के प्रदर्शन से एवं सामाजिक दृष्टि से आपको यश – कीर्ति और मान – सन्मान प्राप्त होगा । व्यावसाय में आप के भागीदारों के लिए समय अनुकूल है । मनोरंजन में आपका दिन आनंदपूर्ण बीतेगा । व्यापारियों को उगाही का धन मिलेगा । मध्याहन के बाद स्वास्थ्य नरम – गरम हो सकता है । आकस्मिक लाभ की संभावना है ।
तुला :~ आजका दिन आपके लिए शुभ फलदायी है । किसी भी कार्य को आप दृढ मनोबल और आत्मविश्वास पूर्वक कर सकेंगे । मन को शांत रखे । घर में वातावरण आनंददायी और शांतिप्रद रहेगा । वाणी में संयम रखे । कलाकारों के लिए आजका दिन शुभ है , उनके कार्य निपुणता और कलाकी सूझ को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा । बाह्य क्षेत्र में ख्याति होगी।
वृश्चिक :~ आज आपको साहित्यिक प्रवृत्ति रुचिकर लगेगी । विद्यार्थीयों के लिए समय अनुकूल है । शेयर – सट्टे में लाभ होगा । मनोबल दृढ और आत्मविश्वास भरपूर होगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । प्रतिस्पर्धियों से विजय होगी । फिर भी प्रत्येत कार्य को शांति से करे । व्यवसाय में सहकार्यकरों का सहयोग मिलेगा ।
धनु :~ माता के स्वास्थ्य में हो रहा परिवर्तन और परिवार का अनिच्छनीय वातावरण आपकी स्वस्थता पर नकारात्मक असर न करें इसका ध्यान रखे । इससे स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । धन और कीर्ति की हानि होगी परंतु मध्याह्न के बाद आपका मन सृजनात्मक प्रवृत्तियों की ओर आकर्षित होगा और प्रसन्नता होगी । स्वभाव में प्रेम भाव में वृद्धि होगी । विद्यार्थीयों के लिए आज का दिन शुभ है ।
मकर :~ मित्रों के साथ पर्यटन पर जाएंगे । भाईयों एवं स्नेहीजनों से सम्बंध अच्छे रहेंगे । मान – सन्मान में वृद्धि होगी । प्रतिस्पर्धियों पर विजय होगी । मध्याहन के बाद आकस्मिक दुर्घटनाओं के कारण आपकी मानसिक स्वस्थता अस्वस्थता में परिवर्तित हो जाएगी । माता के स्वास्थ्य की भी चिंता रहेगी । व्यवसायीजनों को चिंता सताएगी । मकान और स्थाई संपत्ति के दस्तावेजों पर बहुत सोच – विचारकर करे ।
कुंभ :~ आप अपने खर्च पर संयम रखे । साथ – साथ क्रोध और जिह्वा पर भी संयम रखे । जिससे किसी के साथ वाद – विवाद में उग्रता न हो और साथ ही नकारात्मक विचार मन से दूर करे । मध्याहन के बाद विचारों में स्थिरता रहेगी । किसी सृजनात्मक या कलात्मक प्रवृत्ति आयेगी । परिवार में सुख – शांति वातावरण रहेगा । कार्य – सफलता मिलेगी ।
मीन :~ आज आपके यहां धार्मिक कार्य होंगे । परिवार में आनंदमय वातावरण रहेगा । कार्यसफलता मिलेगी । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखे । नए कार्य के लिए शुभ दिन है । मध्याहन के बाद आपमे क्रोध अधिक रहेगा । इसलिए वाणी और व्यवहार को संतुलित रखे । परिवार मे अधिक वाद – विवाद न करे । खान – पान में भी ध्यान रखे । नकारात्मक विचारों से दूर रहे । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।