रूस में कोरोना वैक्सीन का ट्रायल अचानक रोका गया

रूस में Covid-19 की वैक्सीन का ट्रायल अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। वैक्सीन की ज्यादा मांग और डोज की कमी के कारण नए वालंटियर्स के टीकाकरण के काम को रोकना पड़ा है। इस टीकाकरण की स्टडी कर रही फर्म के प्रतिनिधि ने कहा कि इस प्लान का इस तरह रोका जाना निराशाजनक है।
बता दें कि रूस में कोरोना की वैक्सीन स्पुतनिक वी(Sputnik V) का 85% लोगों पर कोई साइड इफेक्ट नहीं देखा गया। इस वैक्सीन को तैयार करने वाली गामलेया रिसर्च सेंटर के हेड अलेग्जेंडर गिंट्सबर्ग ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी है। अलेग्जेंडर ने कहा कि कोरोना वैक्सीन के साइड इफेक्ट 15% लोगों पर देखे गए।’ Sputnik V के तीसरे चरण के ट्रायल चल रहे हैं।

भारत में रूसी वैक्सीन का ट्रायल अगले साल होगा खत्म :-भारत में रूस की कोरोनो वैक्सीन का ट्रायल मार्च के महीने तक खत्म हो सकता है। रूसी वैक्सीन का भारत में ट्रायल कर रही हैदराबाद की फार्मा कंपनी डॉ. रेड्डी ने कहा है कि रूसी वैक्सीन के तीसरे चरण का मानव परीक्षण मार्च तक पूरा होने की उम्मीद है। फार्मा कंपनी डॉ. रेड्डी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ईरेज़ इजरायल ने कहा कि स्पुतनिक-वी वैक्सीन के मध्य चरण के परीक्षण के लिए रजिस्ट्रेशन अगले कुछ हफ्तों में शुरू होगा और दिसंबर तक इस परीक्षण के समाप्त होने की संभावना है।

भारत की फार्मा कंपनी से मिलाया हाथ:-रूस ने अपने यहां तैयार स्पूतनिक-वी वैक्सीन के फेज थ्री के ट्रायल के लिए भारत में फार्मा कंपनी डॉक्टर रेड्डी लैब्स से हाथ मिलाया है। वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल के लिए ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआइ) ने अनुमति दे दी है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आइसीएमआर) से भी सहमति मिल चुकी है। अब देश भर के 12 सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में एक साथ वैक्सीन का ट्रायल शुरू होगा। इसमें जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज समेत पांच सरकारी, जबकि छह निजी संस्थान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *