कोरंटिन मै सरकार – संगठन
——————————-
मध्यप्रदेश सरकार और एमपी का भाजपा संगठन इन दिनो कोरंटिन है , छपने और दिखने के रोगी ये नेता कोरोना मय हो गए है , अखबारो और टी वी चेनलो पर दिखने के चक्कर मैं आम जनो क़ी जान को जोखिम मै डाल रहे है , एक ही माईक़ पर सभी टूटे पड़ रहे है और सब को संक्रमण फैला रहे है । ये नेता तो अपना इलाज महँगे हॉस्पिटल मै करवा लेंगे मगर गरीब जनता का क्या होगा । मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री और संगठन प्रमुख तक जिस गति से ये लोग कोरोना की जद मैं जा रहे है यह बड़ा विचारणीय प्रश्र है ? नेता लोग जिस तरह से जनता और कार्यकर्ताओं के बीच जा रहे है और उससे वह अपनी जान तो जोखिम मै डाल रहे है साथ ही आमजनो की भी परवाह नहीं कर रहे है । गरीब जनता पर ये क़हर क्यों ढाया जा रहा है समझ से परे है । कौन सरकार चला रहा है किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा है अधिकारी अपनी मन मर्ज़ी से सब कर रहे है , सब राम भरोसे चल रहा है ।
इंदौर मै तो इन नेताओ ने हद कर दी है श्रेय लेने की होड़ मै जनता को पीस रहे है आपसी गुटबाज़ी और खींच तान से इंदौर का नुक़सान करा रहे है सोशल डिस्टन्सिंग की धज्जियाँ उड़ाईं जा रही है कोरोना को खिलवाड़ समझा जा रहा है । ईश्वर इन नेताओ को सद् बुद्धि दे और आमजनो को अपने आप बचने की शक्ति दे ।