1 november से बदल रहे हैं कई नियम, जानिए

एक नवंबर 2020 से देशभर में कई नए नियम लागू होने जा रहे हैं, ज‍िसका सीधा असर आपकी पॉकेट, आपकी जिंदगी पर सीधा पड़ेगा, इसे आप ठीक से जान लीजिए. एक नवंबर से गैस सिलेंडर की बुकिंग से लेकर बैंक चार्ज तक सहित देशभर में कई नए नियम शामिल हो रहे हैं. इसके अलावा इंडियन रेलवे ने भी 1 नवंबर से टाइम टेबल में बदलाव करने जा रहा है तो 1 तारीख आने से पहले आप इन नए नियमों के बारे में जरूर जान लें, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आइए आपको बताते हैं कि 1 नवंबर से क्या-क्या बदलने जा रहा है…

LPG सिलेंडर की बुकिंग के लिए देना होगा OTP:-देश में 1 नवंबर से रसोई गैस सिलेंडर (LPG) से जुड़े नियमों में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इस दिन से गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी (LPG Cylinder Home Delivery) की सारी प्रक्रिया बदल जाएगी। अब से गैस बुकिंग के बाद ग्राहकों के मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। जब सिलेंडर डिलीवरी के लिए आएगा तब ये OTP आपको डिलीवरी बॉय के साथ शेयर करना होगा। एक बार इस कोड का सिस्टम से मिलान करने के बाद ही ग्राहक को सिलेंडर की डिलीवरी मिलेगी।

Indane Gas ने बदला बुकिंग नंबर:-अगर आप Indane Gas के ग्राहक हैं तो आज से अब आप पुराने नंबर पर गैस बुक नहीं करा पाएंगे। इंडेन ने अपने LPG ग्राहकों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर गैस बुकिंग करने के लिए नया नंबर भेजा है। इसके जरिए आप गैस रिफिल के लिए सिलेंडर बुक करा सकते हैं। इंडियन ऑयल ने बताया कि पहले रसोई गैस बुकिंग के लिए देश के अलग-अलग सर्किल के लिए अलग-अलग मोबाइल नंबर होते थे। अब देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी ने सभी सर्किल के लिए एक ही नंबर जारी किया है, इसका मतलब है कि अब इंडेन गैस के देश भर के ग्राहकों को LPG सिलेंडर बुक कराने के लिए 7718955555 पर कॉल या SMS भेजना होगा।

1 नवंबर से बदल जाएंगे गैस सिलेंडर की कीमतें:-देश की सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतें तय करती हैं। कीमतों में इजाफा भी हो सकता है और राहत भी मिल सकती है। ऐसे में 1 नवंबर को सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है। अक्टूबर में ऑयल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की थी।

1 नवंबर से BOB में पैसा जमा करने देना होगा चार्ज:-बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) में अगले महीने से तय सीमा से ज्यादा बैंकिंग करने पर अलग से शुल्क लगेगा। 1 नवंबर से ग्राहकों को लोन खाते के लिए महीने में तीन बार के बाद जितनी बार भी पैसा निकालेंगे, उन्हें 150 रुपए देने होंगे। बचत खाते की बात करें, तो ऐसे खाताधारकों के लिए तीन बार तक जमा करना फ्री होगा, लेकिन अगर ग्राहकों ने चौथी बार पैसे जमा किए, तो उन्हें 40 रुपए देने होंगे। वहीं, जनधन अकाउंट वालों को इसमें थोड़ी राहत मिली है उन्हें जमा करने पर कोई शुल्क नहीं देना होगा, हालांकि निकालने पर 100 रुपए चार्ज देने होंगे।

ट्रेनों का बदल जाएगा टाइम टेबल:-इंडियन रेलवे पूरे देश की ट्रेनों के टाइम टेबल को बदलने जा रहा है। पहले ट्रेनों की टाइम टेबल 1 अक्टूबर से बदलने वाली थी, लेकिन किन्हीं कारणों से इसे आगे बढ़ाते हुए 31 अक्टूबर की तारीख को फाइनल किया गया है। 1 नवंबर से नई समय सारिणी लागू की जाएगी। इसके बाद 13 हजार पैसेजर्स ट्रेनें और 7 हजार मालगाड़ियों के समय बदल जाएंगे। 1 नवंबर से देश में चलने वाली करीब 30 राजधानी ट्रेनों के समय भी बदल जाएंगे।

चंडीगढ़ से न्यू दिल्ली के बीच चलेगी तेजस एक्सप्रेस:-1 नंवबर से प्रत्येक बुधवार को छोड़कर चंडीगढ़ से न्यू दिल्ली के बीच तेजस एक्सप्रेस चलेगी। गाड़ी संख्या 22425 न्यू दिल्ली-चंडीगढ़ तेजस एक्सप्रेस न्यू दिल्ली रेलवे स्टेशन से प्रत्येक सेामवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार रविवार को सुबह 9.40 पर चलेगी और दोपहर 12.40 पर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22426 चंडीगढ़ – न्यू दिल्ली तेजस एक्सप्रेस भी इसी दिन दोपहर 2.35 पर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से चलकर शाम 5.30 पर न्यू दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

SBI बचत खातों पर कम ब्याज मिलेगा:-1 नवंबर से SBI के भी कुछ अहम नियमों में बदलाव होने जा रहा है. SBI के बचत खातों पर कम ब्याज मिलेगा. अब 1 नवंबर से जिन सेविंग्स बैंक अकाउंट में 1 लाख रुपए तक की राशि जमा है उस पर ब्याज की दर 0.25 परसेंट घटकर 3.25 परसेटं रह जाएगी. जबकि 1 लाख रुपए से ज्यादा की जमा पर अब रेपो रेट के अनुसार ब्याज मिलेगा.

डिजिटल पेमेंट पर कोई चार्ज नहीं :-एक नवंबर से अब पचास करोड़ रुपए से अधिक टर्नओवर वाले कारोबारियों के लिए डिजिटल पेमेंट लेना अनिवार्य होगा. RBI का यह नियम भी एक नवंबर से लागू हो जाएगा. नई व्यवस्था के मुताबिक, ग्राहक या मर्चेंट्स से डिजिटल पेमेंट के लिए कोई भी शुल्क या मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) नहीं वसूला जाएगा. ये नियम सिर्फ 50 करोड़ रुपये से ज्यादा वाले टर्नओवर पर ही लागू होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *